भारतीय क्रिकेट कप्तान - Latest News on भारतीय क्रिकेट कप्तान | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

महेंद्र सिंह धोनी वनडे में 8000 रन से केवल 1 रन दूर

Last Updated: Tuesday, January 28, 2014, 22:24

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अब एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने के लिये केवल एक रन की दरकार है।

जूनियर ओलंपिक, परालंपिक एथलीटों के मेंटर होंगे राहुल द्रविड़

Last Updated: Monday, January 27, 2014, 16:25

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड़ ने आज गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन के साथ अपने जुड़ाव की घोषणा की जिसका लक्ष्य भारतीय जूनियर ओलंपिक और परालंपिक एथलीटों का विकास और उन्हें सलाह मुहैया कराना है।

टीम में अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाने के पक्ष में गावस्कर

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 15:44

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सुनील गावस्कर ने न्यूजीलैंड के हाथों बुधवार को लगातार दूसरे मैच में शिकस्त के बाद मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अंतिम एकादश के चयन में अधिक लचीलापन दिखाने की सलाह दी। उन्होंने तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की जगह अतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाने का सुझाव भी दिया।

गांगुली ने भारतीय टीम में शुक्ला की वापसी का किया समर्थन

Last Updated: Thursday, January 16, 2014, 11:34

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने बंगाल के कप्तान लक्ष्मी रतन शुक्ला को उम्मीद नहीं छोड़ने की सलाह देते हुए कहा कि अगर उनकी टीम रणजी फाइनल में जगह बनाएगी जो राष्ट्रीय चयनकर्ता निश्चित तौर पर इस आलराउंडर के प्रदर्शन पर ध्यान देंगे।

नई भूमिका की संभावनाओं को टटोल रहे हैं गांगुली

Last Updated: Wednesday, January 1, 2014, 12:45

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि वह 2014 में ‘नयी भूमिका’ को लेकर उत्साहित हैं लेकिन उन्होंने राजनीति में नई पारी की अटकलों पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

सौरव गांगुली के कोचिंग केंद्र पर एक साल का प्रतिबंध

Last Updated: Friday, December 20, 2013, 13:38

उम्र की जालसाजी करने का दोषी पाये जाने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और बंगाल के पूर्व कप्तान संबरन बनर्जी के दो क्रिकेट कोचिंग सेंटर सहित कुल 13 केंद्रों पर बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने एक साल का प्रतिबंध लगा दिया।

बनना चाहता था फौजी, बन गया क्रिकेटर: धोनी

Last Updated: Wednesday, October 2, 2013, 14:44

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सेना में भर्ती होना चाहते थे लेकिन किस्मत ने उन्हें क्रिकेटर बना दिया। रांची में पराशूट रेजिमेंट के साथ एक दिन बताने वाले धोनी ने कहा, बचपन से मैं सेना में भर्ती होना चाहता था।

किंग्सटन की धूप देखकर काफी खुश हुए धोनी

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 10:24

इंग्लैंड की बारिश, ठंड और तेज हवाओं से दूर भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यहां की धूप देखकर काफी खुश थे। इंग्लैंड में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम यहां त्रिकोणीय श्रृंखला खेलने पहुंची है।

अलोंसो, बोल्‍ट, जोकोविक से भी ज्‍यादा अमीर हैं धोनी

Last Updated: Friday, June 7, 2013, 11:44

क्रिकेट के मैदान पर नित नए कीर्तिमान रचते जा रहे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी अब अन्‍य क्षेत्रों में भी रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। यहां हम बात कर रहे हैं धोनी की कमाई की। इस मामले में भी वे विश्‍व के कई नामी गिरामी खिलाडि़यों से भी आगे हो गए हैं।

नए नियमों में टीमें अपना रवैया बदलेंगी: धोनी

Last Updated: Thursday, June 6, 2013, 11:16

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि एकदिवसीय क्रिकेट के नये नियमों के कारण अधिकतर टीमों के रवैये में बदलाव दिखेगा और हो सकता है कि बल्लेबाज शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों पर हावी नहीं हों।

धोनी ने बदला रवैया, कहा-व्यक्तिगत प्रदर्शन होगा अहम

Last Updated: Tuesday, December 25, 2012, 09:04

पिछले कुछ समय से टास और पिच की स्थिति को ज्यादा तवज्जो देने वाले भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ कल से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला से पहले अपना रवैया बदलते हुए कहा कि खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन अहम साबित होगा।

धोनी ने पहले दिन से ही की टर्निंग विकेट की मांग

Last Updated: Thursday, November 22, 2012, 16:26

इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला में टर्निंग विकेट की मांग पर आलोचनाओं से घिरे भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को साफ किया कि उन्होंने टास की भूमिका कम करने के लिए पहले दिन से टर्न लेने वाला विकेट तैयार करने को कहा।

धोनी को सोच समझकर बोलना चाहिए: अजहर

Last Updated: Saturday, July 21, 2012, 23:25

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन का मानना है कि आमतौर पर टीम के अपने साथियों के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए शब्दों के चयन पर अधिक ध्यान नहीं देने वाले मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आगामी समय में ड्रेसिंग रूम में माहौल को खुशनुमा बनाए रखना है तो ‘अपने बयान को लेकर सतर्क’ होना होगा।

श्रीलंका सीरीज से पता चलेगा हम कितने पानी में हैं: धोनी

Last Updated: Thursday, July 19, 2012, 13:49

भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि श्रीलंका के खिलाफ आगामी एक दिवसीय श्रृंखला से उनकी टीम को खुद को आंकने का मौका मिलेगा और यह भी पता चलेगा कि किन पहलुओं पर सुधार करना होगा ।

धोनी ने किया सीमावर्ती इलाकों का दौरा

Last Updated: Saturday, June 2, 2012, 13:57

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सेना के जवानों से मुलाकात की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल आरके पलटा ने बताया कि थल सेना के मानद लेफ्टिनेंट कर्नल धौनी ने नियंत्रण रेखा के समीप के इलाकों का दौरा किया।

बदले की सीरीज से धोनी का इनकार

Last Updated: Friday, October 21, 2011, 03:34

टीम इंडिया के माही यानी महेंद्र सिंह धोनी के वनडे सीरीज फतह करने के बाद हौसले बुलंद है।