लंदन: भारतीय की दीपिका कुमारी बुधवार को महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा के एलिमिनेशन दौर में हार गई। उन्हें ग्रेट ब्रिटेन की एमी ऑलिवर ने 6-2 से पराजित किया। विश्व की सर्वोच्चय वरीयता प्राप्त महिला तीरंदाज दीपिका की हार के साथ इस स्पर्धा में भारत के पदक पाने की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं। भारत के सभी पुरुष और महिला तीरंदाज पहले ही ओलम्पिक से बाहर हो चुके हैं।
दीपिका ने उम्मीद से खराब प्रदर्शन किया। पहले सेट में उन्होंने 26 अंक जुटाए जबकि एमी 27 अंक जुटाने में सफल रही। दूसरे सेट में दीपिका ने 26-22 के साथ दो अंक हासिल किए लेकिन वह तीसरा और चौथा सेट हार गई।
तीसरे सेट में दीपिका ने 26 अंक हासिल किए जबकि एमी ने 27 अंक जुटाए। चौथे सेट में एमी ने 28 अंक प्राप्त किए जबकि दीपिका 26 अंक ही पा सकी। पूरे मैच में दीपिका एक बार भी 10 अंक पर निशाना नहीं लगा सकी।
First Published: Wednesday, August 1, 2012, 15:45
|