श्रमिक संगठन - Latest News on श्रमिक संगठन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

श्रमिक संगठनों से वार्ता करेगी सरकार: पीएम

Last Updated: Friday, May 17, 2013, 13:59

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि हाल की आम हड़ताल के दौरान श्रमिक संगठनों की ओर से उठाए गए मुद्दों के प्रति सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दे जिन पर कोई मतभेद नहीं हो सकता है, उन पर सरकार श्रमिक संगठनों से ‘रचनात्मक’ बातचीत करेगी।

मारुति, हीरो, सुजुकी कर्मी भी हड़ताल पर

Last Updated: Wednesday, February 20, 2013, 17:17

गुड़गांव-मानेसर क्षेत्र में मारुति सुजुकी, हीरो मोटो कार्प तथा सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया जैसी कंपनियों के कर्मचारियों ने केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल का समर्थन करने का निर्णय किया है।

भारत बंद से होगा 20,000 करोड़ का नुकसान: Assocham

Last Updated: Wednesday, February 20, 2013, 17:51

वाणिज्य एवं उद्योग मंडल एसोचैम ने श्रमिक संगठनों से दो दिन की आम हड़ताल का आह्वान वापस लेने की अपील करते हुये कहा है कि हड़ताल से आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ेगा और 15,000 से 20,000 करोड़ रुपये के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का नुकसान होगा।

हड़ताल पर श्रमिक संगठनों को सरकार की चेतावनी

Last Updated: Monday, February 18, 2013, 15:52

केंद्रीय श्रमिक संगठनों की बुधवार से प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल के आह्वान को देखते हुये सरकार ने अपने कर्मचारियों को हड़ताल से दूर रहने की चेतावनी दी है।

PM की अपील, हड़ताल पर न जाएं श्रमिक संगठन

Last Updated: Sunday, February 17, 2013, 23:52

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केन्द्रीय श्रमिक संगठनों से उनकी 20 फरवरी से प्रस्तावित दो दिन की हड़ताल वापस लेने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि इससे अर्थव्यवस्था को नुकसान और जनता को परेशानी होगी।

आधार की अनिवार्यता को स्थगित कर सकता है ईपीएफओ

Last Updated: Sunday, January 27, 2013, 14:36

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) श्रमिक संगठनों से कड़े विरोध को देखते हुए अपने पांच करोड़ से अधिक अंशधारकों के लिए आधार संख्या अनिवार्य करने के फैसले को स्थगित कर सकता है। जानकार सूत्रों ने यह जानकारी दी।

EPFO में ‘आधार’ की अनिवार्यता का विरोध

Last Updated: Friday, January 25, 2013, 19:23

श्रमिक संगठनों ने कर्मचारी भविष्य निधि कोष संगठन (ईपीएफओ) के आधार कार्ड को अनिवार्य बनाने के फैसले का विरोध किया है।