london olympic
  • Gymnastics
  • Athletics
  • Badminton
  • Tennis
  • Shooting
  • Boxing
  • Hockey
  • Football
  • Wrestling
  •  
होम | खबरें | भारत की उम्‍मीदें | तस्‍वीरें | रिकार्ड्स | कुल पदक | ओलंपिक इतिहास

तैराकी में फ्रेंकलिन ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण

Saturday, August 4, 2012, 20:16
Comments 0  
लंदन : अमेरिका की 17 वर्षीया महिला तैराक मिसी फ्रेंकलिन ने लंदन ओलम्पिक की तैराकी प्रतियोगिता के 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा का स्वर्ण पदक विश्व कीर्तिमान के साथ अपने नाम किया।

फ्रेंकलिन ने 100 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक सोमवार को अपने नाम किया था। फ्रेंकलिन ने शुक्र
वार को आयोजित इस स्पर्धा में दो मिनट 4.06 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।

जीत के बाद फ्रेंकलिन ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। मैंने इस पल के लिए पूरी जिंदगी सपना देखा था।

इस स्पर्धा का रजत पदक रूस की अनास्तासिया जूएवा (2:05.92) के नाम रहा जबकि अमेरिका की एलिजाबेथ बीसेल ने कांस्य पर कब्जा किया। (एजेंसी)


First Published: Saturday, August 4, 2012, 20:16

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
भारत की उम्‍मीदें और चुनौतियां
  भारत: अब तक जीते पदक  
लिएंडर पेस लिएंडर पेस
विजेंदर सिंह im
अभिनव बिंद्रा im
सुशील कुमार im
कर्णम मल्लेश्वरी im
राज्यवर्धन सिंह राठौर im
नार्मन प्रिटचार्ड im
केडी जाधव im
स्लाइड शो देखें
img