Last Updated: Tuesday, February 26, 2013, 17:13

मास्को : रूस के युराल फेडरल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों को एक किलोग्राम के उल्कापिंड के टुकड़े मिले हैं। पिछली 15 फरवरी को युराल क्षेत्र में उल्कापिंड टकराने का मामला सामने आया था। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, अभियान के प्रमुख संचालक विक्टर ग्रोखोव्सकी ने कहा कि अभियान में 50 किमी तक उल्कापिंड के निशान में 100 से ज्यादा उल्कापिंड के टुकड़े पाए गए हैं।
उल्कापिंड के टकराने से हुए हादसे में चेल्याबिन्स्क प्रदेश में 1500 लोग घायल हुए थे जबकि हजारों भवनों को नुकसान पहुंचा था। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का अनुमान है कि अंतरिक्ष में गतिमान 15 मीटर व्यास का उल्कापिंड पूरी गति और आवाज के साथ आग के गोले के रूप में पृथ्वी के वातावरण से टकराया था।
वैज्ञानिकों का कहना है कि लेक चेबार्कुल प्रांत में आठ मीटर के विस्तृत क्षेत्र में उल्कापिंड के अवशेष पाए गए हैं। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, February 26, 2013, 12:18