Last Updated: Friday, December 23, 2011, 06:49
जम्मू एवं कश्मीर में पारा लगातार नीचे खिसकता जा रहा है। कश्मीर घाटी व लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार को आसमान साफ रहा लेकिन तापमान गिरने से सर्दी बढ़ी है। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 17.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।