वैश्विक संकेतों के बीच सोना सुधरा, चांदी कमजोर

वैश्विक संकेतों के बीच सोना सुधरा, चांदी कमजोर

नई दिल्ली: वैश्विक तेजी के बीच मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 100 रू की तेजी के साथ 27050 रू प्रति दस ग्राम बोले गये। वहीं लिवाली के समर्थन के अभाव में चांदी के भाव 60 रू टूटकर 43940 रू किलो रहे गये।

बाजार सूत्रों के अनुसार मजबूत वैश्विक रूख के बीच स्टाकिस्टों और फुटकर कारोबारियों की ताजा लिवाली के चलते सोने में तेजी आई। सिंगापुर में सोने के भाव 0. 7 प्रतिशत की तेजी के साथ 1390.3 डालर प्रति औंस हो गये।

कारोबारियों ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा लिवाली समर्थन नहीं मिलने से चांदी में नरमी का रूख रहा।

घरेलू बाजार में सोना 99. 9 और 99.5 शुद्ध के भाव 100 रू की तेजी के साथ क्रमश: 27050 और 26850 रू प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 23700 रू प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे।

चांदी तैयार के भाव 60 रू टूटकर 43940 रू और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 150 रू की हानि के साथ 43210 रू किलो बंद हुये। चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 76000 : 77000 रू प्रति सैकड़ा पर बंद हुए। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, May 29, 2013, 17:50

comments powered by Disqus