लंदन : रूस की एलीना लैशमानोवा ने लंदन ओलम्पिक की ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता के महिलाओं की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा का स्वर्ण पदक विश्व रिकॉर्ड के साथ जीत लिया है।
शनिवार को आयोजित इस स्पर्धा में एलीना 1 घंटे 25 मिनट और दो सेकेंड के साथ पहले स्थान पर रहीं।
इस स्पर्धा का रजत पदक लैशमानोवा की हमवतन वेरा सोकोलोवा के खाते में गया, जिन्होंने एक घंटे 25 मिनट और नौ सेकेंड के साथ सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया।
चीन की कियांग शेंजी एक घंटे 25 मिनट और 16 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। शेंजी को कांस्य पदक मिला।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले इस स्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड एक घंटे 25 मिनट और आठ सेकेंड का था, जो पिछले वर्ष रूस चैम्पियनशिप में सोकोलोवा ने बनाया था। (एजेंसी)
First Published: Sunday, August 12, 2012, 14:12
|