Last Updated: Wednesday, June 13, 2012, 10:17

मुंबई: संस्थागत तथा खुदरा निवेशकों की मुनाफवासूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज करीब 33 अंक की गिरावट के साथ खुला।
हालांकि अमेरिकी शेयर बाजारों में कल आयी तेजी के बाद एशियाई शेयर बाजारों में मजबूत रूख से बाजार में गिरावट पर कुछ विराम लगा।
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 32.88 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,829.92 अंक पर खुला। सेंसेक्स कल 194.79 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ था।
इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 9.70 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,106.20 अंक पर खुला। कारोबारियों के अनुसार कल की तेजी के बाद सटोरियों की मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आयी। हालांकि रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद तथा एशियाई बाजारों में मजबूत रूख से गिरावट पर कुछ अंकुश लगा। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, June 13, 2012, 10:17