अंतरिक्ष - Latest News on अंतरिक्ष | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

पिंजड़े में अंतरिक्ष की सैर करेंगे चूहे

Last Updated: Monday, May 26, 2014, 09:37

अंतरिक्ष की सैर पर जाने वाले चूहों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें उन्नत पिंजड़े में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ले जाया जाएगा।

सोयूज कैप्सूल से धरती पर वापस लौटे तीन अंतरिक्ष यात्री

Last Updated: Wednesday, May 14, 2014, 13:20

रूस के पश्चिम के साथ खटास भरे संबंध और यूक्रेन संकट के बीच सोयूज कैप्सूल से एक रूसी और एक अमेरिकी सहित तीन अंतरिक्षयात्री आज सुरक्षित तरीके से पृथ्वी पर वापस आ गए।

सही रास्ते पर है मंगलयान, 24 सितंबर को पहुंचेगा मंगल की कक्षा में

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 23:39

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. राधाकृष्णन ने आज यहां कहा कि मंगल के लिए भारत का पहला अंतर-ग्रहीय मिशन ‘मंगलयान’ सही रास्ते पर है और यह 24 सितंबर को मंगल की कक्षा में पहुंच जाएगा।

नासा ने `अंतरिक्षीय धूल` का किया निर्माण

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 09:42

नासा के वैज्ञानिकों ने पहली बार अंतरिक्ष में पाए जाने वाले वैसे धूलकण का निर्माण प्रयोगशाला में किया है जो अक्सर विशाल लाल तारों के चारों ओर जमा होते या चक्कर काटते नजर जाते हैं।

टाइम मशीन कराएगी अंतरिक्ष की सैर!

Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 14:52

अंतरिक्ष की यात्रा करना हमेशा से मानव की चाहत रही है। इसको लेकर कई तरह के प्रयोग और खोज अब भी जारी हैं। इसी दिशा में कुछ खगोल शास्त्रियों ने `इलस्ट्रीस` नामक एक ऐसा आभासी ब्रह्मांड तैयार किया है जिसमें यात्रा कर आप ब्रह्मांड के सृजन से लेकर अब तक के सफर का लुत्फ उठा सकेंगे।

नासा का अंतरिक्षयान चंद्रमा की सतह से टकराया

Last Updated: Monday, April 21, 2014, 23:43

नासा का चंद्रमा मिशन यान राइफल की गोली की तुलना में तीन गुना रफ्तार से यानी 5800 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चंद्रमा की सतह पर जाकर टकराया और इस प्रकार, अंतरिक्षयान ने अपना छह महीने का मिशन खत्म किया।

आईआरएनएसएस 1-बी के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 11:16

श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली, आईआरएनएसएस 1-बी के देश के दूसरे उपग्रह के प्रक्षेपण की 58 घंटे 30 मिनट की उल्टी गिनती बुधवार को शुरू हो गई और यह बिना किसी अवरोध के जारी है। यह अंतरिक्ष केंद्र यहां से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

गावस्कर को अंतरिम अध्यक्ष बनाने का फैसला सही: वर्मा

Last Updated: Friday, March 28, 2014, 15:07

सुनील गावस्कर को आईपीएल के दौरान बीसीसीआई का अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए बिहार क्रिकेट संघ के सचिव आदित्य वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि एन श्रीनिवासन के हटने से वह खुश हैं।

पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज करेगा ‘सूरजमुखी’ अंतरिक्षयान

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 18:37

नासा ने बड़े सूरजमुखी की तरह दिखने वाले एक अंतरिक्षयान का विकास किया है तो पृथ्वी से मिलते-जुलते ग्रहों की तलाश करेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि इस अंतरिक्षयान का इस्तेमाल पृथ्वी जैसे ग्रहों की तस्वीरें लेने के लिए हो सकता है।

अब `लाइव फ्राम स्पेस` में देख सकेंगे पूरी दुनिया

Last Updated: Thursday, March 13, 2014, 18:59

छोटे पर्दे पर जल्द ही कार्यक्रम `लाइव फ्राम स्पेस` शुरू होने वाला है। टीवी दर्शक अब घर बैठे किसी ग्रह पर सूर्यास्त और सूर्योदय, शहर की रौशनी, तारों की दुनिया, बिजली, तूफान के अद्भुत नजारे देख सकेंगे। टीवी पर आने वाला दो घंटे का यह विशेष कार्यक्रम इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन द्वारा ली गई तस्वीरों के मार्फत दर्शकों तक पहुंचेगा।

नासा को मंगल की सतह पर मिले पानी के संकेत

Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 19:17

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सोमवार को बताया कि इसके मंगल खोजी यान और ओडिसी ऑर्बिटर ने संकेत भेजे हैं कि इस लाल ग्रह पर अभी भी पानी मौजूद हो सकता है।

ब्रह्मांड में सबसे पुराने तारे की खोज

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 21:05

ऑस्ट्रेलियन नेशनल युनिवर्सिटी (एएनयू) के अंतरिक्ष विज्ञानियों ने ब्रह्मांड में सबसे पुराने तारे की खोज की है। विश्वविद्यालय ने सोमवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है।

इस कमरे की आवाज ले लेगी जान!

Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 08:19

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने उपग्रहों का परीक्षण करने के लिए एक विशाल ध्वनि कक्ष का निर्माण किया है। जिसमें जांच के दौरान इतनी तेज ध्वनि पैदा की जा सकती है कि वह आपकी जान तक ले सकती है।

अंतरिक्ष में हनीमून मनाएंगी किम करदाशियां?

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 10:17

खबर है कि रैपर कान्ये वेस्ट अपनी मंगेतर किम करदाशियां को हनीमून के लिए अंतरिक्ष ले जाना चाहते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार ‘बाउंड 2’ से चर्चित हुए गायक को अंतरिक्ष को लेकर जुनून है और उन्होंने रीयलिटी टीवी स्टार अपनी मंगेतर को शून्य गुरूत्वाकषर्ण में चलने के लिए राजी कर लिया है।

स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन के साथ जीएसएलवी डी-5 का सफल प्रक्षेपण

Last Updated: Sunday, January 5, 2014, 19:40

इसरो के नवीनीकृत जीएसएलवी (जियो सिंग्क्रनस सेटेलाइट लॉन्च व्हीकल) का प्रक्षेपण आज शाम श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हो गया है।

GSLV-D5 का प्रक्षेपण आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से

Last Updated: Sunday, January 5, 2014, 12:58

इसरो के नवीनीकृत जीएसएलवी (जियो सिंग्क्रनस सेटेलाइट लॉन्च व्हीकल) का प्रक्षेपण आज शाम 4 बजकर 18 मिनट पर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से होने वाला है। जीएसएलवी-डी5 के लिए 29 घंटे की उलटी गिनती जारी है।

GSLV की सफलता से होगी भारी बचत: इसरो अध्यक्ष

Last Updated: Sunday, January 5, 2014, 10:14

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष ने शनिवार को कहा कि रविवार को होने वाले जीएसएलवी-डी5 प्रक्षेपण यान का परीक्षण यदि सफल रहता है तो न सिर्फ यह स्वदेश निर्मित क्रायोजेनिक इंजन की सफलता होगी बल्कि इससे अंतरिक्ष अनुसंधान में भारी बचत भी होगा।

जीएसएलवी-डी5 के लॉन्चिंग की उलटी गिनती शुरू

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 14:21

इसरो के नवीनीकृत जीएसएलवी (जियो सिंग्क्रनस सेटेलाइट लॉन्च व्हीकल) के प्रक्षेपण की 29 घंटे तक चलने वाली उलटी गिनती आज सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पर शुरू हो गई।

साल भर चलता रहा मंगल अभियान

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 15:30

आसमां में नई जमीं की तलाश में लगे इन्सान के लिए यह साल उपलब्धियों से भरा रहा। इस साल जहां भारत ने अपने बहु प्रतीक्षित मंगल अभियान की शुरुआत की तो अमेरिका ने भी मंगल से जुड़े अभियानों के जरिए अंतरिक्ष में अपने कदम आगे बढ़ाए।

चीन का पहला चंद्र मिशन सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतरा

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 09:04

चीन का पहला चंद्र मिशन चेंज-तीन शनिवार को सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया। चीन इसके साथ ही चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यात्री को उतारने के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत वहां अपना मानव रहित यान उतारने वाली विश्व की तीन प्रमुख शक्तियों में से एक बन गया।

अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग के लिए तैयार है चीन

Last Updated: Monday, December 2, 2013, 14:14

चंद्रमा पर एक मानवरहित अंतरिक्ष यान उतारने का अपना पहला अभियान सफलतापूर्ण शुरू करने वाले चीन ने कहा है कि वह मंगल पर अपना पहला अंतग्र्रहीय अभियान भेजने वाले भारत के साथ अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग करना चाहता है।

अगले सप्ताह चंद्रमा पर जाने का अभियान शुरू करेगा चीन

Last Updated: Saturday, November 30, 2013, 14:59

चीन अंतरिक्ष शक्ति बनने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना के तहत पहली बार चंद्रमा की सतह पर एक मानवरहित अंतरिक्ष यान उतारने का अपना अभियान अगले सप्ताह शुरू करेगा।

पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से बाहर निकलेगा मंगल अंतरिक्षयान

Last Updated: Friday, November 29, 2013, 18:37

इसरो की योजना के मुताबिक यदि सब ठीक रहा तो भारत का मंगल आर्बिटर यान पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से शनिवार मध्यरात्रि के कुछ देर बाद 300 दिनों की यात्रा पर दूर अंतरिक्ष में ‘लाल ग्रह’ के लिए निकल जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 1 दिसंबर रात को एक जटिल ट्रांस मार्स इजेंक्शन (टीएमआई) के लिए तैयार है।

ISRO द्वारा भगवान बालाजी का आशीर्वाद लेना अंधविश्वास: सीएनआर राव

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 00:21

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए चयनित सीएनआर राव ने आज कहा कि हर अंतरिक्ष मिशन से पहले तिरूपति में भगवान बालाजी का अशीर्वाद लेने की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की लंबे समय से चली आ रही परंपरा दरअसल अंधविश्वास है जिसमें उनका यकीन नहीं है।

अमेरिका ने मंगल ग्रह की ओर भेजा अंतरिक्षयान

Last Updated: Tuesday, November 19, 2013, 19:37

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के ऊपरी वायुमंडल की गुत्थी सुलझाने के लिए सोमवार को अपना नया अंतरिक्ष यान मंगल की ओर रवाना कर दिया।

मंगल मिशन लांच करने की तैयारी में नासा

Last Updated: Sunday, November 17, 2013, 22:16

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का `एटलस 5` प्रक्षेपण यान शनिवार को फ्लोरिडा के केप केनेवरल में प्रक्षेपण मंच पर पहुंच गया है।

अंतरिक्ष से ओलंपिक मशाल वापस लौटी

Last Updated: Tuesday, November 12, 2013, 10:13

पहली बार ओलंपिक मशाल को अंतरिक्ष में चहलकदमी के बाद एक रूसी अंतरिक्ष यान उसे लेकर सोमवार को धरती पर लौट आया।

मार्स ऑर्बिटर को कक्षा से बाहर निकलने की तीसरी प्रक्रिया पूरी

Last Updated: Saturday, November 9, 2013, 13:14

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मार्स ऑर्बिटर अंतरिक्ष यान को कक्षा से बाहर निकालने की कुल पांच में से तीसरी प्रक्रिया को कल देर रात अंजाम दिया।

भारत का मंगलयान मिशन बड़ी उपलब्धि: चीनी विशेषज्ञ

Last Updated: Thursday, November 7, 2013, 12:28

चीन के विशेषज्ञों ने भारत की मंगलयान मिशन के जरिए अंतरिक्ष जगत में ऊंची छलांग की सराहना करते हुए कहा है कि इसका सफल प्रक्षेपण एक बड़ी उपलब्धि है।

सही दिशा में है मंगल अभियान, गुरुवार को कक्षा से ऊपर उठेगा यान

Last Updated: Thursday, November 7, 2013, 00:31

अपने सफल प्रक्षेपण के एक दिन बाद भारत का मंगल कक्षक अंतरिक्षयान पृथ्वी की कक्षा में सही तरीके से काम कर रहा है और अब वह गुरुवार होने वाले कक्षा उन्नयन (ऑर्बिट रेजिंग) के लिए तैयार है।

पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हुआ भारत का मंगलयान

Last Updated: Wednesday, November 6, 2013, 00:14

ध्रुवीय रॉकेट के माध्यम से भारत ने मंगलवार को सफलतापूर्वक अपना पहला मार्स आर्बिटर मिशन (एमओएम) प्रक्षेपित किया जिसके बाद मंगल यान विधिपूर्वक पृथ्वी की नियत कक्षा में प्रवेश कर गया। इसके साथ ही भारत का नाम अंतर ग्रह अभियान से जुड़े चुनिंदा देशों में शामिल हो गया।

भारत के मंगल मिशन के लिए प्रक्षेपण आज दोपहर 2:38 बजे, काउंटडाउन जारी

Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 08:57

अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत एक मील का पत्थर हासिल करने की दिशा में अग्रसर है और मंगल पर भेजे जाने वाले देश के पहले अंतरग्रहीय उपग्रह के कल होने वाले प्रक्षेपण के लिए श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में तैयारियां पूरे जोरों पर हैं।

भारत के मंगल मिशन के लिए उल्टी गिनती शुरू

Last Updated: Sunday, November 3, 2013, 10:31

भारत के पहले मंगल अभियान के लिए रविवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उल्टी गिनती शुरू हो गई।

मंगल ग्रह अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी

Last Updated: Friday, November 1, 2013, 08:45

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को कहा कि भारत के मंगल ग्रह अभियान के रॉकेट से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भारत का महत्वाकांक्षी 430 करोड़ रुपये का मंगल ग्रह अभियान पांच नवंबर को दोपहर 2.36 बजे शुरू होगा।

मंगल अभियान के लिए उलटी गिनती रविवार से

Last Updated: Tuesday, October 29, 2013, 15:26

भारत के मंगल अभियान के लिए उलटी गिनती रविवार को शुरू हो रही है जबकि इसरो देश के इस महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम में लिए तमाम तैयारियां पूरी कर रहा है।

मंगल अंतरिक्ष यान को रॉकेट से जोड़ा गया: इसरो

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 10:00

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि भारत के मंगल अंतरिक्ष यान को एक प्रक्षेपण वाहन से जोड़ा गया है। इस वाहन के प्रक्षेपण में करीब एक सप्ताह का विलंब हुआ है।

मंगल मिशन का प्रक्षेपण एक सप्ताह के लिए टला

Last Updated: Saturday, October 19, 2013, 22:22

भारत के ‘मार्स ऑर्बिटर मिशन’ (एमओएम) के प्रक्षेपण को तकरीबन एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। इसरो ने आज इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नई तारीख के बारे में फैसला 22 अक्तूबर को किया जाएगा।

तेजी से वृहस्पति की ओर बढ़ रहा है नासा का अंतरिक्ष यान ‘जुनो’

Last Updated: Thursday, October 10, 2013, 17:58

वृहस्पति की ओर तेजी से बढ़ने के लिए नासा के अंतरिक्ष यान ‘जुनो’ ने पृथ्वी की गुरूत्वाकषर्ण शक्ति को गुलेल की भांति प्रयोग किया ।

अंतरिक्ष में मिला अकेले तैरता हुआ ग्रह

Last Updated: Thursday, October 10, 2013, 11:58

खगोल विज्ञानियों ने एक ऐसे ग्रह का पता लगाया है जो अंतरिक्ष में सौर मंडल के बाहर अकेला तैर रहा है और जो किसी तारे के इर्दगिर्द चक्कर नहीं लगा रहा है।

भारत का 28 अक्टूबर का मंगल अभियान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार: इसरो

Last Updated: Saturday, October 5, 2013, 18:31

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज कहा कि देश का 28 अक्टूबर वाला मंगल कक्ष अभियान (एमओएम) अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंजाम दिया जायेगा।

अमेरिका का निजी अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष केंद्र पर उतरा

Last Updated: Tuesday, October 1, 2013, 16:27

अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी आर्बिटल साइंस कॉर्प द्वारा संचालित एक निजी मालवाहक अंतरिक्ष यान ने पहली बार रविवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) पहुचने में सफलता हासिल की। नासा टीवी ने यह खबर दी है।

सौर मंडल में बाह्य ग्रहों की संख्या 1000 तक पहुंची

Last Updated: Monday, September 30, 2013, 15:36

हमारे सौर मंडल के बाहर पहली दुनिया का पता लगाने के महज 20 साल बाद अंतरिक्ष विज्ञानी 1000 वें बाह्य ग्रह की खोज के समीप पहुंच गए हैं।

‘मंगल मिशन’ को हरी झंडी, 28 अक्टूबर को होगा प्रक्षेपित

Last Updated: Sunday, September 22, 2013, 16:09

विशेषज्ञों की राष्ट्रीय समिति से हरी झंडी मिलने के बाद भारत के ‘मंगल मिशन’ का प्रक्षेपण 28 अक्टूबर को किया जाना निर्धारित किया गया है। 450 करोड़ रुपये लागत वाली इस महत्वाकांक्षी योजना को सघन विचार विमर्श के बाद हरी झंडी दी गई है।

सिर्फ लेटकर आप कमा सकते हैं महीने में तीन लाख!

Last Updated: Friday, September 20, 2013, 11:28

सुनकर हैरानी होती है लेकिन बात बिल्कुल सच है कि अगर आप घंटों लेट सकते हैं तो आपको नासा महीने में लाखों रुपये देगा।

पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हुआ जापानी उपग्रह

Last Updated: Sunday, September 15, 2013, 18:13

जापान ने ठोस ईंधनयुक्त अपना नया रॉकेट, एप्सिलॉन शनिवार को लांच किया। यह जानकारी जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए) ने दी है।

नासा का वॉयेजर-1 बना तारों के बीच सफर करने वाला पहला यान

Last Updated: Friday, September 13, 2013, 17:04

प्रक्षेपण के करीब 36 साल बाद और सूर्य से करीब 19 अरब किलोमीटर का सफर तय कर चुका अमेरिकी अंतरिक्ष यान वॉयेजर 1 तारों के बीच सफर करने वाला मानव निर्मित पहला यान बन गया है ।

मंगल मिशन के लिए भारत ने बनाया अंतरिक्ष यान

Last Updated: Thursday, September 12, 2013, 08:20

भारत ने मंगल अभियान के लिए एक अंतरिक्ष यान निर्मित किया है।

एलियंस पर नजर रख रहीं हैं पॉप गायिका रिहाना!

Last Updated: Wednesday, September 4, 2013, 13:15

गायिका रिहाना के बारे में खबर है कि वह अंतरिक्ष में एलियंस के चिन्ह देखने के लिए उतावली हैं और इसके लिए एक आदमी को नियुक्त किया है, जो उन्हें अंतरिक्ष में एलियंस से संबंधित गतिविधि की सूचना देगा। रिहाना (25) मानती हैं कि ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा भी कहीं जीवन है और कहीं न कहीं अंतरिक्ष जीवों का अस्तित्व जरूर है।

चंद्रमा पर पानी ढूंढने में भारत के चंद्रयान ने की मदद

Last Updated: Wednesday, August 28, 2013, 19:25

भारत के चंद्रयान मिशन द्वारा एकत्र डाटा की मदद से ही अमेरिकी अंतरिक एजेंसी नासा को चंद्रमा की सतह में पानी की मौजूदगी का पता लगाने में कामयाबी मिली।

जीएसएलवी के लिए दूसरा इंजन बनाएगा इसरो

Last Updated: Wednesday, August 28, 2013, 13:15

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी अपने वजनी उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (जियोसिनक्रोनस सेटेलाइट लांच वीकल-जीएसएलवी) को उड़ाने के लिए दूसरा इंजन तैयार करेगा, जबकि इसके एक हिस्से में हुए ईंधन के रिसाव के विस्तृत अध्ययन के लिए उसे तरल प्रणोदन प्रणाली केंद्र (एलपीएससी) भेजेगा।

`भारत काफी पहले विकसित कर सकता था क्रायोजेनिक इंजन`

Last Updated: Tuesday, August 27, 2013, 15:38

पूर्व अंतरिक्ष वैज्ञानिक नाम्बी नारायणन ने केरल उच्च न्यायालय को बताया है कि शुरुआत में इसरो जासूसी मामले की जांच करने वाले यदि ‘अंधाधुंध’ गिरफ्तारियां नहीं करते तो भारत वर्ष 2000 तक क्रायोजेनिक इंजन विकसित कर सकता था।

जीएसएलवी रॉकेट की मरम्मत करेगा इसरो

Last Updated: Wednesday, August 21, 2013, 18:47

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी अपने भूस्थैतिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी-डी5) को मरम्मत के लिए शनिवार या रविवार तक वापस भेजेगी। एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि हमारी वर्तमान प्राथमिकता रॉकेट के ईंधन को निकालने और उसे प्रक्षेपण मंच से हटाने की है। रॉकेट को शनिवार या रविवार को मरम्मत के लिए वापस भेजा जाएगा।

सोमवार को पृथ्वी से होकर गुजरेंगे उल्कापिंड

Last Updated: Saturday, August 10, 2013, 14:52

दुनियाभर के खगोलशात्रियों को अगले सप्ताह का इंतजार है। 2.17 लाख किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंतरिक्ष में विचर रहे उल्कापिंड सोमवार को पृथ्वी के बाहरी वायुमंडल से होकर गुजरेंगे।

लेजर अंतरिक्ष यान संचार का परीक्षण करेगा चंद्र मिशन

Last Updated: Wednesday, July 31, 2013, 14:24

पृथ्वी के उपर अंतरिक्ष यान के साथ जोड़ने के लिए अविश्वसनीय तेज डेटा रफ्तार (डेटा स्पीड) देने वाली आधुनिक लेजर प्रणाली ने महत्वपूर्ण जमीनी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

चीन ने 3 उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया

Last Updated: Saturday, July 20, 2013, 16:36

चीन ने अंतरिक्ष में वैज्ञानिक परीक्षणों के लिए तैयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से तीन उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।

रक्षा, अंतरिक्ष, सूचना प्रसारण में FDI सीमा बढाने पर गृह मंत्रालय को आपत्ति

Last Updated: Sunday, July 7, 2013, 23:31

गृह मंत्रालय ने रक्षा, अंतरिक्ष, दूरसंचार तथा अन्य क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अधिकतम सीमा बढाये जाने के प्रस्ताव पर गहरी चिंता जताई है।

नौवहन उपग्रह अंतरिक्ष में मील का पत्थर: मनमोहन

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 12:41

नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-1ए के सफल प्रक्षेपण का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को इसे ‘भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के विकास में मील का पत्थर’ करार दिया। प्रधानमंत्री ने उपग्रह के सफल प्रक्षेपण के लिए जिम्मेदार वैज्ञानिकों को बधाई दी।

भारत के पहले नेवीगेशन सेटेलाइट का प्रक्षेपण आज

Last Updated: Monday, July 1, 2013, 09:22

भारत के पहले नेवीगेशन सेटेलाइट आईआरएनएसएस-1 ए का प्रक्षेपण सोमवार को इसरो पीएसएलवी-सी 22 के जरिए श्रीहरिकोटा के समीप सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से करेगा।

चीन के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे

Last Updated: Wednesday, June 26, 2013, 14:35

तीन चीनी अंतरिक्ष यात्रियों का दल देश के इतिहास में सबसे लंबी अवधि 15 दिन तक अंतरिक्ष में रहने के बाद आज सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आया।

चीनी महिला ने अंतरिक्ष से दिया व्याख्यान

Last Updated: Thursday, June 20, 2013, 16:21

चीन की दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री वांग यापिंग अंतरिक्ष से व्याख्यान देने वाली देश की पहली अध्यापिका बन गई हैं। वांग इस समय अंतरिक्ष की प्रयोगशाला में पृथ्वी की परिक्रमा कर रही हैं।

नासा के अंतरिक्ष यात्रियों में हैं आधी महिलाएं

Last Updated: Tuesday, June 18, 2013, 20:33

नासा ने सोमवार को कहा कि पिछले चार सालों में उसने पहली बार भावी अंतरिक्ष यात्रियों के एक समूह का चुनाव किया है, जिसमें आधी महिलाएं हैं। नासा ने एक बयान में बताया कि 6,100 आवेदकों में से चार महिलाओं और चार पुरुषों का चुनाव किया गया है।

चीन ने 5वां मानवयुक्त अंतरिक्ष यान किया प्रक्षेपित

Last Updated: Tuesday, June 11, 2013, 16:33

चीन ने आज अपना पांचवां मानवयुक्त अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किया जिसमें एक महिला समेत तीन अंतरिक्ष यात्री सवार हैं। यह अभियान 15 दिवसीय है और इस दौरान अंतरिक्ष यान एक अंतरिक्ष लैब से जुड़ेगा।

ग्लोनास के लिए 4 उपग्रह प्रक्षेपित करेगा रूस

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 20:59

रूस ने इस साल के अंत तक ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (ग्लोनास) के लिए चार अतिरिक्त उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना बनाई है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, रूस के एयरोस्पेस डिफेंस फोर्सेस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

आईएसएस पर अमोनिया का रिसाव कर रहे पंप को बदला

Last Updated: Sunday, May 12, 2013, 16:13

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) के 35 सदस्यी एक दल ने कूलिंग सिस्टम पर लगे एक पंप से हो रहे अमोनिया गैस के रिसाव को ठीक कर उसे बदल दिया है। यह जानकारी नासा ने दी।

इस साल मंगल अभियान सहित 5 रॉकेट छोड़े जाएंगे

Last Updated: Monday, May 6, 2013, 14:31

भारत इस साल पांच रॉकेट अंतरिक्ष में छोड़ेगा। इनमें से एक मंगल अभियान से सम्बंधित होगा, जिसे साल के आखिर में छोड़ा जाएगा। सभी रॉकेट आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा रॉकेट प्रक्षेपण स्थल से छोड़े जाएंगे।

निजी यान से अंतरिक्ष यात्रा पर जाना चाहते हैं स्टीफन हॉकिंग

Last Updated: Friday, May 3, 2013, 15:41

ब्रिटेन के प्रख्यात भौतिकशास्त्री और ब्रह्मांड विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग ने अंतरिक्ष की यात्रा पर जाने की इच्छा जताई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपनी एक सावर्जनिक उपस्थिति के दौरान यह बात कही।

आईएसएस के सौर पैनल में मिला `गोल छिद्र`

Last Updated: Wednesday, May 1, 2013, 09:31

एक छोटी से आकार की वस्तु ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) में सौर पैनल को नुकसान पहुंचाया है। पैनल में `गोल छिद्र` हो गया है। पैनल को नुकसान पहुंचाने वाली वस्तु संभवत: उल्का पिंड हो सकता है।

एंट्रिक्स-देवास सौदा: ईडी ने साधा US से संपर्क

Last Updated: Sunday, April 28, 2013, 20:58

प्रवर्तन निदेशालय ने विवादास्पद एंट्रिक्स-देवास सौदे में कुछ व्यक्तियों द्वारा किए गये सौदों का ब्यौरा हासिल करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया है।

आईसीसी से जुड़ने में असफल हो सकता है रूसी अंतरिक्ष विमान

Last Updated: Thursday, April 25, 2013, 17:43

रूस के मानवरहित अंतरिक्ष यान का नेविगेशन एंटीना ठीक प्रकार से नहीं लग पाने के कारण यान के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईससी) से जुड़ने में समस्या आ सकती है।

पृथ्‍वी के बाहर जीवन की संभावना से इनकार नहीं: सुनीता विलियम्स

Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 00:09

अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने शुक्रवार को पृथ्वी के बाहर जीवन की संभावना का संकेत दिया और कहा कि धरती पर लोगों को इस बात का गुमान नहीं करना चाहिए कि केवल वे ही सजीव प्राणी हैं।

सुंदर पृथ्वी का ख्याल सभी रखें: सुनीता विलियम्स

Last Updated: Friday, April 5, 2013, 20:55

अपने ग्रह का ख्याल करने का अनुरोध करते हुए भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने शुक्रवार को कहा कि उन्‍हें अंतरिक्षयान में जाकर यह महसूस हुआ कि पृथ्वी कितनी सुंदर है।

सुनीता ने दिखाई अंतरिक्ष से ली मुंबई की तस्वीर

Last Updated: Thursday, April 4, 2013, 21:27

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स भले ही अभी अंतरिक्ष के सफर पर न हों, लेकिन उनके मोबाइल फोन स्क्रीन में रात को जगमगाती मायानगरी मुंबई की एक ऐसी खूबसूरत तस्वीर है जो अंतरिक्ष से ली गई है।

विज्ञान की टीचर बनना चाहती हैं सुनीता विलियम्स

Last Updated: Thursday, April 4, 2013, 17:39

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा कि उनके लिये चांद पर जाना भी एक सपने जैसा होगा पर वह आगे चलकर विज्ञान की शिक्षिका बनना चाहेंगी।

घर जैसा लगने लगा है अंतरिक्ष: सुनीता विलियम्स

Last Updated: Monday, April 1, 2013, 16:13

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री, सुनीता विलियम्स ने सोमवार को यहां कहा कि अंतरिक्ष अब उन्हें घर जैसा लगने लगा है।

सुनीता विलियम्स 1 अप्रैल से भारत दौरे पर

Last Updated: Saturday, March 30, 2013, 16:13

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एक अप्रैल को दिल्ली से अपने भारत दौरे की शुरुआत करेंगी। सुनीता के नाम एक महिला के रूप में सबसे लंबी अंतरिक्ष यात्रा का विश्व रिकार्ड है। एक अप्रैल को सुनीता राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र (एनएससी) का दौरा करेंगी, जहां वह विद्यार्थियों और अध्यापकों से बातचीत करेंगी।

छह घंटे में अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा रूसी यान सोयूज

Last Updated: Friday, March 29, 2013, 19:50

रूस का अंतरिक्ष यान (सोयूज) तीन अंतरिक्षयात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन आईएसएस में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया। अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने में सोयूज को छह घंटे का समय लगा है। जबकि एक मानक के तौर पर इस स्टेशन पर पहुंचने में 50 घंटे का समय लगता है।

तीन अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन रवाना

Last Updated: Friday, March 29, 2013, 11:20

दो रूसी और एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री रूस के एक रॉकेट से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना हो गए हैं। यह अब तक की सबसे तेज गति वाली यात्रा है ।

रूस 2015 तक कक्षा में 68 अंतरिक्षयान करेगा स्थापित

Last Updated: Wednesday, March 27, 2013, 12:46

रूस 2015 तक कक्षा में 68 अंतरिक्षयान स्थापित करेगा। वह अपने संचार उपग्रहों की संख्या को भी 2020 तक दुगना कर 44 कर लेगा।

अंतरिक्ष स्टेशन से `यूएस ड्रैगन` की वापसी टली

Last Updated: Sunday, March 24, 2013, 18:19

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से मालवाहक अंतरिक्ष यान `यूएस ड्रैगन` की पृथ्वी पर वापसी को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। ऐसा निर्णय खराब मौसम को देखते हुए लिया गया।

चंद्र, मंगल मिशन पर मिलकर काम करेंगे इसरो, नासा

Last Updated: Saturday, March 23, 2013, 20:55

अंतरिक्ष संयुक्त कार्यकारी समूह (सीएसजेडब्लयूजी) की एक बैठक के बाद भारत और अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसियां इसरो और नासा ने चंद्र, मंगल मिशन समेत अंतरिक्ष खोज पर एक दूसरे को सहयोग करने पर सहमत हो गए हैं।

चिली में दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष वेधशाला

Last Updated: Thursday, March 14, 2013, 11:59

उत्तरी चिली में एक नई अंतरिक्ष वेधशाला की स्थापना की गई है जिसे दुनिया की सबसे बड़ा भूआधारित वेधशाला माना जा रहा है ।

अंतरिक्ष में इस वर्ष मानव सहित यान भेजेगा चीन

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 19:40

चीन इस वर्ष अंतरिक्ष में अपना दूसरा मानव सहित यान भेजेगा जो पृथ्वी के चक्कर लगा रहे अंतरिक्ष केंद्र के साथ जाकर जुड़ जाएगा। चीन रूसी अंतरिक्ष केंद्र मीर की तर्ज पर अंतरिक्ष में एक प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए प्रयोग जारी रखे हुए है।

इजरायल, अमेरिका ने किया नई मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण

Last Updated: Tuesday, February 26, 2013, 11:10

इजरायल और अमेरिका ने एरो 3 मिसाइल रक्षा इंटरसेप्टर का पहला सफल परीक्षण किया। इजरायल के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लंबी दूरी के मिसाइलों को मार गिराने के लिए निर्मित इस इंटरसेप्टर का मध्य इजरायल में तटीय सैन्य लांचिंग पैड से अंतरिक्ष में प्रक्षेपण किया गया

अंतरिक्ष में भारत का दबदबा कायम,7 उपग्रह कक्षा में स्थापित

Last Updated: Monday, February 25, 2013, 22:12

भारतीय ध्रुवीय अंतरिक्ष यान पीएसएलवी ने भारतीय-फ्रांसीसी समुद्रविज्ञान अध्ययन उपग्रह ‘सरल’ समेत सात उपग्रहों को कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर अपने लगातार 22वें त्रुटिरहित प्रक्षेपण के साथ भारत ने अंतरिक्ष में अपना दबदबा और भी मजबूत कर लिया।

राष्ट्रपति की मौजूदगी में हुआ PSLV C-20 का प्रक्षेपण

Last Updated: Monday, February 25, 2013, 18:46

सात उपग्रहों से लैस भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) का एक रॉकेट सोमवार शाम को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से छोड़ा गया। इसरो ने 2013 में 10 अंतरिक्ष अभियान संचालित करने की योजना बनाई है। सोमवार का अभियान इस कड़ी का पहला अभियान है।

101वां अंतरिक्ष अभियान 6 बजे शुरू होगा

Last Updated: Monday, February 25, 2013, 14:51

सात उपग्रहों को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करने वाले रॉकेट का प्रक्षेपण सोमवार को छह बजे किया जा सकता है।

पीएसएलवी सी-20 आज होगा लॉन्च

Last Updated: Monday, February 25, 2013, 12:29

भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियान को परवान चढ़ाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

रूस बढ़ाएगा अपना वैश्विक अंतरिक्ष बाजार

Last Updated: Sunday, February 24, 2013, 20:55

रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि रूस अपने वैश्विक अंतरिक्ष बाजार के वर्तमान 10 फीसदी हिस्से को बढ़ाकर 15 फीसदी करना चाहता है।

अंतरिक्ष स्टेशन की कक्षा दुरुस्त करेगा रूस

Last Updated: Saturday, February 23, 2013, 18:38

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की कक्षा को दुरुस्त करने के लिए रूसी अंतरिक्ष भारवाहक प्रोग्रेस एम-17एम के इंजन को चालू किया गया।

अंतरिक्ष में आज अद्भुत नजारा, धरती के करीब से गुजरेगा एस्टेरॉयड

Last Updated: Friday, February 15, 2013, 10:16

अंतरिक्ष में आज रात अद्भुत नजारा होने जा रहा है जब एक एस्टेरॉयड पश्चिमी यूरोप, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के करीब से गुजरेगा।

40 साल पहले चंद्रमा पर छोड़ी थी परिवार की तस्वीर

Last Updated: Wednesday, February 13, 2013, 18:50

अपोलो 16 मिशन में शामिल रहे अंतरिक्षयात्री चार्ल्स ड्यूक ने 40 साल पहले न केवल चांद पर अपने कदमों की छाप छोड़ी थी बल्कि इस ऐतिहासिक चंद्र मिशन पर अपने परिवार की एक तस्वीर भी छोड़ दी थी।

रूस का यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचा

Last Updated: Tuesday, February 12, 2013, 19:23

रूस का प्रोग्रेस एम-18एम मालवाहक अंतरिक्ष यान मंगलवार तड़के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) पहुंच गया। यह यान सोमवार को आईएसएस के लिए छोड़ा गया था।

भारत-फ्रांसीसी उपग्रह प्रक्षेपण के लिए तैयार

Last Updated: Sunday, February 10, 2013, 18:57

पर्यावरण में बदलाव का अध्ययन करने के लिए एक उपग्रह के छोड़े जाने के साथ भारत-फ्रांस अंतरिक्ष सहयोग के नयी उंचाइयों पर पहुंचने की उम्मीद है।

अंतरिक्ष में पैदा सब्जियों को रूसी वैज्ञानिकों की स्वीकृति

Last Updated: Thursday, January 31, 2013, 12:33

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) में उगी सब्जियों को खाने से भोजन विषाक्तता का खतरा नहीं है। रूसी वैज्ञानिकों ने इन सब्जियों को अपनी स्वीकृति भी दे दी है।

ईरान ने पिशगाम रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा बंदर

Last Updated: Monday, January 28, 2013, 21:35

ईरान ने स्वदेशी तकनीक से निर्मित पिशगाम रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में एक जीवित बंदर भेजा है।

आइंस्टीन के प्रसिद्ध सूत्र का अंतरिक्ष में होगा परीक्षण

Last Updated: Thursday, January 10, 2013, 17:22

दुनिया के सबसे प्रसिद्ध सूत्र अल्बर्ट आइंस्टिन के ‘ई बराबर एमसी स्क्वायर’ अंतरिक्ष में भी सही है या नहीं इस बात की जांच करने के लिए भैतिकविज्ञानी इस सिद्धांत का परीक्षण अंतरिक्ष में करना चाहते हैं।

अंतरिक्ष में वैज्ञानिकों को ऊर्जा का विशाल स्रोत मिला

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 14:56

खगोलविदों के एक दल ने दावा किया है कि उन्होंने अंतरिक्ष में पृथ्वी से दिखाई देने वाले, उर्जा के विशाल स्रोतों को मापने में मदद की है और ये स्रोत 1,000 किमी प्रति सेकंड की गति से आकाशगंगा के मध्य से निकल रहे हैं

कल सूरज के सबसे नजदीक होगी पृथ्वी

Last Updated: Tuesday, January 1, 2013, 20:30

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए बुधवार का दिन खास होगा क्योंकि हमारी पृथ्वी सूरज के सबसे नजदीक होगी।

क्षुद्रग्रह के अध्ययन को परियोजना शुरू करेगा जापान

Last Updated: Sunday, December 30, 2012, 12:40

जापान की अंतरिक्ष एजेंसी वर्ष 2014 में क्षुद्रग्रह का अध्ययन करने के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू करेगी। इस नए अंतरिक्ष मिशन का नाम ‘हायाबसा 2’ होगा और इसकी शुरूआत 2014 में की जाएगी।

अंतरिक्ष स्टेशन पर लगेगी नई प्रकाश प्रणाली

Last Updated: Tuesday, December 18, 2012, 18:13

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्रियों की अनिद्रा की परेशानी दूर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में एक नई प्रकाश प्रणाली लगाने की योजना है।