Last Updated: Sunday, September 23, 2012, 18:14
जब से फिल्म `बर्फी!` का ऑस्कर पुरस्कार के लिए भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चयन हुआ है, तभी से निर्देशक अनुराग बसु के पास बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है। अनुराग का कहना है कि फिल्म को अभी लम्बा सफर तय करना है। बसु ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, आप सभी का शुक्रिया! लेकिन अभी दिल्ली दूर है! हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।