सोने में 335 रुपए की तेजी, 28,855 रु/10 ग्राम

सोने में 335 रुपए की तेजी, 28,855 रु/10 ग्राम

सोने में 335 रुपए की तेजी, 28,855 रु/10 ग्रामनई दिल्ली : वैश्विक तेजी के बीच त्यौहारी सीजन के मद्देनजर स्टाकिसटों और आभूषण निर्माताओं की भारी लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी में लगातार तीसरे दिन तेजी का रूख जारी रहा। सोने के भाव 335 रु. चढ़कर 28,855 रु. प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव 365 रु. की तेजी के साथ 42,750 रु. किलो तक जा पहुंचे। बाजार सूत्रों के अुसार त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए स्टाकिस्टों और आभूषण निर्माताओं की भारी लिवाली के चलते सोने , चांदी की कीमतों में उछाल आया। उन्होंने बताया कि विदेशों में आयी तेजी काअसर भी बाजार धारणा पर पड़ा।

न्यूयार्क में सोने के भाव 0. 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 1312. 20 डॉलर प्रति औंस और चांदी के भाव 1. 1 प्रतिशत चढ़कर 20. 40 डॉलर प्रति औंस हो गए । घरेलू बाजार में सोना 99. 9 और 99. 5 शुद्ध के भाव 335 रु. की तेजी के साथक्रमश: 28,855 रु. और 28,655 रु. प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24,400 रु. प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए।

चांदी तैयार के भाव 365 रु. की तेजी के साथ 42,750 रु. और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 465 रु. चढ़कर 42,700 रु. किलो बंद हुए। जबकि मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से चांदी सिक्का के भाव 1000 रु. की गिरावट के साथ 80,000 : 81,000 रु. प्रति सैकड़ा बंद हुए। (एजेंसी)

First Published: Saturday, August 10, 2013, 16:35

comments powered by Disqus