london olympic
  • Gymnastics
  • Athletics
  • Badminton
  • Tennis
  • Shooting
  • Boxing
  • Hockey
  • Football
  • Wrestling
  •  
होम | खबरें | भारत की उम्‍मीदें | तस्‍वीरें | रिकार्ड्स | कुल पदक | ओलंपिक इतिहास

तीन निशानेबाजों के साथ रवाना होंगे कोच थॉमस

Thursday, July 5, 2012, 22:37
Comments 0  
तिरूवनंतपुरम: भारतीय निशानेबाजी कोच सन्नी थॉमस लंदन ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाली अपनी टीम के तीन सदस्यों के साथ शुक्रवार को लंदन रवाना होंगे।

थॉमस ने बताया कि यह एक ऐसी प्रतियोगिता है, जिसमें टीम के सदस्य एक दूसरे के खिलाफ नहीं बल्क
ि खुद से स्पर्धा करते हैं। 11 सदस्यीय भारतीय दल का हर सदस्य पदक जीतने की क्षमता रखता है।

भारतीय टीम में सात पुरूष और चार महिला सदस्य हैं। इनमें अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग और रोंजन सोढ़ी भी शामिल हैं।

थॉमस उस भारतीय दल के भी कोच थे जिसमें एथेंस ओलम्पिक में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 2004 में रजत पदक जीता था और बिंद्रा ने बीजिंग ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीता था।

उन्होंने कहा कि अब मैंने बतौर कोच 19 साल पूरे कर लिए हैं। इस बार मैं इस्तीफा देना चाहता हूं। पिछली बार जब मैंने इस्तीफा दिया था तो उसे स्वीकार नहीं किया गया था।

थॉमक केरल के कोट्टयम के निकट उझावूर गांव के रहने वाले हैं और स्थानीय लोग उन्हें हीरो के रूप में देखते हैं। यह गांव पहली बार सुर्खियों में तब आया था जब 1997 में इसी गांव के के आर नारायणन देश के राष्ट्रपति बने थे। (एजेंसी)


First Published: Thursday, July 5, 2012, 22:37

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
भारत की उम्‍मीदें और चुनौतियां
  भारत: अब तक जीते पदक  
लिएंडर पेस लिएंडर पेस
विजेंदर सिंह im
अभिनव बिंद्रा im
सुशील कुमार im
कर्णम मल्लेश्वरी im
राज्यवर्धन सिंह राठौर im
नार्मन प्रिटचार्ड im
केडी जाधव im
स्लाइड शो देखें
img