सुलेमान अबू गैथ - Latest News on सुलेमान अबू गैथ | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

ओसामा बिन लादेन का दामाद गिरफ्तार, अमेरिका लाया गया

Last Updated: Friday, March 8, 2013, 12:42

ओसामा बिन लादेन के प्रवक्ता रह चुके उसके दामाद सुलेमान अबू गैथ को गिरफ्तार कर अमेरिका लाया गया है। एक शीर्ष संघीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में गैथ की गिरफ्तारी को एक मील का पत्थर माना जा रहा है। उसे शुक्रवार को न्यूयार्क की अदालत के समक्ष पेश किया जाना है।