लंदन : जर्मनी ने बुधवार को लंदन ओलम्पिक में पुरुषों की 1000 मीटर एकल कानोए स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार तीन बार के यूरोपियन चैम्पियन ब्रेंडेल ने यह रेस 3 मिनट 47.176 सेकेंड में पूरी कर पहला स्थान हासिल किया।
एथेंस ओलम्पिक में सोना जीतने वाले स्पेन के डेविड काल फिग्यूएरोआ ने 3 मिनट 48.053 सेकेंड का वक्त लिया और वह दूसरे स्थान पर रहे। वहीं कनाडा के मार्क ओल्डरशाव ने यह रेस 3 मिनट 48.502 सेकेंड में पूरी कर कांस्य पदक जीता। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, August 8, 2012, 18:23
|