Last Updated: Friday, October 21, 2011, 03:34
मोहाली: टीम इंडिया के माही यानी महेंद्र सिंह धोनी के वनडे सीरीज फतह करने के बाद हौसले बुलंद है। धोनी सीरीज जीतने को बदले की सीरीज का नाम देने से परहेज कर रहे हैं।
भारत-इंग्लैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज कुछ लोगों को प्रतिशोध की श्रृंखला लग सकती है। लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इसे ऐसा नाम देने के मूड में नहीं हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘खेल में प्रतिशोध बहुत कड़ा शब्द होता है।’’ खेल में इंग्लैंड को हराकर भारत ने इंग्लैंड में हुई अपनी हार की बराबरी कर ली है। भारत ने इंग्लैंड को गुरुवार को मोहाली में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की निर्णायक बढ़त बना ली।
मैच के बाद प्रेस वार्ता में धोनी ने कहा कि खेल में प्रतिशोध अत्यंत कड़ा शब्द होता है। मुझे नहीं लगता कि इस शब्द का इस्तेमाल खेल में किया जाना चाहिए। एक ओर तो हम खेल भावना की बात करते हैं तो दूसरी ओर हम प्रतिशोध की बात कर रहे हैं।
धोनी ने घायल होने की वजह से कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों के नहीं खेलने के बावजूद अपने दल के बेहतर प्रदर्शन की प्रशंसा की।
(एजेंसी)
First Published: Friday, October 21, 2011, 09:04