Last Updated: Friday, December 28, 2012, 13:51
बॉलीवुड के दिवंगत नायक राजेश खन्ना की आखिरी फिल्म `रियासत` को एक भी वितरक नहीं मिला। फिल्म के निर्देशक अशोक त्यागी ने बताया कि फिल्म शुक्रवार को रिलीज की जानी थी। वितरक नहीं मिलने की वजह से योजना आगे बढ़ा दी गई है। शनिवार 20 दिसम्बर को राजेश खन्ना के जन्म की 70वीं वर्षगांठ है।