पदोन्नति - Latest News on पदोन्नति | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

वीके सिंह ने सुहाग की पदोन्नति पर रोक के निर्णय को उचित ठहराया

Last Updated: Wednesday, June 11, 2014, 09:43

रक्षा मंत्रालय की ओर से जनरल (अवकाशप्राप्त) वीके सिंह के सेना प्रमुख मनोनीत दलबीर सिंह सुहाग की पदोन्नति पर रोक लगाने के निर्णय को ‘अवैध’ करार दिये जाने के बाद अब केंद्रीय मंत्री सिंह ने अपने कदम को उचित ठहराया।

सीआरपीएफ और बीएसएफ कांस्टेबल अब 14 साल में बन जाएंगे हलवदार

Last Updated: Sunday, June 23, 2013, 14:56

अर्धसैनिक बलों में काम कर रहे लाखों कांस्टेबलों को राहत देने वाले कदम के तौर पर गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जैसे बलों में काफी पहले समाप्त कर दिये गए ‘हवलदार’ के पद को फिर से शुरू करने का फैसला किया है।

IAS और IPS में पदोन्नति पाने के नियमों में बदलाव

Last Updated: Sunday, May 26, 2013, 13:20

राज्य लोक सेवा के अधिकारी को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) या भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी के रूप में पदोन्नति पाने के लिए अब प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कार से गुज़रना पड़ सकता है।केंद्र सरकार ने तीनों अखिल भारतीय सेवाओं आईएएस, आईपीएस और भारतीय वन सेवा (आईएफओएस) के लिए राज्य सेवाओं से अधिकारी चुनने के मौजूदा नियमों में बदलाव करने के लिए सभी राज्यों से उनकी राय मांगी है।

रेल मंत्रियों की अदला बदली से रुकी मुक्केबाज की पदोन्नति

Last Updated: Monday, May 13, 2013, 17:52

मुक्केबाज मनोज कुमार को लगभग तीन साल पहले राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी ने पदोन्नति देने का वादा किया था लेकिन इस मंत्रालय में लगातार फेरबदल के कारण यह वादा अब तक पूरा नहीं हो पाया है।

राहुल की पदोन्नति वंशवादी लोकतंत्र : अरुण जेटली

Last Updated: Sunday, January 20, 2013, 17:38

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने आज कांग्रेस में राहुल गांधी की पदोन्नति की आलोचना की और आरोप लगाया कि यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को वंशवाद में बदलने का कदम है।

पदोन्नति में आरक्षण विधेयक लोकसभा में नहीं हो सका पारित

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 20:35

सरकारी नौकरी कर रहे अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को पदोन्नति में आरक्षण का प्रावधान करने वाला विधेयक सपा और भाजपा सदस्यों के अलग-अलग कारणों से कड़े विरोध के कारण गुरुवार को लोकसभा में पारित नहीं हो सका। राज्यसभा हालांकि इस विधेयक को पारित कर चुकी है।

पदोन्नति में आरक्षण बिल पर सपा का विरोध भाजपा के लिए राहत

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 00:20

पदोन्नति में अनुसूचित जाति-जनजाति को आरक्षण देने से संबंधित विधेयक के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) के कड़े विरोध से लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ी राहत मिल सकती है जहां उसके कई सांसद कथित तौर पर विधेयक के खिलाफ हैं।

पदोन्नति में आरक्षण बिल के खिलाफ करेंगे वोटिंग: सपा

Last Updated: Monday, December 17, 2012, 14:12

समाजवादी पार्टी ने आज कहा कि सरकार की ओर से दबाव और सीबीआई की धमकी के बावजूद वह सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को पदोन्नति में आरक्षण दिये जाने के खिलाफ है ।

पदोन्नति में आरक्षण मुद्दे का दोहन कर रही हैं राजनैतिक पार्टियां: आम आदमी पार्टी

Last Updated: Sunday, December 16, 2012, 23:16

अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी ने आज सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे का दोहन करने के लिए राजनैतिक दलों की आलोचना की और उनपर दलगत हितों को राष्ट्रीय हितों के उपर रखने का आरोप लगाया।

पदोन्नति में आरक्षण पर व्हिप जारी करेगी कांग्रेस

Last Updated: Sunday, December 16, 2012, 23:10

कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा है कि पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे के पक्ष में वोट देने के लिए कल उनकी पार्टी राज्यसभा में अपने सदस्यों को व्हिप जारी करेगी।

अखिलेश भी नहीं चाहते पदोन्नति में आरक्षण

Last Updated: Sunday, December 16, 2012, 22:36

अपनी पार्टी सपा के सुर में सुर मिलाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी आज नौकरी के दौरान तरक्की में अनुसूचित जातियों-अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण और बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का विरोध किया।

तरक्की में SC-ST आरक्षण: माया-मुलायम में फंसी सरकार

Last Updated: Monday, December 10, 2012, 23:31

सरकारी नौकरियों में तरक्की के लिए अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण संबंधी विधेयक के मुद्दे पर केंद्र की संप्रग सरकार और समाजवादी पार्टी के बीच टकराव पैदा हो गया ।

पदोन्नति में आरक्षण बिल नही पास हुआ तो उठाएंगे कड़ा कदम : मायावती

Last Updated: Monday, December 10, 2012, 18:47

सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण संबंधी विधेयक पास नहीं होने और राज्यसभा में व्यवस्था बनाने में सरकार के पहल नहीं करने पर बसपा ने कड़ा कदम उठाने की धमकी दी है।

पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ कुछ भी कर सकती है सपा

Last Updated: Monday, November 26, 2012, 17:20

अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारियों को पदोन्नति में आरक्षण के प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए सपा ने आज कहा कि वह इस संबंध में संविधान संशोधन विधेयक के विरोध में किसी हद तक जा सकती है और अगर जरूरी हुआ तो सदन की कार्यवाही को भी बाधित करेगी।

भ्रष्टाचार के आरोपी को पदोन्नति पर सरकार की आलोचना

Last Updated: Monday, October 29, 2012, 17:57

एस जयपाल रेड्डी का पेट्रोलियम मंत्रालय से स्थानान्तरण और सलमान खुर्शीद की पदोन्नति के मुद्दे पर आज राजनीतिक दलों ने सरकार को घेरा। राजनीतिक दलों ने सरकार पर उद्योगपतियों के दबाव में काम करने और भ्रष्टाचार के आरोप झेलने वालों की पदोन्नति करने का आरोप लगाया।

प्रमोशन आरक्षण बिल पास होने पर 1995 से लागू

Last Updated: Sunday, September 9, 2012, 12:46

सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को पदोन्नति में आरक्षण के लिए संसद के मॉनसून सत्र के दौरान राज्यसभा में पेश किया जा चुका विधेयक अगर पारित हो जाता है तो यह 1995 से प्रभावी होगा।

`राज्यसभा में सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की दुर्भाग्यपूर्ण`

Last Updated: Wednesday, September 5, 2012, 17:40

राज्यसभा में पदोन्नति में आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पेश किये जाने के दौरान सपा और बसपा सदस्यों के बीच हुई धक्का-मुक्की को सरकार ने ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया।

पदोन्नति में आरक्षण बिल हंगामे के बीच RS में हुआ पेश

Last Updated: Wednesday, September 5, 2012, 12:21

सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को आरक्षण देने संबंधी विधेयक को सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में पेश कर दिया।

पदोन्‍नति में आरक्षण बिल को कैबिनेट ने दी मंजूरी

Last Updated: Tuesday, September 4, 2012, 13:54

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी नौकरियों में पदोन्नति को लेकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए आरक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। गौर हो कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के विरोध के बावजूद इस बिल को मंजूरी दी गई है।

अटॉर्नी जनरल ने पदोन्नति में आरक्षण पर सरकार को किया आगाह

Last Updated: Saturday, August 25, 2012, 21:55

समझा जा रहा है कि अटार्नी जनरल ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर सरकार को आगाह करते हुए कहा है कि इस विषय पर कोई भी कानून सावाधानीपूर्वक बनाया जाना चाहिए, ताकि यह अदालत में कानूनी चुनौतियों का सामना कर सके।

पदोन्नति में आरक्षण पर संशोधन विधेयक की योजना टली

Last Updated: Wednesday, August 22, 2012, 00:44

सरकार ने सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति-जनजाति को पदोन्नति में आरक्षण के मामले में बुधवार को एक संविधान संशोधन विधेयक लाने की अपनी योजना फिलहाल टाल दी क्योंकि इस मुद्दे पर मंगलवार को हुई सर्वदलीय बैठक में अधिकतर राजनीतिक दलों ने वैधानिक रूप से टिकाउ कानून की मांग की है।

‘पदोन्नति में आरक्षण पर संशोधन विधेयक जल्द’

Last Updated: Tuesday, August 21, 2012, 23:05

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों को भरोसा दिलाया कि सरकारी नौकरी में अनुसूचित जाति-जनजाति को पदोन्नति में आरक्षण के मामले में जल्द से जल्द संविधान संशोधन विधेयक लाया जाएगा।

घोषित समलैंगिक बनी ब्रिगेडियर जनरल

Last Updated: Sunday, August 12, 2012, 14:57

अमेरिकी सेना में एक घोषित समलैंगिक अधिकारी को पदोन्नति देकर ब्रिगेडियर जनरल बना दिया गया है।

पदोन्नति में आरक्षण संबंधी बिल 22 को

Last Updated: Thursday, August 9, 2012, 18:08

सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में अनुसूचित जाति.जनजाति के लोगों को आरक्षण के मामले में गुरुवार को संसद में हंगामे के बाद अंतत: सरकार ने एक संविधान संशोधन विधेयक लाने की सदस्यों की मांग को स्वीकार कर लिया।

पदोन्नति के खिलाफ आदेश पर संसद में हंगामा

Last Updated: Thursday, August 9, 2012, 14:11

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ।

'ओलम्पिक में पदक जीतो पदोन्नति पाओ'

Last Updated: Saturday, July 21, 2012, 12:29

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ओलम्पिक, राष्ट्रमंडल, एशियाई खेल और विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उनके सेवाकाल में बिना बारी के विशेष पदोन्नति देने की नीति का अनुमोदन कर दिया है।

पदोन्नति में आरक्षण पर बैठक टली

Last Updated: Tuesday, May 22, 2012, 13:52

पदोन्नति में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन द्वारा बुधवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक स्थगित हो गई है।

पदोन्नति में आरक्षण पर 23 को बैठक

Last Updated: Friday, May 18, 2012, 17:31

सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कर्मियों की पदोन्नति में आरक्षण देने के मसले पर रास्ता निकालने के तरीके पर बातचीत के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 23 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

'चुनाव आयुक्त को मिले संरक्षण'

Last Updated: Monday, January 2, 2012, 05:20

मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त की मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर स्वत: पदोन्नति की भी वकालत की।