ज़ी न्यूज खेल ब्यूरो लंदन : लंदन ओलंपिक में आज महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक के लिए भारत की सायना नेहवाल का मुकाबला चीन की जिन वांग से होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार आज शाम 5.30 बजे शुरू होगा। इसके अलावा भारत के अन्य मुकाबले निम्न प्रकार से हैं-
-शगुन चौधरी, ट्रैप स्पर्धा दोपहर 1.00 बजे से क्वालीफाइंग राउंड -मुक्केबाजी एल. देवेन्द्रो सिंह बनाम सेरदाबा पुरेवदोर्ज (मंगोलिया) लाइट फ्लाईवेट 49 किग्रा प्रीक्वार्टरफाइनल मैच- शाम 6.15 बजे -मनोज कुमार बनाम स्टाकर थॉमस (ब्रिटेन) लाइट वेल्टरवेट 64 किग्रा प्रीक्वार्टरफाइनल मैच- देर रात 1.30 बजे -एथलेटिक्स बलजिंदर सिंह, गुरमीत सिंह व इरफान कोलोतुम थोडी 20 किमी. पैदल चाल- रात 9.00 बजे -सुधा सिंह 3000 मी. स्टीपलचेज क्वालीफाइंग राउंड वन- दोपहर 3.35 बजे से
अन्य मुकाबले
-एथलेटिक्स 20 किमी. पैदल चाल, लोंग जम्प व 10000 मी. दौड़ पुरूष वर्ग और डिस्कस थ्रो, हेप्टाथलान व 100 मी. दौड़ महिला वर्ग -बैडमिंटन महिला एकल व युगल -साइक्लिंग ट्रैक महिला वर्ग टीम परस्यूट फाइनल्स -नौकायन पुरुष वर्ग फोर टीम स्पर्धा व लाइटवेट डबल स्कल्स और महिला वर्ग लाइटवेट डबल स्कल्स व एकल स्कल्स -निशानेबाजी महिला वर्ग 50 मी. राइफल थ्री पोजीशन व ट्रैप -तैराकी महिला वर्ग 50 मी. फ्रीस्टाइल व चार गुणा 100 मी. मेडले रिले और पुरूष्ा वर्ग 1500 मी. फ्रीस्टाइल फाइनल्स व चार गुणा 100 मी. मेडले रिले -टेनिस पदक स्पर्धा -ट्रेम्पोलिन महिला वर्ग ट्रैम्पोलिन -भारोत्तोलन पुरुष वर्ग 94 किग्रा
First Published: Saturday, August 4, 2012, 08:45
|