Last Updated: Wednesday, October 2, 2013, 10:47
नई दिल्ली : दक्षिण कोरिया की इस्पात कंपनी पॉस्को को एक और झटका लगा है। संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार समिति ने आज कंपनी ने ओड़िशा की 12 अरब डालर की इस्पात परियोजना को तत्काल रोकने को कहा है। संयुक्त राष्ट्र की समिति का कहना है कि इस परियोजना से हजारों लोग बेघर हो जाएंगे और साथ ही उनका जीवन प्रभावित होगा।
संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने कहा, पूर्वी भारत के ओड़िशा में विशाल इस्पात परियोजना का निर्माण तत्काल रोका जाना चाहिए। इस परियोजना से संभवत: 22,000 लोगों के विस्थापित होने का अंदेशा है और आसपास के हजारों लोगों का जीवन इससे प्रभावित हो सकता है।
पॉस्को के इस संयंत्र के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ विरोध तथा नियामकीय अड़चनांे से यह परियोजना पिछले 8 साल से लटकी हुई है। इसे देश में सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश माना जा रहा है। समिति के विशेषज्ञों ने कहा, पूर्वी भारत में इस विशाल इस्पात परियोजना को तत्काल रोका जाना चाहिए। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, October 2, 2013, 10:47