43 अंक की गिरावट पर खुला सेंसेक्स

43 अंक की गिरावट पर खुला सेंसेक्स

43 अंक की गिरावट पर खुला सेंसेक्समुंबई: एशियाई बाजारों में मिले-जुले रूख के बीच सटोरियों की मुनाफावसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज करीब 43 अंक की गिरावट के साथ खुला।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 43.04 अंक की गिरावट के साथ 16,853.59 अंक पर खुला। पिछले दो सत्रों में इसमें 190 अंक से अधिक की तेजी दर्ज की गयी थी।

इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 14.10 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,106.45 अंक पर खुला। कारोबारियों के अनुसार शियाई बाजारों में मिले-जुले रूख के बीच सटोरियों की मुनाफावसूली से बाजार धारणा पर नकारात्मक असर पड़ा। (एजेंसी)

First Published: Thursday, June 21, 2012, 10:43

comments powered by Disqus