Last Updated: Monday, July 16, 2012, 09:14

नई दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन ने रविवार को एक बार फिर दोहराया कि भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के बर्खास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाडी को लंदन ओलम्पिक में भागीदारी नहीं करनी चाहिए।
माकन ने भारतीय ओलम्पिक संघ से कहा है कि वह इस मसले को इंटरनेशनल एमेचर एथलेटिक्स फेडरेशन और अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के समक्ष उठाए।
माकन ने जोर देकर कहा कि कलमाडी पर जब तक भ्रष्टाचार के आरोप गलत साबित नहीं हो जाते तब तक उन्हें लंदन नहीं जाना चाहिए।
कलमाडी की ओर से शनिवार को यह कहा गया था कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप साबित नहीं हुआ है और उन्हें लंदन जाने का पूरा अधिकार है।
खेलों में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर रही सीबीआई ने इस मामले में दाखिल पहले आरोप पत्र में कलमाडी को मुख्य अभियुक्त बनाते हुए उन्हें 141 करोड़ रुपये के टाइम स्कोरिग घोटाले का `मास्टर माइंड` बताया था। वह इन दिनों जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर हैं। (एजेंसी)
First Published: Monday, July 16, 2012, 09:14