Last Updated: Tuesday, April 16, 2013, 13:48
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : सोने के दाम में गिरावट का दौर लगातार जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने दो वर्ष का न्यूनतम स्तर छूने के बाद सोना शुरुआती कारोबार में टूटता नजर आया। शुरुआती कारोबार में सोना प्रति10 ग्राम 25,300 रुपए पर पहुंच गया।
पिछले सप्ताह से अपनी कीमत में गिरावट दर्ज कर रहे सोने के दाम में 1.41 प्रतिशत अथवा 364 रुपए की और कमी आई है। शुरुआती कारोबार में यह अपने 19 महीने (सितंबर 2011 के बाद) के न्यूनतम स्तर प्रति दस ग्राम 25,270 के स्तर पर पहुंच गया।
इसके पहले सोना सोमवार को 2.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के एक वर्ष के निम्नतम स्तर को छू गया। चांदी की कीमत में भी प्रति किलो 2700 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार के बाद सोने की मांग कमजोर होने की आशंका के कारण वैश्विक बाजार में सोने की कीमत दो वर्ष के निम्न स्तर को छू गया। इस स्थिति को देखते हुए सोने की कीमतों में आगे और गिरावट आने की उम्मीद के कारण कारोबारियों की सटोरिया बिकवाली से सोने की कीमतों में गिरावट आई।
First Published: Tuesday, April 16, 2013, 12:23