london olympic
  • Gymnastics
  • Athletics
  • Badminton
  • Tennis
  • Shooting
  • Boxing
  • Hockey
  • Football
  • Wrestling
  •  
होम | खबरें | भारत की उम्‍मीदें | तस्‍वीरें | रिकार्ड्स | कुल पदक | ओलंपिक इतिहास

अगले ओलंपिक में 15 मेडल जीत सकते हैं: सुशील

Tuesday, August 14, 2012, 15:20
Comments 0  
अगले ओलंपिक में 15 मेडल जीत सकते हैं: सुशीलजी न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली : लंदन ओलम्पिक में कुश्ती स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार ने क
हा है कि 2016 में आयोजित होने वाले ओलम्पिक में भारत 15 मेडल जीत सकता है।

हमारे सहयोगी चैनल ‘जी न्यूज’ से खास बातचीत में सुशील कुमार ने कहा, हमने 2008 के बीजिंग ओलम्पिक में तीन पदक जीते। इस बार हमने दोगुने पदक जीते हैं। मुझे उम्मीद है कि 2016 के ओलम्पिक में हम करीब 15 मेडल जीत सकते हैं।

सुशील ने देश में खेलों को मिल रहे महत्व पर भी संतोष जाहिर किया।

दो ओलम्पिक में लगातार पदक जीतने वाले सुशील ने कहा, लोगों ने जिस तरह से खिलाड़ियों में भरोसा दिखाया और उनका हौसला बढ़ाया उससे मैं काफी प्रभावित हुआ।

देश में क्रिकेट को ज्यादा तवज्जो दिए जाने के सवाल पर सुशील ने कहा कि उन्हें इस खेल से कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा, क्रिकेटर भी देश के लिए खेलते हैं। मुझे इस बात का दुख नहीं है कि लोग क्रिकेट पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा, मैं भी क्रिकेट पसंद करता हूं।

सुशील से यह पूछने पर कि उनकी इस सफलता का राज क्या है। इस पर उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, कोच एवं माता-पिता के सम्मान से उन्हें यह कामयाबी मिली है।



First Published: Tuesday, August 14, 2012, 18:17

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
भारत की उम्‍मीदें और चुनौतियां
  भारत: अब तक जीते पदक  
लिएंडर पेस लिएंडर पेस
विजेंदर सिंह im
अभिनव बिंद्रा im
सुशील कुमार im
कर्णम मल्लेश्वरी im
राज्यवर्धन सिंह राठौर im
नार्मन प्रिटचार्ड im
केडी जाधव im
स्लाइड शो देखें
img