सोना और हो सकता है सस्ता

सोना और हो सकता है सस्ता

सोना और हो सकता है सस्ता नई दिल्ली : विश्व बाजार में सोने की कीमत में और गिरावट के मद्देनजर सरकार ने इसके आयात शुल्क की गणना के लिए न्यूनतम मूल्य और घटाकर 440 डालर प्रति 10 ग्राम कर दिया है पर चांदी का शुल्क मूल्य फिलहाल 761 डालर प्रति किलो पर बनाए रखा गया है।

शल्क मूल्य कम होने से यह धातु और सस्ती हो सकती है। पिछले सप्ताह तक सोने का शुल्क मूल्य 466 डालर प्रति 10 ग्राम और चांदी का शुल्क मूल्य 761 डालर प्रति किलो था।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस संबंध में अधिसूचना केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं सीमाशुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने जारी कर दी है। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 27,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 44,200 रुपए प्रति किलो के आस पास है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, May 22, 2013, 16:30

comments powered by Disqus