सुरेश कलमाड़ी - Latest News on सुरेश कलमाड़ी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

सुरेश कलमाड़ी ने IAAF परिषद की गंवाई सदस्यता

Last Updated: Saturday, August 3, 2013, 17:07

घोटाले के दागी सुरेश कलमाड़ी का किसी भी खेल ईकाई से संबंध आज खत्म हो गया जब अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ की परिषद की सदस्यता उन्होंने गंवा दी।

सुरेश कलमाड़ी एशियाई एथलेटिक संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव हारे

Last Updated: Monday, July 1, 2013, 13:59

राष्ट्रमंडल खेलों में घोटाले के कारण जेल की सजा भुगतने वाले सुरेश कलमाड़ी को आज एशियाई एथलेटिक्स संघ (एएए) का अध्यक्ष पद गंवाना पड़ा।

कलमाड़ी को एएए चुनावों में मिलेगी कड़ी चुनौती

Last Updated: Monday, July 1, 2013, 00:16

एशियाई एथलेटिक्स संघ (एएए) के अध्यक्ष पद पर फिर से आसीन होने की कवायद में लगे सुरेश कलमाड़ी को इस महाद्वीपीय संस्था की सोमवार से यहां शुरू हो रही दो दिवसीय बैठक (कांग्रेस) के दौरान चुनावों में कतर के दहलान जुमा अल हमद की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

AAA कांग्रेस की अध्यक्षता करेंगे सुरेश कलमाड़ी

Last Updated: Saturday, June 29, 2013, 19:22

भारतीय ओलम्पिक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी पर भले ही राष्ट्रमंडल खेलों के घोटाले के कारण दाग लगा हो लेकिन वह कल से शुरू होने वाली एशियाई एथलेटिक्स संघ की महत्वपूर्ण दो दिवसीय कांग्रेस की अध्यक्षता करेंगे जिसमें वह एक बार फिर इस संस्था का अध्यक्ष बनने का प्रयास करेंगे।

राष्ट्रमंडल खेल घोटाला: ED ने कलमाड़ी से की पूछताछ

Last Updated: Wednesday, May 29, 2013, 23:54

प्रवर्तन निदेशालय ने राष्ट्रमंडल खेलों से पहले और इसके दौरान धन शोधन के आरोपों की जांच के संबंध में आज इन खेलों की आयोजन समिति के बर्खास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी से पूछताछ की।

पीएसी ने कलमाड़ी को किया दोषारोपित

Last Updated: Wednesday, April 17, 2013, 20:13

महाराष्ट्र विधायिका की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने पुणे में 2008 में राष्ट्रमंडल युवा खेलों के आयोजन में अनियमतिता के लिए भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी को दोषारोपित किया है। इसमें राज्य सरकार से उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने को कहा गया है।

शिल्पा शेट्टी को राष्ट्रमंडल युवा खेल में डांस कराने के लिए कलमाड़ी के कहने पर दिए गए 71.73 लाख रुपए

Last Updated: Tuesday, February 5, 2013, 20:19

दिल्ली की एक अदालत ने आज कहा कि दो आरोपियों ने सुरेश कलमाड़ी के ‘अंतिम लम्हों में की गई इच्छा को पूरा करने के लिए’ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को पुणे में राष्ट्रमंडल युवा खेल 2008 के समापन समारोह में उनके परफार्मेंस के लिए 71.73 लाख रुपये का भुगतान किया।

राष्ट्रमंडल खेल: कलमाड़ी के खिलाफ आज तय हो सकते हैं आरोप

Last Updated: Monday, February 4, 2013, 09:01

राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत द्वारा राष्ट्रमंडल आयोजन समिति के बर्खास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी तथा अन्य के खिलाफ आज आरोप तय किए जाने की संभावना है। इन लोगों पर धोखाधड़ी, साजिश तथा सरकारी खजाने को 90 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान पहुंचाने के संबंध में आरोप तय किए जाएंगे।

राष्ट्रमंडल खेल: कलमाड़ी के खिलाफ कल होंगे आरोप तय

Last Updated: Sunday, February 3, 2013, 12:00

राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत द्वारा राष्ट्रमंडल आयोजन समिति के बर्खास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी तथा अन्य के खिलाफ सोमवार को आरोप तय किए जाने की संभावना है। इन लोगों पर धोखाधड़ी, साजिश तथा सरकारी खजाने को 90 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान पहुंचाने के संबंध में आरोप तय किए जाएंगे।

कलमाड़ी के AAA बैठक की अध्यक्षता पर CSI को आपत्ति

Last Updated: Friday, January 25, 2013, 19:58

क्लीन स्पोर्ट्स इंडिया (सीएसआई) ने राष्ट्रमंडल खेलों में घोटाले के आरोपी सुरेश कलमाड़ी के शनिवार को यहां होने वाली एशियाई एथलेटिक्स संघ (एएए) की कार्यकारी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने पर आपत्ति जताई है।

CWG: कलमाड़ी समेत 9 के खिलाफ 4 फरवरी को तय होंगे आरोप

Last Updated: Thursday, January 10, 2013, 11:50

दिल्ली की अदालत ने राष्ट्रमंडल खेल आयोजन से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सुरेश कलमाड़ी और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने के लिए चार फरवरी की तारीख तय की।

CWG SCAM : कलमाड़ी के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश

Last Updated: Friday, December 21, 2012, 14:11

राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी और 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने अभियोग निर्धारित करने के आदेश दे दिए हैं।

सुरेश कलमाड़ी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में मंजूर

Last Updated: Tuesday, October 16, 2012, 13:17

उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के बख्रास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाडी की याचिका आज विचारार्थ स्वीकार कर ली।

कलमाड़ी, राजा के बहाने भाजपा ने कांग्रेस पर फिर बोला हमला

Last Updated: Wednesday, October 3, 2012, 23:49

भाजपा ने विवादास्पद सांसद सुरेश कलमाड़ी और ए. राजा को संसद की स्थायी समितियों में नामित किए जाने की आज आलोचना की, जबकि इसके सहयोगी दल जदयू को इसमें कुछ गलत नजर नहीं आता।

राजा और कलमाड़ी बने संसदीय समितियों के सदस्य

Last Updated: Wednesday, October 3, 2012, 20:56

पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री एवं 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के मुख्य अभियुक्त ए. राजा और राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के अभियुक्त सुरेश कलमाड़ी को संसद की दो विभिन्न स्थायी समितियों का सदस्य बनाया गया है।

कलमाड़ी को कोर्ट ने लंदन ओलंपिक जाने से रोका

Last Updated: Wednesday, July 25, 2012, 18:15

राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के प्रमुख सुरेश कलमाड़ी के लंदन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भाग लेने पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है।

कलमाड़ी लंदन जाएंगे या नहीं , फैसला आज

Last Updated: Wednesday, July 25, 2012, 09:28

दिल्ली हाईकोर्ट आज इस बात का फैसला करेगा कि राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष व भ्रष्टाचार के आरोपी सुरेश कलमाड़ी ओलंपिक खेलों में शिरकत करने के लिए लंदन जा पाएंगे या नहीं।

कलमाड़ी की लंदन ओलंपिक यात्रा पर फैसला कल

Last Updated: Tuesday, July 24, 2012, 14:31

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला बुधवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया जिसमें राष्ट्रमंडल आयोजन समिति के बर्खास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाडी को आलंपिक खेलों में शामिल होने के लिए लंदन जाने से रोकने का आग्रह किया गया है।

कलमाड़ी लंदन जाएंगे या नहीं, फैसला आज

Last Updated: Tuesday, July 24, 2012, 11:31

राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी शुक्रवार से शुरू होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए लंदन की यात्रा पर जाएंगे अथवा नहीं, इस पर दिल्ली उच्च न्यायालय आज फैसला करेगा।

कलमाडी का लंदन दौरा रुकवाने पर अड़े माकन

Last Updated: Monday, July 16, 2012, 09:14

केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन ने रविवार को एक बार फिर दोहराया कि भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के बर्खास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाडी को लंदन ओलम्पिक में भागीदारी नहीं करनी चाहिए।

लंदन ओलंपिक के लिए कलमाड़ी ने मांगी इजाजत

Last Updated: Thursday, July 12, 2012, 18:20

राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोपी खेल आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी ने गुरुवार को 2012 के लंदन ओलंपिक में जाने के लिए दिल्ली की एक अदालत से अनुमति मांगी।

कलमाड़ी पर कार्रवाई नहीं करेगा आईओए

Last Updated: Friday, March 2, 2012, 12:09

आईओए ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की चेतावनी के बावजूद सुरेश कलमाड़ी के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।

कलमाड़ी पर दो मार्च को फैसला करेगा आईओए

Last Updated: Monday, February 27, 2012, 14:04

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) कार्यकारिणी की दो मार्च को यहां बैठक होगी जिसमें इसके अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी के भविष्य पर विचार किया जाएगा।

कलमाडी की बेल याचिका पर सुनवाई टली

Last Updated: Friday, January 6, 2012, 14:22

दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रमंडल खेल से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले के मुख्य आरोपी सुरेश कलमाडी और उनके प्रमुख सहयोगी वी.के. वर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई नौ जनवरी तक के लिए टाल दी।

कलमाड़ी की अर्जी पर सीबीआई को नोटिस

Last Updated: Wednesday, November 30, 2011, 08:11

दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी की खेलों से संबंधित घोटाला मामले में दायर जमानत याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा है।

कलमाड़ी की याचिका खारिज

Last Updated: Wednesday, August 31, 2011, 03:00

कलमाडी की संसद की कार्रवाई में भाग लेने की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है.

प्रस्ताव के अभाव में नही हटे कलमाड़ी- माकन

Last Updated: Sunday, August 7, 2011, 11:02

मणि शंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री कार्यालय और प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था