london olympic
  • Gymnastics
  • Athletics
  • Badminton
  • Tennis
  • Shooting
  • Boxing
  • Hockey
  • Football
  • Wrestling
  •  
होम | खबरें | भारत की उम्‍मीदें | तस्‍वीरें | रिकार्ड्स | कुल पदक | ओलंपिक इतिहास

चानू ने किया निराश, सातवें स्थान पर रही

Saturday, July 28, 2012, 23:45
Comments 0  
लंदन : भारत की सोनिया चानू ओलंपिक महिला भारोत्तोलन में आज यहां प्रभावित करने में नाकाम रही और उन्हें सातवें स्थान से संतोष करना पड़ा। महिलाओं के 48 किग्रा भार वर्ग में चानू ने स्नैच में 74 तथा क्लीन एवं जर्क में 97 किग्रा भार उठाया। वह स्नैच में सातवें और क्लीन एवं जर्क में आठवें स्थान पर रही थी। चानू ने कुल 171 किग्रा भार उठाया और आखिर में सातवें स्थान पर रही।

चीन की चार बार की विश्व चैंपियन वांग मिंगुएन ने कुल 205 किग्रा (स्नैच में 91 तथा क्लीन एवं
जर्क में 114) ने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। जापान की हिरोमी मियाकी (197 किग्रा) ने रजत जबकि उत्तर कोरिया की चुन हुवा रियांग (192 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किया। भारोत्तोलन में अब भारत की उम्मीद रवि कुमार पर टिकी हैं जो पुरुष वर्ग के 69 किग्रा में भाग लेंगे। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 28, 2012, 23:45

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
भारत की उम्‍मीदें और चुनौतियां
  भारत: अब तक जीते पदक  
लिएंडर पेस लिएंडर पेस
विजेंदर सिंह im
अभिनव बिंद्रा im
सुशील कुमार im
कर्णम मल्लेश्वरी im
राज्यवर्धन सिंह राठौर im
नार्मन प्रिटचार्ड im
केडी जाधव im
स्लाइड शो देखें
img