Last Updated: Thursday, July 19, 2012, 15:14
लंदन : जानेमाने भारतवंशी उद्योगपति लार्ड स्वराज पॉल ने आज हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय नायक राजेश खन्ना के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से भारत ने एक महान बेटा और एक महान अभिनेता खो दिया है जिसने दुनियाभर के लाखों लोगों का मनोरंजन किया।
राजेश खन्ना का कल मुंबई में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे और पिछले कुछ अरसे से काफी बीमार थे। उनके निधन की खबर से देश ही नहीं भारत के बाहर भी उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गयी।
स्वराज पॉल ने अपने संदेश में कहा, भारत ने एक महान बेटा, महान अभिनेता खो दिया है जिसने भारत और पूरी दुनिया के लाखों लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने कहा, मैं उन्हें एक अच्छे इंसान और एक बहुत विनम्र व्यक्ति के तौर पर जानता हूं जिन्होंने जो किया उसका आनंद उठाया। उनके परिवार के साथ मेरी शोक संवेदनाएं हैं। (एजेंसी)
First Published: Thursday, July 19, 2012, 15:14