आकाशगंगा में पृथ्वी के आकार के 17 अरब ग्रहों की संभावना

आकाशगंगा में पृथ्वी के आकार के 17 अरब ग्रहों की संभावना

आकाशगंगा में पृथ्वी के आकार के 17 अरब ग्रहों की संभावनावाशिंगटन : अमेरिकी खगोल शास्त्रियों ने आकाशगंगा में पृथ्वी के आकार के 17 अरब ग्रहों के होने की सम्भावना व्यक्त की है। अंतरिक्ष और नासा से सम्बंधित खबरों की वेबसाइट `स्पेस डॉट काम` के मुताबिक अमेरिकी शोधकर्ता नासा के केपलर स्पेस टेलीस्कोप द्वारा प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के बाद इस नतीजे पर पहुंचे कि आकाशगंगा में मौजूद लगभग 17 प्रतिशत तारे लगभग पृथ्वी के आकार के एक वाह्यग्रह की करीबी कक्षा में चक्कर काटते हैं।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, केपलर टेलीस्कोप के कार्यों पर आधारित अध्ययन को `द एस्ट्रोफिजिकल` पत्रिका ने प्रकाशन के लिए स्वीकार कर लिया है। नासा ने सोमवार को यह जानकारी दी कि फरवरी 2012 में केपलर द्वारा जारी आंकड़ों की सूची में अब तक 20 प्रतिशत वृद्धि देखी गई है। और अब कुल 2,740 सम्भावित ग्रह 2,036 तारों का चक्कर काटते हैं। नासा के मुताबिक खोजे गए तारों में 100 से ज्यादा तारों के ग्रह होने का प्रमाण मिला है।

यदि पृथ्वी से समानता वाले ग्रहों के अंतरिक्ष में मौजूद होने के पक्के प्रमाण मिलते हैं तो अगले चरण में उन ग्रहों के वातावरण में ऑक्सीजन और जलवाष्प की मौजूदगी का पता लगाया जाएगा। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 8, 2013, 15:31

comments powered by Disqus