सोना और चांदी में गिरावट जारी - Zee News हिंदी

सोना और चांदी में गिरावट जारी



नई दिल्ली : कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्टॉकिस्टों की भारी बिकवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 305 रुपए की गिरावट के साथ 29315 रुपए प्रति दस ग्राम बोले गए।

 

मंदी के आम रुख के बीच औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से चांदी के भाव 700 रुपए की गिरावट के साथ 55000 रुपए किलो रह गये। मौजूदा उच्चस्तर पर फुटकर मांग कमजोर पड़ने से बाजार धारणा कमजोर हुई।

 

डॉलर मजबूत होने से विदेशों में सोने की कीमतों में गिरावट आई जिसका असर स्थानीय बाजार धारणा पर पड़ा। लंदन में सोने केभाव 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1627.74 डॉलर प्रति औंस रहे।

 

घरेलू बाजार में सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 305 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29315 रुपए और 29175 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 50 रुपए टूटकर 23750 रुपए प्रति आठ ग्राम बंद हुए।

 

चांदी तैयार के भाव 700 रुपए की गिरावट के साथ 55000 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 830 रुपए टूटकर 55305 रुपए किलो बंद हुए। चांदी सिक्का केभाव 3000 रुपए लुढ़क कर 63000 . 64000 रुपए प्रति सैकड़ा बंद हुए। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, May 8, 2012, 19:07

comments powered by Disqus