london olympic
  • Gymnastics
  • Athletics
  • Badminton
  • Tennis
  • Shooting
  • Boxing
  • Hockey
  • Football
  • Wrestling
  •  
होम | खबरें | भारत की उम्‍मीदें | तस्‍वीरें | रिकार्ड्स | कुल पदक | ओलंपिक इतिहास

सपना पूरा कर बहुत खुश हूं : योगेश्वर

Monday, August 13, 2012, 09:25
Comments 0  
सपना पूरा कर बहुत खुश हूं : योगेश्वरलंदन : लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर दत्त ने कहा कि वह 2008 बीजिंग ओलम्पिक में पदक नहीं जीत पाने से खासे निराश थे। हरियाणा सरकार ने योगेश्वर को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। योगेश्वर का सपना इस बार लंदन ओलम्पिक में पूरा हो गया। उन्होंने पुरुषों के 60 किलोग्राम भार वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है।

दत्त ने कहा, मैं अपना सपना पूरा कर बहुत खुश हूं। यह वही हुआ है, जिसे मैं हमेशा से चाहता था
और मैं इस पदक के लिए भूखा था। मैं पिछले दो ओलम्पिक खेलों में कोई पदक नहीं जीता। मैं बीजिंग में क्वार्टरफाइनल में हार गया था। इस बार मुझे पदक जरूर जीतना था और मैं खुश हूं कि मैंने ऐसा किया।

दत्त के पदक को मिलाकर भारत के पदकों की कुल संख्या पांच हो गई है। यह पहली बार हैं, जब भारत इतने पदक जीत सका है।

उन्होंने कहा, मेरी जीत की कामना करने वाले सभी लोगों को और अपने परिवार को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं भगवान का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, क्योंकि उनकी मदद के बिना कुछ भी मुमकिन नहीं था।

हरियाणा के सोनीपत जिले के निवासी 29 वर्षीय योगेश्वर हाल ही में चोट से उबरे थे। उन्होंने देश को कुश्ती में अब तक का तीसरा ओलम्पिक पदक दिलाया है। उनसे पहले वर्ष 1952 में हेलसिंकी में हुए ओलम्पिक खेलों में के. डी. जादव और वर्ष 2008 में हुए बीजिंग ओलम्पिक खेलों में सुशाील कुमार देश के लिए कांस्य पदक जीत चुके हैं।

योगेश्वर ने बताया, 2008 के बाद मैंने लंदन ओलम्पिक के लिए तैयारी करने के लिए सोचा। मुझे काफी चोटें लगी थी। चोट इस खेल का नियमित हिस्सा है। लेकिन मैं चोटों की बजाय जीतने पर ध्यान लगा रहा था और यह पदक उसी का परिणाम है।

इस जीत के बाद योगेश्वर के गांव में जश्न का माहौल है। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दत्त को बधाई दी है। वहीं हरियाणा सरकार ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। (एजेंसी)

First Published: Monday, August 13, 2012, 09:25

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
भारत की उम्‍मीदें और चुनौतियां
  भारत: अब तक जीते पदक  
लिएंडर पेस लिएंडर पेस
विजेंदर सिंह im
अभिनव बिंद्रा im
सुशील कुमार im
कर्णम मल्लेश्वरी im
राज्यवर्धन सिंह राठौर im
नार्मन प्रिटचार्ड im
केडी जाधव im
स्लाइड शो देखें
img