सिंगरौली - Latest News on सिंगरौली | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

सिंगरौली में भीड़ ने कई वाहन फूंके, 1 की मौत

Last Updated: Friday, December 13, 2013, 21:36

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक युवक की संदिग्ध हालत में हुई मौत को लेकर हिंसा भड़क उठी। भीड़ ने जिलाधिकारी सहित कई अन्य अफसरों के वाहन फूंक दिए। हालात पर काबू करने के लिए पुलिस ने गोली चलाई इसमें एक युवक की मौत हो गई। प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है, इलाके में तनाव बरकरार है।

सिंगरौली के संघर्ष का सफर

Last Updated: Monday, June 4, 2012, 19:33

यह रास्ता जंगल की तरफ जाता जरुर है, लेकिन जंगल का मतलब सिर्फ जानवर नहीं होता। जानवर तो आपके आधुनिक शहर में हैं, जहां ताकत का एहसास होता है। जो ताकतवर है उसके सामने समूची व्यवस्था नतमस्तक है। लेकिन जंगल में तो ऐसा नहीं है। यहां जीने का एहसास है। सामूहिक संघर्ष है। एक-दूसरे के मुश्किल हालात को समझने का संयम है। फिर न्याय से लेकर मुश्किल हालात से निपटने की एक पूरी व्यवस्था है।