london olympic
  • Gymnastics
  • Athletics
  • Badminton
  • Tennis
  • Shooting
  • Boxing
  • Hockey
  • Football
  • Wrestling
  •  
होम | खबरें | भारत की उम्‍मीदें | तस्‍वीरें | रिकार्ड्स | कुल पदक | ओलंपिक इतिहास

ओलंपिक में हमारा प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं है: नोब्स

Monday, August 6, 2012, 17:04
Comments 0  
लंदन : भारतीय हॉकी टीम के ओलंपिक खेलों में अब तक के प्रदर्शन से निराश राष्ट्रीय कोच माइकल नोब्स ने अभी तक अपनी टीम के प्रदर्शन को ‘अस्वीकार्य’ करार दिया।

खिलाड़ियों की अचानक फार्म से हैरान नोब्स ने स्वीकार किया कि कुछ चीजें गलत हो रही है। उन्हो
ंने कहा, अब तक का हमारा प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं है। कोच ने पूछा, इस तरह हम किस दिशा में बढ़ेंगे। मैं निश्चित रूप काफी निराश हूं क्योंकि हमने पिछले 12 महीनों में काफी चीजों का वादा किया था। टीम की तैयारियां कार्यक्रम के अनुसार ही चल रही थीं और हमारे परिणाम ने दिखाया था कि टीम में सुधार हो रहा था।

नोब्स ने कहा कि भारतीय अपनी कमजोरी में सुधार नहीं कर सके। उन्होंने कहा, गोल के सामने फिनिशिंग में कमी और आसानी से डिफेंसिव गोल दे देना हमारे लिये महंगा साबित हुआ। हम सभी जानते हैं ये वही पुरानी चीजें हैं। ये ओलंपिक खेल हैं, जिसमें बतौर एथलीट आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और खुद को ओलंपियन बनाने का मौका मिलता है। (एजेंसी)


First Published: Monday, August 6, 2012, 17:04

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
भारत की उम्‍मीदें और चुनौतियां
  भारत: अब तक जीते पदक  
लिएंडर पेस लिएंडर पेस
विजेंदर सिंह im
अभिनव बिंद्रा im
सुशील कुमार im
कर्णम मल्लेश्वरी im
राज्यवर्धन सिंह राठौर im
नार्मन प्रिटचार्ड im
केडी जाधव im
स्लाइड शो देखें
img