चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने लंदन ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सोमवार को कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज गगन नारंग को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
इस ओलम्पिक में भारत का यह पहला पदक है। यद्यपि गगन हरियाणा से ताल्लुक नहीं रखते हैं और उनका परिवार वर्षो पहले पानीपत से हैदराबाद चला गया था।
मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सोमवार को गगन के कांस्य जीतने के तुरंत बाद ही पुरस्कार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गगन ने कांस्य जीतकर देश को खुशी दी है। (एजेंसी)
First Published: Monday, July 30, 2012, 19:16
|