Last Updated: Thursday, June 7, 2012, 22:18

नई दिल्ली : सोने की वैश्विक कीमत में वृद्धि को देखते हुए सरकार ने धातु के आयात शुल्क मूल्य बढ़ाकर 531 डालर प्रति 10 ग्राम कर दिया है जबकि चांदी के मामले में आयात शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसे 899 डॉलर प्रतिकिलो पर बरकरार रखा गया है।
शुल्क मूल्य आधार कीमत है जिस पर सीमा शुल्क का निर्धारण होता है। इसका मकसद कम मूल्य दिखाने पर रोक लगाना है। मई के दौरान सोने पर शुल्क मूल्य 507 डॉलर प्रति 10 ग्राम था।
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। सोना तथा चांदी पर आयात शुल्क मूल्य का क्रमश: चार एवं छह प्रतिशत है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, June 7, 2012, 22:18