टाटा मोटर्स की मई में बिक्री बढ़ी

टाटा मोटर्स की मई में बिक्री बढ़ी


नई दिल्ली : वाहन निर्माता कम्पनी टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि मई में उसकी वैश्विक बिक्री 12 फीसदी अधिक 96,089 वाहनों की रही। इसमें जगुआर लैंड रोवर ब्रांड की बिक्री भी शामिल है। यात्री वाहनों की बिक्री आलोच्य अवधि में 21 फीसदी अधिक 51,064 रही।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि जगुआर लैंड रोवर की बिक्री मई 2012 में 30,094 रही, जो मई 2011 में बिके वाहनों से 35 फीसदी अधिक है। अकेले जगुआर की बिक्री आलोच्य माह में तीन फीसदी अधिक 4,342 वाहनों की रही। जबकि लैंड रोवर की बिक्री 42 फीसदी अधिक 25,752 वाहनों की रही। टाटा, टाटा देवू और टाटा हिस्पानो कैरोसेरा जैसे वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री तीन फीसदी अधिक 45,025 वाहनों की रही। (एजेंसी)

First Published: Friday, June 15, 2012, 16:13

comments powered by Disqus