लंदन : दक्षिण कोरिया के इम दोंग-ह्यून ने लंदन ओलम्पिक में शुक्रवार को लॉर्ड्स में पुरुषों की तीरंदाजी प्रतियोगिता में एक नया कीर्तिमान कायम किया। दोंग-ह्यून ने 696 अंक के अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर इस बार इससे तीन अंक अधिक हासिल किया।
कोरियाई खिलाड़ी दूरदृष्टि दोष से पीड़ित हैं और यहां दृष्टिहीन खिलाड़ी के रूप में पंजीकृत हैं। दोंग-ह्यून ने कहा कि उन्होंने 70 मीटर दूर लक्ष्य के केंद्र में सिर्फ `पीले रंग के निशान` पर ध्यान केंद्रित किया। किम बुबमिन और ओह जिन-हैयक के साथ 2,087 अंक हासिल कर इस सम्बंध में पूर्ववर्ती विश्व रिकॉर्ड को 18 अंक अधिक हासिल कर तोड़ा। (एजेंसी)
First Published: Friday, July 27, 2012, 21:02
|