'ओलम्पिक में पदक जीतो पदोन्नति पाओ'

'ओलम्पिक में पदक जीतो पदोन्नति पाओ'

'ओलम्पिक में पदक जीतो पदोन्नति पाओ'नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ओलम्पिक, राष्ट्रमंडल, एशियाई खेल और विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उनके सेवाकाल में बिना बारी के विशेष पदोन्नति देने की नीति का अनुमोदन कर दिया है। जो खिलाड़ी एक से ज्यादा खेलों में पदक जीतेंगे या टीम इवेंट या चैम्पियनशिप में सफलता पाएंगे, वे उसी वर्ष पदोन्नति पाने के हकदार होंगे।

केंद्रीय खेल मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में नया रिकॉर्ड बनाता है तो वह भी अपने सेवाकाल के दौरान बिना बारी पदोन्नति का हकदार होगा। अगर कोई कोच किसी पदक विजेता की कोचिंग करता है तो उसे भी बिना बारी के पदोन्नति मिलेगी।

यह पदोन्नति उन नकद पुरस्कारों के अलावा होगी, जो पदक विजेता को किसी सरकार द्वारा दिए जाएंगे। ओलम्पिक खेलों, एशियाई खेलोंऔर विश्व चैम्पियनशिप में पदक विजेताओं और उनके कोच को अधिकतम 50 लाख रुपये तक के पुरस्कार मिल सकेंगे। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 21, 2012, 12:29

comments powered by Disqus