london olympic
  • Gymnastics
  • Athletics
  • Badminton
  • Tennis
  • Shooting
  • Boxing
  • Hockey
  • Football
  • Wrestling
  •  
होम | खबरें | भारत की उम्‍मीदें | तस्‍वीरें | रिकार्ड्स | कुल पदक | ओलंपिक इतिहास

बीच वालीबाल का प्रिंस हैरी ने लिया मजा

Thursday, August 9, 2012, 14:05
Comments 0  
बीच वालीबाल का प्रिंस हैरी ने लिया मजा लंदन : महिलाओं के बीच वालीबाल के फाइनल में जब शाही परिवार की उपस्थिति की जरूरत पड़ी तो फिर से प्रिंस हैरी वहां मौजूद थे। बीच वालीबाल के शौकीन हैरी ने कल फिर यहां होर्स गार्ड परेड पर अपनी जीवंत उपस्थिति दर्ज कराई। ग्रेट ब्रिटेन टीम की पोलो नेक टी शर्ट पहने हुए हैरी ब्रिटेन के लिए दो स्वर्ण पदक जीतने वाली साइकिलिस्ट लारा ट्राट और जैसन केनी की बगल में बैठे हुए थे।

होर्स गार्ड परेड वही स्थान है जहां हैरी की दादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्मदिन मनाया
गया था। इसलिए हैरी के लिए यह स्थान नया नहीं है लेकिन कल वह ब्रिटिश टीम के एंबेसडर के तौर पर यहां आए थे। हैरी ने कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच का पहला सेट देखा। इस मैच में ब्राजील की लारिसा फ्रांसा और जुलियान सिल्वा ने चीन की झू शेन और च्यांग शी को 2-1 से हराया। च्यांग ने बाद में कहा, ‘यदि मैं जानती कि वह दर्शकों के बीच बैठे हैं तो मैच जीत जाती।’ हैरी की उपस्थिति से तो ब्राजीली खिलाड़ी कुछ ज्यादा ही उत्साहित थी। जुलियाना ने कहा, ‘वह बहुत अच्छे हैं। आज वह हमारे लिए भाग्य लेकर आए।’

लारिसा ने कहा, ‘मैं नहीं जानती कि वह यहां थे। यह बहुत अच्छा है कि वह यहां आए और यह जानकर अच्छा लगता है कि हमारे खेल को पहचान मिल रही है।’ इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कप्तान डेविड बैकहम भी वहां पहुंच गए थे। बीच वालीबाल के फाइनल में दोनों टीमें अमेरिका की थी। इस मैच में मिस्टी मे ट्रीनर और केरी वाल्स जेनिंग्स ने जेनिफर केसी और एप्रिस रोस को सीधे सेटों में हराकर लगातार तीसरी बार बीच वालीबाल का खिताब जीता। (एजेंसी)

First Published: Thursday, August 9, 2012, 14:05

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
भारत की उम्‍मीदें और चुनौतियां
  भारत: अब तक जीते पदक  
लिएंडर पेस लिएंडर पेस
विजेंदर सिंह im
अभिनव बिंद्रा im
सुशील कुमार im
कर्णम मल्लेश्वरी im
राज्यवर्धन सिंह राठौर im
नार्मन प्रिटचार्ड im
केडी जाधव im
स्लाइड शो देखें
img