london olympic
  • Gymnastics
  • Athletics
  • Badminton
  • Tennis
  • Shooting
  • Boxing
  • Hockey
  • Football
  • Wrestling
  •  
होम | खबरें | भारत की उम्‍मीदें | तस्‍वीरें | रिकार्ड्स | कुल पदक | ओलंपिक इतिहास

सायना आज से करेंगी अभियान की शुरुआत

Sunday, July 29, 2012, 09:21
Comments 1  
सायना आज से करेंगी अभियान की शुरुआतलंदन : खिताब की प्रबल दावेदारों में शुमार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल लंदन ओलम्पिक में अपने अभियान की शुरुआत रविवार से करेंगी। सायना वेम्बेले एरिना में महिलाओं की एकल स्पर्धा के पहले दौर में स्विट्जरलैंड की सब्रिना जाकेट से भिड़ेंगी।

बीजिंग ओलम्पिक (2008) के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर सायना बहुत कम अंतर से पदक से चूक गई थी
ं।

चार वर्ष पहले 18 वर्षीय सायना के लिए यह बड़ी उपलब्धि थी लेकिन उसके बाद सायना ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई सफलताएं अर्जित की हैं। विश्व एकल रैंकिंग में नम्बर दो पर काबिज होने वाली सायना भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

वर्तमान में सायना विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं और उन्हें ओलम्पिक में चौथी वरीयता दी गई है।

सायना ने आईएएनएस से कहा, ड्रॉ थोड़े कठिन हैं। मैं इससे पहले अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेल चुकी हूं। उन्होंने मुझे कड़ी टक्कर दी है। मैं उनके खिलाफ अच्छे मुकाबले की उम्मीद कर रही हूं। मैं एक समय में एक ही मैच पर ध्यान दे रही हूं।"

यह मेरा दूसरा ओलम्पिक है। अब मैं अनुभवी हो चुकी हूं। मैं जानती हूं कि इतने बड़े टूर्नामेंट में किस प्रकार खुद को शांत रखना पड़ता है। मैं खुद पर अधिक दबाव नहीं लेना चाहती।

उल्लेखनीय है कि सायना ने हाल में इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज जीता था। (एजेंसी)

First Published: Sunday, July 29, 2012, 09:21

टिप्पणी

anuj - rewa madhya pradesh
well i hope india can won medal is the,its ours request dont come without medal is the
जवाब

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
भारत की उम्‍मीदें और चुनौतियां
  भारत: अब तक जीते पदक  
लिएंडर पेस लिएंडर पेस
विजेंदर सिंह im
अभिनव बिंद्रा im
सुशील कुमार im
कर्णम मल्लेश्वरी im
राज्यवर्धन सिंह राठौर im
नार्मन प्रिटचार्ड im
केडी जाधव im
स्लाइड शो देखें
img