SEARCH
SUBSCRIBE
Friday, July 11, 2025
Friday, July 11, 2025
होम
देश
प्रदेश
दुनिया
खेल-खिलाड़ी
कारोबार
मनोरंजन
ज्ञान-विज्ञान
सेहत
ज़ी स्पेशल
तस्वीरें
वीडियो
चुनाव 2014
more
सेहत
ज़ी स्पेशल
तस्वीरें
वीडियो
भविष्यफल
ब्लॉग्स
होम
देश
प्रदेश
दुनिया
खेल-खिलाड़ी
मनोरंजन
कारोबार
ज्ञान-विज्ञान
सेहत
ज़ी स्पेशल
तस्वीरें
वीडियो
भविष्यफल
ब्लॉग्स
होम
|
खबरें
|
भारत की उम्मीदें
|
तस्वीरें
|
रिकार्ड्स
|
कुल पदक
|
ओलंपिक इतिहास
बैडमिंटन युगल स्पर्धा में भारतीय चुनौती समाप्त
Wednesday, August 1, 2012, 13:20
टैग्स:
:
लंदन ओलंपिक
,
बैडमिंटन
,
युगल स्पर्धा
,
ज्वाला गुप्ता
,
अश्विनी पोनप्पा
0
Tweet
लंदन : ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी ओलंपिक की बैडमिंटन महिला युगल स्पर्धा के ग्रुप बी मैच में जीत के बावजूद नॉकआउट में जगह बनाने में नाकाम रही। इसके साथ ही युगल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
भारत की उम्मीदें अब महिला और पुरुष एकल में क्रमश: सायना नेहवाल और पी.कश्यप पर टिकी है।
>ज्वाला और अश्विनी की राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी ने अपने अंतिम लीग मैच में कल लेई याओ और शिंता मुलिया सारी की सिंगापुर की दुनिया की 13वें नंबर की जोड़ी को वेम्बले एरेना में सीधे गेमों में 34 मिनट में 21-16, 21-15 से हराया।
भारतीय जोड़ी इसके बावजूद नॉकआउट में जगह नहीं बना सकी क्योंकि उसकी तरह ग्रुप की दो अन्य जोड़ियों ने भी दो-दो मैच जीते थे और अंत में ग्रुप चरण के दौरान कुल अंकों का अंतर निकालने पर भारतीय जोड़ी शीर्ष दो स्थान की दौड़ में पिछड़ गई। चेंग वेन सिंग और चिएन यु चिएन की चीनी ताइपे की जोड़ी 164 अंक जीतकर और 143 अंक गंवाने के बाद प्लस 21 के अंतर से शीर्ष पर रही। मिजुकी फुजी और रेइका काकीवा की जापान की जोड़ी प्लस चार के अंक अंतर के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाने में सफल रही जबकि ज्वाला और अश्विनी की जोड़ी का अंक अंतर प्लस तीन रहा।
मिजुकी और रेइका की जोड़ी ने 130 अंक बनाए जबकि 126 अंक गंवाए। दूसरी तरफ भारतीय जोड़ी ने 138 अंक बनाए लेकिन 135 अंक गंवा दिए और इस तरह प्लस तीन के अंक अंतर के कारण एक अंक से नॉकआउट में जगह बनाने से चूक गई। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, August 1, 2012, 13:20
टिप्पणी
Comments
Thank for your comment. Your comment will be seen by our moderator..!
जवाब छोड़ें
नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
भारत की उम्मीदें और चुनौतियां
गगन नारंग
स्लाइड शो देखें
सायना नेहवाल
स्लाइड शो देखें
सुशील कुमार
स्लाइड शो देखें
भारत: अब तक जीते पदक
लिएंडर पेस
विजेंदर सिंह
अभिनव बिंद्रा
सुशील कुमार
कर्णम मल्लेश्वरी
राज्यवर्धन सिंह राठौर
नार्मन प्रिटचार्ड
केडी जाधव
स्लाइड शो देखें
/hindi/लंदन-ओलंपिक-2012/बैडमिंटन-युगल-स्पर्धा-में-भारतीय-चुनौती-समाप्त/143395