संयुक्त राष्ट्र - Latest News on संयुक्त राष्ट्र | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

रेप पर कोई ढिलाई, कोई तर्क-वितर्क नहीं: UN

Last Updated: Wednesday, June 11, 2014, 11:40

संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था ने उत्तरप्रदेश में बलात्कार और हत्या की शिकार लड़कियों के परिजन के लिए इंसाफ की मांग करते हुए कहा है कि लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ इस तरह के ‘घृणित अपराधों’ को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता तथा ऐसे कृत्य करने वाले निश्चित रूप से किसी ढिलाई के हकदार नहीं हैं।

दूसरों की मदद कर खुशी मिलती है: एंजेलिना जोली

Last Updated: Monday, June 9, 2014, 17:59

अभिनेत्री एंजेलिना जोली का कहना है कि युद्ध वाले स्थलों में जा कर लोगों से मिलने और दूसरों की मदद करने में उन्हें खुशी होती है।

मंडेला के सम्मान में यूएन महासभा देगा अवॉर्ड

Last Updated: Saturday, June 7, 2014, 15:51

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रंगभेद का विरोध करने वाले नेल्सन मंडेला की उपलब्धियों और योगदान के सम्मान में एक पुरस्कार की शुरूआत की है।

यूक्रेन में कोई मानवीय संकट नहीं : संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 10:38

यूक्रेन ने कहा है कि वह किसी मानवीय संकट का सामना नहीं कर रहा है, जैसा कि रूस ने दावा किया है। संयुक्त राष्ट्र सहायता प्रमुख यूक्रेन के कथन से सहमत प्रतीत होती हैं।

यूएन प्रस्तावों के तहत हो कश्मीर मुद्दे का हल: पाकिस्तान

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 00:22

पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने मंगलवार को कहा कि उनका देश कश्मीरी अवाम की जनाकांक्षाओं और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुरूप कश्मीर मुद्दे का हल चाहता है।

संयुक्त राष्ट्र ने बदायूं रेप-मर्डर की निंदा की

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 14:35

संयुक्त राष्ट्र ने उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले में दो दलित लड़कियों के ‘‘बर्बर’’ सामूहिक बलात्कार और उनकी हत्या की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने और पूरे भारत में महिलाओं एवं लड़कियों के खिलाफ हिंसा पर अंकुश लगाने का आह्वान किया है।

यूक्रेनी हिंसा में हुई 127 लोगों की मौत: संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Thursday, May 22, 2014, 14:22

संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में पिछले कुछ सप्ताह में हुई हिंसा में 127 लोग मारे गए हैं, जिससे यहां राष्ट्रपति चुनाव कराना मुश्किल होगा।

इस साल भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5% रहेगी: UN

Last Updated: Wednesday, May 21, 2014, 23:29

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार 2014 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 5 प्रतिशत रहेगी जबकि खपत तथा निवेश बढाने के कारण अगले साल यह दर 5.5 प्रतिशत होगी।

बॉन की मून को उम्मीद-मोदी संयुक्त राष्ट्र आमसभा में लेंगे हिस्सा

Last Updated: Wednesday, May 21, 2014, 09:04

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून को इस बात की ‘काफी उम्मीद’ है कि नरेंद्र मोदी इस वर्ष आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा तथा विशेष तौर पर जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत का इस्तीफा

Last Updated: Wednesday, May 14, 2014, 12:10

सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत ने सार्थक बातचीत शुरू करने में असफलता के बाद इस्तीफा दे दिया है। इस बीच, फ्रांस ने दमिश्क पर रसायनिक हथियारों का उपयोग जारी रखने का आरोप लगाया है।

`ईरान के प्रतिबंधित परमाणु हथियारों की खरीद में कमी`

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 11:16

संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले छह से नौ महीने में ईरान के प्रतिबंधित परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों से जुड़ी खरीद में कमी आई है, जो राष्ट्रपति हसन रूहानी के शासन में बदले राजनीतिक परिदृश्य या नये अप्रत्यक्ष उपायों के इस्तेमाल का परिणाम हो सकता है।

सुरक्षा परिषद में सुधारों को लागू करे यूएन : भारत

Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 17:18

भारत ने आज कहा कि वर्ष 2015 के बाद के महत्वाकांक्षी विकास एजेंडा से पहले संयुक्त राष्ट्र को ‘अपना घर व्यवस्थित करना चाहिए’ और सुरक्षा परिषद में बहुप्रतीक्षित सुधारों को कार्यान्वित करना चाहिए।

समलैंगिक अधिकारों के लिए लड़ रहीं सेलिना जेटली

Last Updated: Tuesday, May 6, 2014, 12:47

बॉलीवुड की अभिनेत्री सेलिना जेटली का कहना है कि वे वर्षों से चरित्र हनन, अपनी और अपने दो छोटे जुड़वा बच्चों की जिंदगी को खतरे के बावजूद समलैंगिक और बाइ-सेक्सुअल लोगों के अधिकारों के लिए लड़ना बंद नहीं करेंगी

आज (3 मई) विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस है

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 12:59

भारत में अक्सर प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर चर्चा होती रहती है। आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस है। 3 मई को मनाए जाने वाले विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर भारत में भी प्रेस की स्वतंत्रता पर बातचीत होना लाजिमी है। भारत में प्रेस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान के अनुच्छेद-19 में भारतीयों को दिए गए अभिव्यक्ति की आजादी के मूल अधिकार से सुनिश्चित होती है।

अफगानिस्तान में भूस्खलन में कम से कम 350 लोग मारे गए हैं: संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Friday, May 2, 2014, 23:23

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि उत्तरी अफगानिस्तान में हुए भूस्खलन में शुक्रवार को कम से कम 350 लोग मारे गए हैं। संगठन ने कहा कि अभी भी मलबे में फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चल रहा है।

US ने पुतिन के सहयोगियों, रूसी कंपनियों पर ताजा प्रतिबंध लगाया

Last Updated: Tuesday, April 29, 2014, 00:09

अमेरिका ने यूक्रेन में अवैध दखल और उकसाऊ कार्यों को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करीबी तौर पर जुड़े सात रूसी अधिकारियों और 17 कंपनियों पर सोमवार को नए प्रतिबंध लगाए।

म्यामां में मानवाधिकार पर यूएन प्रस्ताव भारत को अमान्य

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 18:31

भारत ने दक्षिणपूर्व एशियाई देश म्यामां में मानवाधिकार की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को खत्म करने का आह्वान किया है।

संयुक्त राष्ट्र के दो कर्मियों का कराची में अपहरण

Last Updated: Saturday, April 19, 2014, 11:30

कराची के गुलशन-ए-मयमार इलाके से संयुक्त राष्ट्र के दो स्थानीय कर्मियों के अपहरण किए जाने की आशंका जताई गई है।

सूडान में यूएन शिविर पर हमला, 58 लोगों की मौत

Last Updated: Friday, April 18, 2014, 23:29

संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण सूडान में हजारों लोगों को शरण देने वाले शिविर पर आज हुए हमले में कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन संकट पर आपात बैठक

Last Updated: Monday, April 14, 2014, 10:13

यूक्रेन द्वारा देश के पूर्वी हिस्से में रूस समर्थक बलों के सरकारी इमारतों पर कब्जे के बाद सैन्य अभियान छेड़ने की घोषणा करने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के संकट पर आपात बैठक हुई। सुरक्षा परिषद के वर्तमान अध्यक्ष देश नाइजीरिया के दूत जॉय ओग्वू ने बैठक की शुरूआत की।

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के नए राजदूत को अमेरिकी वीजा नहीं : व्हाइट हाउस

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 10:29

अमेरिका ने कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र में ईरान के नवनियुक्त राजदूत हामिद अबाउतलेबी को वीजा जारी नहीं करेगा। अबाउतलेबी का संबंध 1979 के बंधक संकट से बताया जाता है।

2012 में दुनियाभर में 437000 हत्याएं : UNODC

Last Updated: Friday, April 11, 2014, 14:11

संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) के एक अध्ययन में पाया गया है कि 2012 में लाखों लोगों की जानबूझ कर हत्याएं हुईं जिनमें हत्या की दर अमेरिका और अफ्रीका में सबसे ज्यादा और यूरोप, एशिया और ओसियानिया में सबसे कम थी।

भारतीय चुनावों में गहरी रूचि ले रहे हैं बान की मून

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 08:50

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून भारत में आज से शुरू हुए आम चुनावों में गहरी रूचि दिखा रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में माने जाने वाले भारत में ये चुनाव शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगे।

पुतिन का वादा-यूक्रेन में कोई नया सैन्य कदम नहीं उठाएंगे

Last Updated: Saturday, March 29, 2014, 16:27

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने शनिवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें भरोसा दिया है कि उनका दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन में सैनिक भेजने का ‘कोई इरादा नहीं’ है, वहीं संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने इस संकट का कूटनीतिक हल का आह्वान दोहराया।

‘अविश्वसनीय’ अमेरिकी दबाव से पारित हुआ संरा प्रस्ताव: श्रीलंका

Last Updated: Friday, March 28, 2014, 14:42

श्रीलंका ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों पर ‘अविश्वसनीय’ अमेरिकी दबाव के कारण यूएनएचआरसी सत्र में मतदान के बाद कोलंबो के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया।

चीनी राष्ट्रपति, यूएन प्रमुख ने की यूक्रेन पर चर्चा

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 10:49

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने यूक्रेन के हालात पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन पर चर्चा रविवार को हुई। वे सोमवार और मंगलवार को द हेग में होने वाले तीसरे परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इन दिनों नीदरलैंड्स में हैं।

यूएनएचआरसी के प्रस्ताव के खिलाफ श्रीलंका में जबरदस्त प्रदर्शन

Last Updated: Thursday, March 20, 2014, 19:47

श्रीलंका में सरकार समर्थक प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने आज स्थानीय संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और अमेरिका एवं ब्रिटेन के दूतावासों के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

`इतालवी मरीनों का मुद्दा भारत के साथ उठाएंगे`

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 14:18

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष जॉन ऐशे ने इटली को सूचित किया है कि वे उन दो इतालवी मरीनों का मुद्दा भारत के सामने उठाएंगे, जिनपर दो भारतीय मछुआरों की हत्या का मुकदमा चल रहा है। महासभा अध्यक्ष की तीन दिवसीय यात्रा बुधवार से शुरू हो रही है।

यूक्रेन संकट: यूएन महासचिव ने तत्काल वार्ता का आग्रह किया

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 10:14

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने यूक्रेन संकट को लेकर सभी पक्षों से तत्काल ‘रचनात्मक वार्ता’ बहाल करने का आग्रह किया है।

काश, हम मलेशियाई विमान को हाईजैक कर सकते : पाकिस्तानी तालिबान

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 16:29

मलेशिया के लापता विमान के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। विमान के अपहरण की आशंकाओं को भी नहीं खारिज किया गया है।

यूक्रेन की एकता को लेकर चिंतित यूएन महासचिव चिंतित

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 10:15

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने यूक्रेन के संकट को लेकर गहरी निराशा जताते हुए कहा कि क्रीमिया में हुआ जनमत संग्रह हालात और बिगाड़ देगा। उन्होंने सभी पक्षों से प्रयास तेज करने और एक शांतिपूर्ण समाधान के लिए सकारात्मक रूप से काम करने की भी अपील की।

यूक्रेन के साथ युद्ध नहीं चाहता रूस : संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Friday, March 14, 2014, 10:07

मॉस्को के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपतकालीन बैठक में बताया है कि रूस संकटग्रस्त यूक्रेन के साथ युद्ध का इच्छुक नहीं है।

यूएन प्रमुख की यूक्रेन में तनाव कम करने की अपील

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 12:41

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन संकट से निपटने में किसी प्रकार के ‘गलत अनुमान या निष्क्रियता’ का यूक्रेनी लोगों और विश्व पर गंभीर परिणाम होगा। मून ने यूक्रेन में तनाव कम करने और रचनात्मक वार्ता करने की अपील की।

यूक्रेन मसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की दोबारा हुई बैठक

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 09:02

यूक्रेन मसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों की बंद कमरे में एक बार फिर बैठक हुई। यूक्रेन के आग्रह पर इस अनौपचारिक बैठक का सोमवार को आयोजन किया गया था जिसमें संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि राष्ट्र उपस्थित थे।

शर्मनाक! `बांग्लादेशी मानते हैं, पत्नी को पीटना जायज है`

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 18:47

पिछले कुछ दशकों में हुए महिला सशक्तिकरण के लिए भले ही बांग्लादेश की तारीफ की जा रही हो लेकिन देश के ज्यादातर पुरूषों का मानना है कि पत्नी को पीटना जायज है।

क्रीमिया जनमत संग्रह चिंता का विषय: संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 16:27

संयुक्त राष्ट्र ने जनमत संग्रह कराने के क्रीमियाई प्रशासन के फैसले को ‘चिंताजनक एवं गंभीर घटनाक्रम’ बताया है और कहा है कि संबंधित पक्षों को कोई जल्दबाजी भरी कार्रवाई करने से पहले उसके निहितार्थ पर भी विचार करना चाहिए।’

संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव से खौफ नहीं : राजपक्षे

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 15:20

श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निकाय में अमेरिका की तरफ से पेश मानवाधिकार प्रस्ताव से उन्हें कोई खौफ नहीं है।

क्रीमिया संबंधी जनमत संग्रह से बढ़ेगा तनाव : पॉवेर

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 08:53

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत ने कहा है कि क्रीमिया को लेकर किया जाने वाला यह जनमत संग्रह गैरकानूनी होगा कि क्रीमिया को यूक्रेन का हिस्सा बना रहना चाहिए या इसे रूस में शामिल किया जाना चाहिए।

सोमालिया में हथियार आपूर्ति के नियम होंगे सख्त!

Last Updated: Thursday, March 6, 2014, 13:31

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से सोमालिया के सुरक्षा बलों के लिए हथियार आपूर्ति के नियमों को कड़ा करने के पक्ष में मत दिया है।

यूक्रेन संकट: यूएन का कूटनीतिक समाधान पर जोर

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 22:11

संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव जैन एलियासन ने मंगलवार को यूक्रेन के कार्यवाहक नेताओं के साथ हुई बैठक में देश में जारी संकट का कूटनीतिक समाधान निकालने पर जोर दिया। यह जानकारी यहां एक संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता ने पत्रकारों को दी।

सुरक्षा परिषद ने की यूक्रेन पर चर्चा, रूस ने कार्रवाई को ‘उचित’ बताया

Last Updated: Tuesday, March 4, 2014, 17:11

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा है कि यूक्रेन के अपदस्थ राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच ने अपने देश में कानून एवं व्यवस्था पुन: स्थापित करने और यूक्रेनी लोगों की रक्षा के लिए उससे रूसी सेना का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया था।

यूक्रेन ने UNSC से रूसी अतिक्रमण रोकने को कहा

Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 11:57

यूक्रेन ने क्रीमिया में रूसी अतिक्रमण को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से आपातकालीन सत्र बुलाने का आग्रह किया और मॉस्को पर विश्व संस्था के चार्टर का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने की बैठक

Last Updated: Saturday, March 1, 2014, 10:10

यूक्रेन में पल-पल बदल रही गतिविधियों के बारे में राय मशविरा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक संक्षिप्त बैठक की।

मरीन मुद्दे को लेकर इटली एक बार फिर जाएगा यूएन और ईयू

Last Updated: Thursday, February 20, 2014, 00:35

हत्या के आरोपों का सामना कर रहे अपने दो मरीन के मुकदमे के संचालन में देरी से भारत से नाराज इटली ने कहा है कि वह मामले का शीघ्रता से निपटारे के लिए नयी दिल्ली पर दबाव बनाने को लेकर एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और यहां तक कि राष्ट्रमंडल का रूख करेगा।

उत्तर कोरिया में मानवाधिकार उल्लंघन से यूएन महासचिव परेशान

Last Updated: Wednesday, February 19, 2014, 10:37

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के एक अनिवार्य जांच में उत्तर कोरिया में ‘गंभीर’ मानवाधिकार उल्लंघन का मामला पाये जाने को लेकर वह ‘गंभीर रूप से परेशान’ हैं।

भारत, इटली निकालें मरीन मुद्दे का समाधान: UN

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 17:01

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि भारत द्वारा अभियोजित किए जा रहे इटली के दो मरीनों के मुद्दे से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है और उन्हें इसका उचित एवं परस्पर स्वीकार्य समाधान निकालना चाहिए।

सोमालिया पर उग्रवादियों को हथियार देने का आरोप

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 11:37

संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने सोमालियाई सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कबीले के नेताओं, सरदारों और अल शबाब के उग्रवादियों को हथियार पहुंचा रही है।

मानवाधिकार प्रस्ताव से पहले श्रीलंका की अमेरिका में लॉबिंग

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 15:34

मानवाधिकारों से जुड़े प्रस्ताव के संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार संस्था के समक्ष पेश होने से पहले श्रीलंका ने अमेरिकी कांग्रेस में अपनी लॉबिंग तेज कर दी है।

रूस ने सीरिया के संबंध में पेश किया खुद का प्रस्ताव

Last Updated: Thursday, February 13, 2014, 10:24

संयुक्त राष्ट्र के एक राजनयिक का कहना है कि रूस ने सुरक्षा परिषद के प्रमुख सदस्यों के समक्ष सीरिया में मानवीय संकट के मुद्दे पर अपना खुद का प्रस्ताव पेश किया है।

सीरियाई शहर से लोगों को बाहर निकालने का काम तेज

Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 12:25

सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में हुआ संघर्ष विराम तीन दिन और बढ़ने के बाद सहायता अधिकारियों ने विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकालने का काम तेज कर दिया।

सीरिया पर सुरक्षा परिषद की वार्ता से नदारद रहे रूस, चीन

Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 09:43

रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका और उसके सहयोगियों की सीरिया से जुड़ा वह प्रस्ताव लाने के प्रयास विफल करने में लगा है जिससे सीरिया सरकार द्वारा मानवीय मदद पहुंचाने के लिए अप्रतिबंधित पहुंच देने तक सीरिया के खिलाफ प्रतिबंधों की संभावना बढ़ जाएगी।

जॉर्डन वैली के घरों को नष्ट करने पर UN ने की इजराइल की निंदा

Last Updated: Saturday, February 1, 2014, 09:24

फलस्तीनी क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यक्रम के समन्वयक ने जॉर्डन वैली में इजराइल द्वारा 36 घरों को नष्ट किए जाने की घटना की निंदा की है और पश्चिमी तट में ऐसी कार्रवाइयों पर रोक लगाने की मांग की है।

भारत में सबसे ज्यादा निरक्षर वयस्क: यूएन रिपोर्ट

Last Updated: Wednesday, January 29, 2014, 14:22

भारत में अमीरों और गरीबों के बीच शैक्षणिक स्तर पर मौजूद निराशा को दर्शाने वाली संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट का कहना है कि भारत में निरक्षर वयस्कों की संख्या सबसे ज्यादा यानी 28.70 करोड़ है और यह संख्या वैश्विक संख्या का 37 प्रतिशत है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव ने कास्त्रो से की मुलाकात

Last Updated: Wednesday, January 29, 2014, 08:46

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने क्यूबा के पूर्व नेता फिदेल कास्त्रो से हवाना में मुलाकात की। बान के कार्यालय से किए गए ट्वीट के अनुसार, महासचिव और कास्त्रो के बीच करीब 55 मिनट की मुलाकात हुई। ट्वीट के मुताबिक, जल्द ही इस मुलाकात का ब्यौरा मुहैया कराया जाएगा।

सीरिया शांतिवार्ता: आमने-सामने की मुलाकात पर बनी सहमति

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 10:30

जिनिवा में संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों के तहत सीरिया के युद्धरत पक्षोंने कल आमने-सामने की मुलाकात पर सहमति जताई है। इससे पहले सरकार के पक्ष ने शांति वार्ता छोड़ने की धमकी दी थी।

संयुक्त राष्ट्र सीरिया शांति वार्ता से ईरान बाहर

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 09:18

सीरिया में अस्थायी सरकार की मांग का समर्थन करने से ईरान के इंकार करने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने इस हफ्ते होने वाली सीरिया शांति वार्ता में शामिल होने के लिए ईरान को भेजा गया निमंत्रण रद्द कर दिया है।

सीरिया शांति सम्मेलन के लिए ईरान को आमंत्रित किया गया: बान

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 08:53

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने कहा कि सीरिया में तीन साल से जारी युद्ध के खात्मे के प्रयासों में एक ‘सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका’ निभाने के ईरान के वादे के बाद उसे इस हफ्ते होने वाले सीरिया शांति सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया।

यूएन ने किया दक्षिण सूडान के बंदियों की रिहाई का आह्वान

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 11:38

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति से राजनीतिक बंदियों की रिहाई का आह्वान किया है।

वर्ष 2013 में वैश्विक खाद्य कीमतों में 1.6 प्रतिशत की गिरावट : एफएओ

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 16:34

वर्ष 2013 में वैश्विक खाद्य कीमतों में 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई। इस दौरान आपूर्ति बढ़ने से तेल, चीनी और अनाज जैसी जिंसों की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट आई। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी एफएओ ने यह जानकारी दी है।

दक्षिण सूडान में शांति वार्ता के बावजूद लड़ाई जारी: संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 11:05

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि दक्षिण सूडान में गुटीय झड़पों की समाप्ति के लिए शांति वार्ता शुरू होने के बावजूद लड़ाई जारी है। संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों ने जोंग्लेई राज्य के दक्षिणी शहर बोर में लड़ाई की सूचना दी है।

पूर्व भारतीय राजदूत हरदीप पुरी भाजपा में शामिल

Last Updated: Thursday, January 2, 2014, 21:30

वरिष्ठ राजनयिक हरदीप सिंह पुरी आज भाजपा में शामिल हुए। वह हाल में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

देवयानी के संयुक्त राष्ट्र में तबादले के आवेदन की समीक्षा जारी: अमेरिका

Last Updated: Wednesday, January 1, 2014, 12:39

वरिष्ठ भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े के संयुक्त राष्ट्र में स्थानांतरण तथा उन्हें पूर्ण राजनयिक छूट के लिए आवश्यक दस्तावेज जारी किए जाने संबंधी आवेदन की अमेरिका अभी भी समीक्षा कर रहा है।

यूएन, अमेरिका ने की रूस में हुए आतंकी हमले की निंदा

Last Updated: Monday, December 30, 2013, 10:22

अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने रूस के वोल्गोग्राद में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। इस हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए थे।

दारफुर की घटना पर कार्रवाई करे सूडान : बॉन की मून

Last Updated: Monday, December 30, 2013, 09:00

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बॉन की मून ने सूडान की सरकार से देश के तनावग्रस्त दारफुर क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षकों की हत्या की बढ़ती घटनाओं को लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।

दक्षिण सूडान पहुंची संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की पहली कुमुक

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 11:50

तनावपूर्ण हालात के बीच संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की पहली कुमुक दक्षिण सूडान पहुंच गयी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने सरकार और विद्रोही बलों के बीच संघषर्विराम की कोशिशों के बावजूद हालात के तनावपूर्ण होने की चेतावनी दी है।

यूएन अड्डे पर हमले में 2 भारतीय शांतिरक्षकों की मौत

Last Updated: Friday, December 20, 2013, 23:58

दक्षिण सूडान में दो भारतीय शांति रक्षकों की उस वक्त मौत हो गई जब तकरीबन 2000 विद्रोहियों ने अशांत जोंगलेइ प्रांत में संयुक्त राष्ट्र अड्डे पर हमला कर दिया। नयी दिल्ली में भारतीय सेना मुख्यालय ने कहा कि इस घटना के बाद शेष भारतीय सैनिकों को मुक्त कराने के लिए उस इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेज दिया गया।

साल 2014 में 5.3 फीसदी रहेगी भारत की विकास दर

Last Updated: Friday, December 20, 2013, 12:30

संयुक्त राष्ट्र ने साल 2014 में भारत की आर्थिक विकास दर 5.3 फीसदी रहने की संभावना जताई है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस अवधि में वैश्विक विकास दर 3 फीसदी रहने के आसार हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने भारत का वृद्धि दर अनुमान घटाया

Last Updated: Thursday, December 19, 2013, 17:12

संयुक्त राष्ट्र ने 2013 में भारत के लिए आर्थिक वृद्धि दर अनुमान को घटाकर 4.8 प्रतिशत किया है और उदीयमान बाजारों को आगाह किया है कि उन्हें फेडरल रिजर्व के दरों में कटौती कार्यक्रम के असर से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।

दक्षिण सूडान में झड़पों में 400 से 500 लोगों की मौत : संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 14:42

सेना के प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच झड़पों के बाद दक्षिण सूडान की राजधानी के अस्पतालों में 400 से 500 लोगों के शव लाए जाने की खबर है।

सीरिया में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की पुष्टि

Last Updated: Friday, December 13, 2013, 09:02

संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों ने सीरिया में संघर्ष के दौरान रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि की है। गत 21 अगस्त को दमिश्क के पास और संभवत: इससे पहले मार्च और फिर अगस्त के आखिर में चार और जगहों पर रासायनिक हमले होने की खबरें मिली थीं।

तीन में से एक अपंजीकृत बच्चा भारत में : यूनीसेफ

Last Updated: Thursday, December 12, 2013, 16:45

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 5 साल से कम उम्र के 1 करोड़ 10 लाख ऐसे बच्चे रहते हैं जिनका जन्म पंजीकृत नहीं किया गया और इस तरह दुनिया भर में तीन अपंजीकृत बच्चों में से एक भारत का है।

मलाला को 2013 का संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 12:46

तालिबान हमले में बची एवं महिला शिक्षा का प्रचार-प्रसार कर रही पाकिस्तानी किशोरी मलाला यूसुफजई को 2013 मानवाधिकार पुरस्कार से नवाजने की घोषणा की गई।

कांगो में ड्रोन से निगरानी करेगा संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Tuesday, December 3, 2013, 11:28

संयुक्त राष्ट्र आज पहली बार कांगो में गुप्तचर सूचना एकत्रित करने के लिए ड्रोन विमानों से निगरानी करेगा।

सीरिया शांति वार्ता 22 जनवरी को होगी : संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 21:44

सीरिया की सरकार और विपक्ष 2011 में देश के गृहयुद्ध छिड़ने के बाद पहली बार 22 जनवरी को वार्ता के लिए एक साथ बैठेंगे। वार्ता के लिए तारीख की घोषणा करने वाले एक बयान में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि दोनों पक्ष आखिरकार जिनीवा 2 शांति वार्ता के लिए एक साथ बैठेंगे, जिसे बार-बार टाला जा चुका है।

नया हवाई क्षेत्र संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मुताबिक : चीन

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 18:40

पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों के उपर एक ‘हवाई रक्षा क्षेत्र’ बनाए जाने के बीजिंग के एकपक्षीय कदम को लेकर आज चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ गया तथा दोनों देश एक दूसरे के राजदूतों को तलब कर रहे हैं।

एनजीओ ने किया जलवायु परिवर्तन सम्मेलन का बहिष्कार

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 14:49

भारत सहित दुनिया भर के गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन का बहिष्कार किया।

ईरान ने मानवाधिकार पर यूएन के प्रस्ताव को ठुकराया

Last Updated: Thursday, November 21, 2013, 16:43

संयुक्त राष्ट्र महासभा की समिति द्वारा ईरान में मानवाधिकार के उल्लंघन मामले पर लाए गए प्रस्ताव को यहां की सरकार ने अस्वीकृत कर दिया है।

फिलीपींस में तूफान से मृतकों की संख्या 4460 : यूएन

Last Updated: Friday, November 15, 2013, 14:39

संयुक्त राष्ट्र ने क्षेत्रीय अधिकारियों के हवाले से आज कहा कि फिलीपींस में भीषण तूफान में कम से कम 4460 लोगों की मौत हुई है लेकिन राष्ट्रीय आपदा परिषद का मृतक आंकड़ा इससे कहीं नीचे है।

संयुक्त राष्ट्र कोष में 1.10 करोड़ डालर की राशि देगा भारत

Last Updated: Thursday, November 14, 2013, 13:26

भारत ने वर्ष 2014 के लिए विकास गतिविधियों की खातिर संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न इकाइयों को एक करोड़ दस लाख डालर की राशि देने की प्रतिबद्धता जतायी है।

ईरान ने कहा, नई परमाणु वार्ता में समझौता संभव

Last Updated: Wednesday, November 6, 2013, 10:00

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी कार्यक्रम के प्रमुख की अगले सप्ताह होने वाली यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि उसके विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को लेकर गरवार से दोबारा शुरू होने वाली लंबित वार्ता में समझौता होने की संभवना है।

बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रही सरकार : NFIW

Last Updated: Friday, November 1, 2013, 22:34

नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वुमन (एनएफआईडब्ल्यू) ने 27 सितंबर को पारित संयुक्त राष्ट्र वैश्विक प्रस्ताव पर भारत सरकार के हस्ताक्षर करने से इंकार करने पर आज चिंता जताई। इस प्रस्ताव में बच्चों की बचपन में और जबरन शादी पर प्रतिबंध लगाने की बात की गई है।

संयुक्त राष्ट्र के संचार व्यवस्था पर नजर नहीं रखेगा अमेरिका

Last Updated: Thursday, October 31, 2013, 10:21

संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी प्रशासन ने इसके संचार व्यवस्था की निगरानी न किए जाने का आश्वासन दिया है। अमेरिका ने यह भी कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के संचार व्यवस्था की निगरानी नहीं की जाती है।

अमेरिकी ड्रोन हमलों में 2160 आतंकी, 67 नागरिक मारे गए

Last Updated: Wednesday, October 30, 2013, 19:56

विवादास्पद ड्रोन हमलों की वैधता पर बहस के बीच पाकिस्तान ने आज कहा कि देश के अशांत कबायली इलाके में सीआईए के मानवरहित जासूसी विमानों के हमले में 2100 से अधिक आतंकवादी और 67 नागरिक मारे गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का विस्तार जरूरी: भारत

Last Updated: Wednesday, October 30, 2013, 11:04

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत ने कहा कि इस विश्व निकाय को विश्वसनीय बनाने और इसमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय के निरंतर विश्वास को बनाए रखने के लिए इसकी सदस्यता में विस्तार करना आवश्यक है।

ड्रोन हमलों के लिए हमारी सहमति नहीं : पाकिस्तान

Last Updated: Saturday, October 26, 2013, 15:48

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र की उस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया है कि ड्रोन हमलों के लिए पाकिस्तानी सरकार के सदस्यों ने सहमति दी थी।

बान की मून ने भारत-पाक को संवाद के लिए किया प्रोत्साहित

Last Updated: Saturday, October 26, 2013, 10:48

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने नियंत्रण रेखा पर बढ़े तनाव को दूर करने के मकसद से भारत और पाकिस्तान को ‘सार्थक’ ढंग से बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

‘सीरिया के भविष्य में अब असद की कोई भूमिका नहीं’

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 23:09

सीरिया में भविष्य में बनने वाली सरकार में राष्ट्रपति बशर अल-असद की कोई भूमिका नहीं होने के देश के उदारवादी विपक्ष के प्रस्ताव को अरब देशों के एक समूह और पश्चिमी देशों ने स्वीकार कर लिया है।

UNSC के पांच अस्थायी सदस्यों का हुआ चुनाव

Last Updated: Friday, October 18, 2013, 15:09

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आज चाड, चिली, लिथुयानिया, नाइजीरिया और सउदी अरब को सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अस्थायी सदस्यों के रूप में चुन लिया।

जीडीपी में योगदान करते हैं बाहरी लोग : संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Thursday, October 17, 2013, 15:41

संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि `बाहरी लोग` निर्माण क्षेत्र के लिए सस्ता श्रमशक्ति उपलब्ध कराकर देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बड़ा योगदान देने के साथ ही आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराते हैं।

लेबनान में सीरियाई शरणार्थियों की संख्या 792900 हुई: संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 08:42

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी ने शनिवार को कहा कि इस सप्ताह लेबनान के शरणार्थी कार्यालय में 13,800 सीरियाई शरणार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। इसके बाद लेबनान में सीरियाई शरणार्थियों की संख्या 792,900 हो गई है।

सीरिया को रासायनिक हथियार मुक्त करने की योजना को मंजूरी

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 15:34

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गुरुवार को सीरिया के रासायनिक हथियारों को समाप्त करने की संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून द्वारा प्रस्तावित योजना को मंजूरी दे दी।

मालदीव में शांतिपूर्ण राष्ट्रपति चुनावों का यूएन का आह्वान

Last Updated: Wednesday, October 9, 2013, 12:59

मालदीव की सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति चुनावों के पहले चरण को अमान्य घोषित कर दिए जाने के मद्देनज़र संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने माले से आह्वान किया है कि वह इस माह फिर से होने जा रहे मतदान की शांतिपूर्ण और विश्वसनीय प्रक्रिया सुनिश्चित करे।

`सीरिया में शस्त्र निरीक्षकों को करना पड़ेगा खतरों का सामना`

Last Updated: Tuesday, October 8, 2013, 11:38

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि सीरिया के रसायनिक हथियारों को नष्ट करने के अभियान के तहत करीब 100 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को वहां खतरे के बीच एक साल तक रहना होगा।

लोगों को मारना इस्लाम के खिलाफ : मलाला

Last Updated: Monday, October 7, 2013, 19:19

नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता की दौड़ में चल रही सामाजिक कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने कहा है कि उग्रवादियों के साथ बातचीत शांति के लिए आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।

हथियारों के निरीक्षण की तैयारी कर रही है यूएन टीम

Last Updated: Saturday, October 5, 2013, 10:55

दुनिया भर के रासायनिक हथियारों की निगरानी करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था आर्गेनाइजेशन फार द प्रोहिबिशन आफ केमिकल वेपंस (ओपीसीडब्ल्यू) सीरिया में रासायनिक हथियारों की अतिरिक्त जानकारी की समीक्षा कर रहा है।

मालदीव में जारी तनाव से संयुक्त राष्ट्र बेहद चिंतित

Last Updated: Saturday, October 5, 2013, 10:41

मालदीव में जारी तनाव को लेकर संयुक्त राष्ट्र बहुत चिंतित है और विश्व संस्था ने जल्द ही वहां राष्ट्रपति चुनाव का दूसरा चरण (रन ऑफ) संपन्न कराने का आह्वान किया है। यह चुनाव टाल दिए गए थे।

अहिंसा दिवस पर बान की मून ने महात्मा गांधी को किया याद

Last Updated: Thursday, October 3, 2013, 10:36

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के मौके पर महात्मा गांधी की विरासत का आह्वान करते हुए सभी देशों से हिंसा रोकने के लिए शांतिपूर्ण वार्ता का तरीका अपनाने को कहा।

महात्मा गांधी से प्रेरणा ले विश्व: बान की मून

Last Updated: Wednesday, October 2, 2013, 20:15

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने बुधवार को महात्मा गांधी की जयंती पर उनके साहस से प्रेरणा लेने का विश्व से आग्रह किया है। मून ने एक वक्तव्य में कहा कि आज हम महात्मा गांधी की जयंती और अहिंसा की उनकी शानदार विरासत का जश्न मनाते हैं।

यूएन की समिति ने पॉस्को से ओड़िशा परियोजना रोकने को कहा

Last Updated: Wednesday, October 2, 2013, 10:47

दक्षिण कोरिया की इस्पात कंपनी पॉस्को को एक और झटका लगा है। संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार समिति ने आज कंपनी ने ओड़िशा की 12 अरब डालर की इस्पात परियोजना को तत्काल रोकने को कहा है।

सीरिया पर लगे प्रतिबंध तुरंत हटाए जाएं: रूस

Last Updated: Tuesday, October 1, 2013, 19:42

रूस ने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचसीआर) से कहा है कि सीरिया पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों के कारण लाखों सीरियाई नागरिकों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, तथा बड़ी संख्या में लोगों को पलायन कर शरणार्थी बनने के लिए बाध्य किया है।