लंदन : भारत के ओमप्रकाश सिंह लंदन ओलम्पिक में पुरुषों की गोलाफेंक प्रतियोगिता के फाइनल में जगह नहीं बना सके। ओमप्रकाश ने शुक्रवार को आयोजित क्वालीफाइंग दौर में 19.86 मीटर गोला फेंका और ग्रुप बी में शामिल 18 खिलाड़ियों के बीच 10वें स्थान पर रहे।
क्वालीफाइंग में शामिल 37 एथलीटों में सिर्फ तीन ही 21 मीटर से अधिक की दूरी नाप सके। फाइनल में दोनों ग्रुपों से छह छह खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसमें से सर्वाधिक तीन खिलाड़ी अमेरिका के हैं। अमेरिका के ही रेजी होफा ने सबसे अधिक 21.36 मीटर की दूरी नापी। (एजेंसी)
First Published: Friday, August 3, 2012, 16:17
|