Last Updated: Friday, February 15, 2013, 10:16
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली: अंतरिक्ष में आज रात अद्भुत नजारा होने जा रहा है जब एक एस्टेरॉयड पश्चिमी यूरोप, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के करीब से गुजरेगा। हालांकि नासा के वैज्ञानिकों ने कहा है कि इससे पृथ्वी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
45 मीटर व्यास वाले 2012 डीए-14 नाम के इस एस्टेरॉयड की खोज पिछले साल दक्षिणी स्पेन के कुछ खगोलशास्त्रियों ने की थी। भारत में रात के लगभग 1 बजे आसमान में सितारों के पीछे की तह में यह चलती हुई रोशनी की तरह देखा जा सकेगा। बुलेट जैसी तेजी वाले इस एस्टेरॉयड की रफ्तार 7.8 किलोमीटर प्रति सेकेंड है।
फुटबॉल के मैदान के आधे आकार का एक क्षुद्र ग्रह (एस्टेरॉयड) आज रात बारह बज कर 10 मिनट पर पृथ्वी के बेहद नजदीक होगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक उस समय पृथ्वी से इसकी दूरी टीवी उपग्रहों से भी कम होगी, लेकिन इससे धरती को कोई नुकसान नहीं होगा। ऐसा पहला मौका है जबकि कोई क्षुद्र ग्रह धरती के इतने पास से होकर गुजरेगा।
इस क्षुद्रग्रह की खोज 2004 में हुई थी। इसका आकार एक फुटबॉल के मैदान का लगभग साढ़े तीन गुणा है। शुरुआती गणना में पता चला था कि 2029 में पृथ्वी के निकट से गुजरते वक्त इसके धरती से टकराने की सम्भावना 2.7 फीसदी है।
First Published: Friday, February 15, 2013, 10:16