स्वराज पॉल - Latest News on स्वराज पॉल | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

लॉर्ड स्वराज पॉल को मिला अंतरराष्ट्रीय बिजनेस पुरस्कार

Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 17:43

कपारो समूह के संस्थापक एवं अप्रवासी भारतीय लॉर्ड स्वराज पॉल को बर्मिंघम में एशियन बिजनेस अवार्ड मिडलैंड्स 2014 से सम्मानित किया गया। कंपनी की ओर से पुरस्कार हासिल करने के बाद लार्ड पॉल की पुत्री अंजलि पॉल ने इस पुरस्कार को अपनी छोटी बहन अंबिका को समर्पित किया।

सिर्फ कुछ उद्योगपतियों की चिंता न करें अगले PM: लॉर्ड पॉल

Last Updated: Thursday, April 24, 2014, 17:59

एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल ने उम्मीद जताई है कि भारत के नए प्रधानमंत्री को सिर्फ कुछ उद्योगपतियों की चिंता नहीं करनी चाहिए और उन्हें ऐसी सरकार चलानी चाहिए जो गरीबों के बारे में सोचे।

प्रवासी भारतीयों ने 6 माह में देश में जमा किए करीब 65 अरब डॉलर: लार्ड पॉल

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 20:11

भारत को प्रवासी भारतीयों को अपना मानने की अपील करते हुए लंदन के उद्योगपति लार्ड स्वराज पॉल ने कहा है कि इन्हीं प्रवासियों ने पिछले छह महीने में देश में करीब 65 अरब डॉलर जमा कराए हैं।

आत्म नियमन असफल हो चुका है : स्वराज पॉल

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 15:02

प्रवासी भारतीय एवं प्रमुख उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल ने चेतावनी दी है कि सरकार यदि अधिक नियमन के कदम उठाती है तो और अधिक लोग उन उपायों से बच निकलने का रास्ता तलाशेंगे।

सुचित्रा सेन सौंदर्य, प्रतिभा और शिष्टता की साक्षात मिसाल

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 15:28

ब्रिटेन के शीर्ष अप्रवासी उद्योगपति लार्ड स्वराज पॉल ने प्रसिद्ध अभिनेत्री सुचित्रा सेन के निधन को फिल्म जगत के लिये बड़ा नुकसान बताते हुये कहा कि वह सौंदर्य, प्रतिभा और शिष्टता की मिसाल थीं।

इंदिरा गांधी एक शानदार इंसान थी : लार्ड पॉल

Last Updated: Wednesday, November 20, 2013, 16:57

अप्रवासी भारतीय उद्योगपति लार्ड स्वराज पॉल का कहना है कि इंदिरा गांधी एक शानदार इंसान थीं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 96वीं जयंती पर आयोजित एक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।

लॉर्ड स्वराज पॉल को ‘दशक का अंतरराष्ट्रीय भारतीय’ पुरस्कार

Last Updated: Friday, November 15, 2013, 13:48

प्रवासी भारतीय उद्योगपति एवं शिक्षाविद् लॉर्ड स्वराज पॉल को उद्योग, शिक्षा और परोपकार के क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ‘दशक के अंतरराष्ट्रीय भारतीय’ (इंटरनेशनल इंडियन आफ द डिकेड) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

भारतीय बच्चों को मूलभूत स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत: पॉल

Last Updated: Tuesday, November 12, 2013, 17:03

प्रमुख अप्रवासी भारतीय उद्योगपति लार्ड स्वराज पॉल ने कहा है कि भारत को अपने बच्चों की मूलभूत स्वास्थ्य सेवाओं और उनके कल्याण पर बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है जिनमें कुपोषण, नवजात शिशु और मातृत्व मृत्यु दर मुख्य मुद्दे हैं।

राष्ट्रमंडल को और मुखर होना चाहिए : लॉर्ड पॉल

Last Updated: Friday, October 18, 2013, 16:12

श्रीलंका में अगले महीने होने वाले राष्ट्रमंडल देशों के सम्मेलन से पहले लॉर्ड स्वराज पॉल ने कहा कि राष्ट्रमंडल देशों को अपने राजनयिक प्रयासों में और अधिक मुखर होना चाहिए और खुद को हाशिए पर पहुंचने से बचाने के लिए इसमें बदलाव अनुकूलन और प्रगति की आवश्यकता है।

लार्ड स्वराज पॉल ने चक्रवात से निपटने के तरीके की सराहना की

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 17:06

लार्ड स्वराज पॉल ने फैलिन चक्रवात से निपटने में जबरदस्त सूझबूझ दिखाने के लिए भारतीय अधिकारियों की रविवार को सराहना की और प्रभावित लोगों के राहत व पुनर्वास के लिए 25 लाख रुपये का योगदान करने की घोषणा की।

ममता को और समय दिया जाना चाहिए: लार्ड पॉल

Last Updated: Wednesday, April 10, 2013, 20:06

अप्रवासी भारतीय उद्योगपति लार्ड स्वराज पॉल ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने आप को साबित करने के लिए और समय दिया जाना चाहिए जो वाममोर्चा के 34 वर्षों के शासन के बाद 2011 में सत्ता में आई हैं।

विदेशी निवेशकों के लिए नियम पारदर्शी बनाए जाएं: स्वराज पॉल

Last Updated: Monday, April 8, 2013, 16:25

विदेशी निवेशकों के लिए नियमों को स्पष्ट बनाने की वकालत करते हुए प्रवासी भारतीय उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल ने कहा कि भारत को हर क्षेत्र में विदेशी भागीदारी की स्वीकृत सीमा को केवल स्पष्ट भर कर देना चाहिए और कंपनियों को उनके अनुसार निवेश की छूट देनी चाहिए। इसमें मंजूरी प्रक्रिया की जरूरत नहीं रखी जानी चाहिए।

कई प्रधानमंत्रियों से ऊपर हैं मनमोहन सिंह: स्वराज पॉल

Last Updated: Friday, March 29, 2013, 18:06

प्रधामंत्री मनमोहन सिंह का समर्थन करते हुए प्रवासी उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल ने शुक्रवार को कहा कि वह देश के कई प्रधानमंत्रियों से ऊपर हैं और बहुत मेहनती इंसान हैं।

कश्मीर मामले में दखल नहीं देगा ब्रिटेन

Last Updated: Thursday, January 24, 2013, 17:06

ब्रिटेन ने कश्मीर मसला सुलझाने में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से इंकार करते हुए कहा कि इस समस्या का टिकाऊ समाधान खोजना भारत और पाकिस्तान का काम है, जिसमें कश्मीरी लोगों की आकांक्षाएं शामिल हों।

भारतीय संस्कृति, संगीत के ‘महान दूत’ थे रविशंकर: स्वराज पॉल

Last Updated: Wednesday, December 12, 2012, 18:51

प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर को श्रद्धांजलि देते हुए लार्ड स्वराज पॉल ने आज उन्हें ‘भारतीय कला, संस्कृति और संगीत का महान दूत’ बताया।

‘व्यंग्य के बादशाह’ थे भट्टी : स्वराज पॉल

Last Updated: Thursday, October 25, 2012, 18:49

प्रमुख अनिवासी भारतीय उद्योगपति लार्ड स्वराज पॉल ने आज जसपाल भट्टी को ‘व्यंग्य का बादशाह’ करार दिया और कहा कि उनकी असमय मौत देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

नालंदा का अनुकरण करें भारतीय विवि : लॉर्ड पॉल

Last Updated: Thursday, September 27, 2012, 17:31

लॉर्ड स्वराज पॉल ने कहा है कि विश्व में शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों की सूची में स्थान बनाने में असफल रहे भारतीय विश्वविद्यालयों को वैश्विक पहचान प्राप्त करने के लिए नालंदा जैसे शैक्षिक संस्थानों का अनुकरण करना चाहिए।

'भारत ने महान बेटा (राजेश खन्ना) खो दिया'

Last Updated: Thursday, July 19, 2012, 15:14

जानेमाने भारतवंशी उद्योगपति लार्ड स्वराज पॉल ने आज हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय नायक राजेश खन्ना के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से भारत ने एक महान बेटा और एक महान अभिनेता खो दिया है जिसने दुनियाभर के लाखों लोगों का मनोरंजन किया।

इंदिरा से सीखा था बुरे वक्त से निपटना: स्वराज पॉल

Last Updated: Monday, July 9, 2012, 13:57

वर्ष 1968 में अपनी छोटी बेटी की मौत का झटका सहने वाले एनआरआई उद्योगपति लार्ड स्वराज पॉल का कहना है कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें सिखाया कि बुरे वक्त में हिम्मत नहीं खोनी चाहिए।