रूस के 4 उपग्रहों का प्रक्षेपण

रूस के 4 उपग्रहों का प्रक्षेपण

मास्को : रुस ने एक प्रक्षेपण यान के जरिए कॉस्मोस श्रेणी के एक सैन्य उपग्रह और तीन असैन्य उपग्रहों को शनिवार को प्रक्षेपित किया। यह जानकारी सैन्य प्रवक्ता कर्नल अलेक्सेई जोलोतुखिन ने दी।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार प्रक्षेपण यान सुबह 5.35 बजे उत्तरी रूस में स्थित प्लेसेट्स्क अंतरिक्ष केंद्र से छोड़ा गया।

असैन्य उपग्रहों में दो गोनेट्स-एम दूरसंचार उपग्रह और एक एमआईआर वैज्ञानिक सूक्ष्म उपग्रह शामिल हैं।

सभी उपग्रहों को निर्धारित समय पर सुबह 7.21 बजे कक्षाओं में स्थापित कर दिया गया।

यह सैन्य उपग्रह लगभग 70 टोही उपग्रहों के एक रूसी नेटवर्क में शामिल हो जाएगा। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 28, 2012, 15:12

comments powered by Disqus