london olympic
  • Gymnastics
  • Athletics
  • Badminton
  • Tennis
  • Shooting
  • Boxing
  • Hockey
  • Football
  • Wrestling
  •  
होम | खबरें | भारत की उम्‍मीदें | तस्‍वीरें | रिकार्ड्स | कुल पदक | ओलंपिक इतिहास

लंदन ओलम्पिक (निशानेबाजी): गगन और संजीव बाहर

Monday, August 6, 2012, 18:06
Comments 0  
लंदन ओलम्पिक (निशानेबाजी): गगन और संजीव बाहरलंदन : भारत को लंदन ओलम्पिक में पहला पदक दिलाने वाले निशानेबाज गगन नारंग 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस स्पर्धा के फाइनल में नहीं पहुंच सके। गगन के अलावा इस स्पर्धा में एक अन्य भारतीय संजीव राजपूत ने भी निराश किया।

10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य जीतकर भारत का खाता खोलने वाले गगन 50 मीटर राइफल प्रोन
स्पर्धा में भी असफल रहे थे। जबकि इसमें भारत के जॉयदीप करमाकर ने फाइनल तक का रास्ता बनाया था।

सोमवार को आयोजित 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस स्पर्धा के क्वालीफाइंग दौर में 1164 अंकों के साथ गगन 20वें स्थान पर रहे जबकि संजीव ने 1161 अंकों के साथ 26वां स्थान पाया।

नारंग ने प्रोन में 398, स्टैंडिंग में 377 और नीलिंग में 389 अंक जुटाए जबकि राजपूत को प्रोन में 395, स्टैंडिंग में 378 और नीलिंग में 388 अंक मिले।

इटली के निकोलो कैम्प्रियानी ने 1180 अंकों के साथ नया ओलम्पिक रिकॉर्ड कायम किया। फाइनल में आठ निशानेबाजों को जगह मिली है। फाइनल सोमवार को ही होना है। (एजेंसी)


First Published: Monday, August 6, 2012, 18:06

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
भारत की उम्‍मीदें और चुनौतियां
  भारत: अब तक जीते पदक  
लिएंडर पेस लिएंडर पेस
विजेंदर सिंह im
अभिनव बिंद्रा im
सुशील कुमार im
कर्णम मल्लेश्वरी im
राज्यवर्धन सिंह राठौर im
नार्मन प्रिटचार्ड im
केडी जाधव im
स्लाइड शो देखें
img