मंत्रियों को धन - Latest News on मंत्रियों को धन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

8 पूर्व सैन्य प्रमुखों ने वीके सिंह के दावे को खारिज किया

Last Updated: Friday, September 27, 2013, 20:56

सेना के आठ पूर्व सैन्य प्रमुखों ने जनरल (सेवानिवृत) वीके सिंह के इस दावे को खारिज कर दिया कि सेना आजादी के बाद से जम्मू कश्मीर में स्थिरता लाने के लिए राज्य के कुछ खास मंत्रियों को धन दे रही है।

वी के सिंह के दावों की पड़ताल कर रही है सरकार: पीएम

Last Updated: Wednesday, September 25, 2013, 22:15

जम्मू कश्मीर में कुछ मंत्रियों को सेना द्वारा स्थिरता के नाम पर धन दिये जाने के पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह के बयान से नाराज दिखाई दे रही सरकार ने कहा कि वह सचाई का पता लगाने के लिए मामले की पड़ताल कर रही है।

वी के सिंह के बयान पर विवाद, राजनीति गरमाई

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 18:56

पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वी के सिंह के इस बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है कि जम्मू कश्मीर में मंत्रियों को पैसा दिया जाता है। कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने इस बयान को गैरजिम्मेदाराना करार देते हुए मांग की कि जनरल सिंह को मंत्रियों के नाम बताने चाहिए।

कश्मीर के मंत्रियों को दी गई रकम घूस नहीं थी : वीके सिंह

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 15:19

सेना द्वारा कश्मीर में नेताओं को पैसे देने के मसले पर पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल (रिटार्यड) वीके सिंह ने इस मामले पर सफाई दी है।

वीके सिंह नाम बतायें, सरकार करा सकती है जांच : शिन्दे

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 13:19

देश के पूर्व सेना प्रमुख रिटायर्ड जनरल वीके सिंह के कश्मीर में कुछ मंत्रियों को सेना के धन देने के दावे पर केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि अगर ऐसा है तो वीके सिंह राजनीतिज्ञों के नाम बताएं जिन्हें सेना पैसे देती हैं। उन्होंने कहा कि यदि विवरण दिया जाता है तो हम जांच कर सकते हैं।

'जम्‍मू-कश्‍मीर में धन लेने वाले मंत्री का नाम बताएं पूर्व सेनाध्‍यक्ष वीके सिंह'

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 11:43

जम्मू-कश्मीर के सत्तारूढ़ दल नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने राज्य में कुछ मंत्रियों द्वारा धन लेने संबंधी पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह के आरोपों पर कड़ा ऐतराज जताया और उन्हें ऐसे मंत्रियों के नाम बताने की चुनौती दी।