Russia - Latest News on Russia | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

प्रतिबंध लगाने की जी-7 की चेतावनी के बाद पुतिन से मिलेंगे नेता

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 23:56

क्रीमिया पर रूसी कब्जे के बाद पहली बार पेरिस में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से पश्चिमी देशों के नेताओं की मुलाकात होगी।

यूक्रेन में छह उग्रवादी मारे गए, रूस समर्थक उग्रवादियों का एयरपोर्ट पर कब्जा

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 23:53

पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक उग्रवादियों ने लुआंस्क के पास लड़ाई में दो सरकारी अड्डों पर कब्जा जमा लिया तथा एक सीमा गार्ड चौकी से बड़ी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक जब्त कर लिया तथा दूसरे सैन्य अड्डे पर नेशनल गार्ड के पास हथियार खत्म हो जाने पर उसे अपने आधिपत्य में ले लिया।

यूक्रेन की सीमा से हट रही है सेना: रूस

Last Updated: Thursday, May 22, 2014, 16:10

रूस ने कहा कि सैन्य वापसी के तहत यूक्रेन के समीप के क्षेत्रों से हथियार लेकर कई ट्रेनें लौटी हैं और कई विमान सैनिकों को लेकर वापस आए हैं।

रूस को चेतावनी के बीच यूक्रेन ने मतदान के लिए सुरक्षा बढ़ाई

Last Updated: Thursday, May 22, 2014, 09:50

अमेरिका ने रूस पर यूक्रेन में उसकी कार्रवाई को लेकर दबाव बढ़ा दिया। यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव के लिए हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है क्योंकि वहां हिंसा होने की आशंका है।

चीन और रूस ने रिश्ते मजबूत करने पर दिया जोर

Last Updated: Tuesday, May 20, 2014, 21:55

अमेरिका के साथ जटिल विवादों में उलझे चीन और रूस ने आज साइबर जासूसी, यूक्रेन संकट और समुद्री क्षेत्र विवाद जैसे मुददों पर एक दूसरे के रूख का समर्थन किया। नौसेनाओं के एक सप्ताह के संयुक्त अभ्यास में इन दोनों देशों ने एक दूसरे के प्रति गर्मजोशी दिखाई।

पुतिन ने यूक्रेन के पास तैनात सैनिकों की वापसी के दिए आदेश

Last Updated: Monday, May 19, 2014, 23:25

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के पास तैनात सैनिकों को आज आदेश दिया कि वह अपने मूल अड्डों की तरफ लौट जाएं। पुतिन ने सैनिकों को यह आदेश ऐसे समय में दिया है जब देश के पूर्वी हिस्सों में लड़ाई जारी है।

उक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव पर अमेरिका ने रूस को चेताया

Last Updated: Friday, May 16, 2014, 08:47

अममेरिक ने रूस को चेतावनी दी कि अगर उक्रेन में राष्ट्रपति चुनावों में उसने बाधा डाली तो उसके खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंध तेज होंगे जो उसकी अर्थव्यवस्था के लिये घातक साबित होंगे ।

सोयूज कैप्सूल से धरती पर वापस लौटे तीन अंतरिक्ष यात्री

Last Updated: Wednesday, May 14, 2014, 13:20

रूस के पश्चिम के साथ खटास भरे संबंध और यूक्रेन संकट के बीच सोयूज कैप्सूल से एक रूसी और एक अमेरिकी सहित तीन अंतरिक्षयात्री आज सुरक्षित तरीके से पृथ्वी पर वापस आ गए।

यूक्रेन से अलग होने के लिए जनमत संग्रह शुरू

Last Updated: Sunday, May 11, 2014, 16:05

पूर्वी यूक्रेन को देश से अलग करने के सवाल पर आयोजित जनमत संग्रह में आज मतदान शुरू हो गया। अमेरिका ने इसे अवैध करार दिया है जबकि पश्चिमी देश यूक्रेन में गृहयुद्ध भड़कने की आशंका जता रहे हैं।

यूक्रेन युद्ध का भय बढ़ने के साथ रूस ने रद्द की वार्ता

Last Updated: Wednesday, May 7, 2014, 09:45

रूस ने पूर्व सोवियत गणतंत्र यूक्रेन में बड़े युद्ध की आशंकाओं के बीच यूक्रेन के साथ नई शांति वार्ता को खारिज कर दिया है।

रूस समर्थक विद्रोहियों से मुकाबले में यूक्रेन के चार सैनिक मरे, 30 जख्मी

Last Updated: Tuesday, May 6, 2014, 09:47

रूस समर्थक विद्रोहियों पर की गई कार्रवाई में यूक्रेन की सेना को बड़े पैमाने पर जानमाल के नुकसान का सामना करना पड़ा। ऐसे हालात के बीच यूरोप और संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने देश को गृह युद्ध के कगार से बाहर निकालने के मकसद से आखिरी कूटनीतिक कोशिशें तेज कर दी हैं।

`रूस के यूक्रेन पर हमले के लिए तैयार होने के संकेत नहीं`

Last Updated: Tuesday, April 29, 2014, 09:24

जर्मनी के विदेश मंत्री ने कहा कि ऐसे कोई संकेत नहीं हैं कि रूसी बल यूक्रेन पर हमला करने के लिए तैयार हैं, हालांकि दोनों देशों की सीमा पर बड़ी संख्या में सैनिक तैनात हैं।

ओबामा ने रूस को भड़काऊपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ चेताया

Last Updated: Monday, April 28, 2014, 09:24

यूक्रेन में रूस समर्थक उग्रवादियों ने अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को ‘युद्धबंदी’ की तरह पेश किया जिससे जोखिम बढ़ गया और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रूस को भड़काऊपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ चेताया।

रूसी जेट विमान यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में घुसे

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 08:50

अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि रूसी लड़ाकू विमानों ने बीते 24 घंटे में कई बार यूक्रेन के हवाईक्षेत्र में प्रवेश किया।

यूक्रेन को अस्थिर करने को लेकर अमेरिका की रूस को चेतावनी

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 09:54

अमेरिका ने रूस पर यूक्रेन को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि अगर मास्को का यह रवैया जारी रहता है तो यह न सिर्फ ‘बड़ी भूल होगी बल्कि बहुत ‘महंगी’ भूल भी होगी।

बात करना बंद करे, कदम उठाना आरंभ करे रूस: अमेरिकी उपराष्ट्रपति

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 23:08

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज रूस से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यह बात करने का नहीं, बल्कि कदम उठाने का समय है ताकि यूक्रेन में तनाव को कम किया जा सके।

सवाल पर भड़के डिप्टी स्पीकर- कहा- इस रिपोर्टर का रेप करो

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 16:48

रूस के लोअर हाउस के डिप्‍टी स्‍पीकर व्‍लादिमीर जिरिनोवोस्‍की के एक आदेश के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में खलबली मच गई।

अमेरिका और रूस के बीच कोई शीतयुद्ध नहीं: व्हाइट हाउस

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 10:12

व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका और रूस के बीच कोई शीतयुद्ध नहीं चल रहा है तथा इस समय के हालात और जमीनी वास्तविकताएं पुराने दौर से काफी अलग हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन संकट पर आपात बैठक

Last Updated: Monday, April 14, 2014, 10:13

यूक्रेन द्वारा देश के पूर्वी हिस्से में रूस समर्थक बलों के सरकारी इमारतों पर कब्जे के बाद सैन्य अभियान छेड़ने की घोषणा करने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के संकट पर आपात बैठक हुई। सुरक्षा परिषद के वर्तमान अध्यक्ष देश नाइजीरिया के दूत जॉय ओग्वू ने बैठक की शुरूआत की।

अमेरिकी कांग्रेस ने यूक्रेन को मदद और रूस पर प्रतिबंध लगाने को दी मंजूरी

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 09:38

अमेरिकी कांग्रेस ने पहली बाध्यकारी प्रतिक्रिया के तहत क्रीमिया को हड़पने के कारण रूस के खिलाफ प्रतिबंधों सहित यूक्रेन को अमेरिकी सहायता पैकेज दिये जाने को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।

रूसी सैनिकों के साथ सेक्स नहीं करेंगी यूक्रेनी महिलाएं

Last Updated: Thursday, March 27, 2014, 21:12

रूस की ओर से क्रीमिया पर कब्जा करने की तमाम प्रयासों के बीच यूक्रेन बौखला उठा है। साथ ही महिलाओं में इसके प्रति काफी रोष है। रूस के कब्जे से नाराज यूक्रेनी महिलाओं के एक ग्रुप से रूस के खिलाफ एक अनोखा अभियान छेड़ दिया है।

यूक्रेन संकट पर रूस की जी 8 शिखर बैठक रद्द

Last Updated: Tuesday, March 25, 2014, 09:20

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और शीर्ष आर्थिक शक्तियों ने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ दबाव बनाने के लिए रूस में होने वाली जी 8 शिखर बैठक को रद्द कर दिया है ।

रूस ने क्रीमिया में नए यूक्रेनी ठिकाने पर कब्जा किया

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 14:49

रूस के सैनिकों ने आज क्रीमिया में एक नए यूक्रेनी ठिकाने पर कब्जा कर लिया ।

हिन्द महासागर में ‘संदिग्ध’ वस्तुएं दिखी, लापता विमान के मिलने की आस

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 11:36

चीनी विमानों ने दक्षिणी हिन्द महासागर में ‘संदिग्ध’ वस्तुएं देखी है।

अभी भी यूक्रेन संकट को कम कर सकता है रूस: अमेरिका

Last Updated: Friday, March 21, 2014, 09:27

मॉस्को द्वारा अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किए जाने के आरोप दोहराते हुए व्हाइट हाउस ने कहा है कि रूस चाहे तो अभी भी यूक्रेन में चल रहे संकट को कम कर सकता है।

क्रीमिया मुद्दे पर यूक्रेन ने रूस से संबंध तोड़े

Last Updated: Thursday, March 20, 2014, 13:33

यूक्रेन ने सोवियत संघ के विघटन के बाद बने एक महत्वूपर्ण गठबंधन से हटने की योजना की घोषणा की है और रूसियों के प्रवेश पर वीजा लगा दिया है। इसके साथ ही वह रूस द्वारा क्रीमिया को खुद का हिस्सा बनाए जाने के बाद क्रीमिया से संभावित वापसी की तैयारी कर रहा है।

यूक्रेन में कोई सैन्य कार्रवाई नहीं होगी: ओबामा

Last Updated: Thursday, March 20, 2014, 08:48

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यूक्रेन में किसी सैन्य कार्रवाई की संभावना से इनकार किया है और कहा है कि अमेरिका एवं उसके सहयोगी, संकट के समाधान के लिए अब भी कूटनीति को प्राथमिकता देते हैं।

क्रीमिया प्रकरण: रूस के कदम की ओबामा, मर्केल ने की निंदा

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 09:56

क्रीमिया को खुद में मिलाने के रूस के कदम की निंदा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों को तत्काल यूक्रेन भेजने पर सहमति जताई।

रूस को जी-8 से निलंबित किया गया: फ्रांस

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 17:26

फ्रांस के विदेश मंत्री ने कहा है कि यूक्रेन को लेकर तनाव और क्रीमिया में रूसी घुसपैठ के बीच समूह आठ (जी आठ) के देशों ने रूस को इस समूह में हिस्सा लेने से निलंबित कर दिया है।

पुतिन ने क्रीमिया की स्वतंत्रता को दी मान्यता

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 09:08

शीत युद्ध के बाद मास्को के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की अवहेलना करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप को एक ‘स्वतंत्र और संप्रभु देश’ के तौर पर मान्यता दे दी जिसे वाशिंगटन के लिए ऐसी खुली चुनौती माना जा रहा है जिससे यूरोप में सुरक्षा संकट बढ़ गया है।

क्रीमिया का जनमत रूस के साथ, पश्चिमी देश नाराज

Last Updated: Monday, March 17, 2014, 10:50

क्रीमिया के रूस के साथ एकीकरण के मुद्दे पर रविवार को हुए जनमत संग्रह के प्रारंभिक परिणाम के मुताबिक क्रीमिया के लोगों ने रूस के साथ एकीकरण के पक्ष में मतदान किया है।

यूक्रेन में जारी संकट के बीच क्रीमिया में कराया गया जनमत संग्रह

Last Updated: Sunday, March 16, 2014, 21:56

यूक्रेन में शीतयुद्ध जैसे सुरक्षा संकट के बीच क्रीमिया में लोगों ने यूक्रेन से अलग होने के लिए एक जनमत संग्रह में हिस्सा लिया। यूक्रेन की नयी सरकार और रूस के अलावा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अधिकतर हिस्से ने संभावित तौर पर अलगाव के पक्ष में जाने वाले जनमत संग्रह को मान्यता ना देने की बात कही है।

यूक्रेन के साथ युद्ध नहीं चाहता रूस : संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Friday, March 14, 2014, 10:07

मॉस्को के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपतकालीन बैठक में बताया है कि रूस संकटग्रस्त यूक्रेन के साथ युद्ध का इच्छुक नहीं है।

यूक्रेन ने लामबंदी शुरू की, मर्केल ने रूस को दी चेतावनी

Last Updated: Thursday, March 13, 2014, 23:16

यूक्रेन ने रूस की विस्तारवादी धमकी से बचने के लिए गुरुवार को ताकत जुटाने की ओर कदम बढ़ाया, वहीं क्रीमियाई संकट पर जर्मनी ने रूस को चेतावनी दी है कि इससे उसकी अर्थव्यवस्था को और यूरोपीय संघ के साथ उसके संबंधों को लंबे समय में नुकसान पहुंच सकता है।

यूक्रेन अपनी भूमि का एक इंच भी रूस को नहीं देगा: यूक्रेन के पीएम

Last Updated: Sunday, March 9, 2014, 23:30

यूक्रेन भर में प्रतिद्वंद्वियों के प्रदर्शनों के साथ अलगाववादी तनाव बढ़ने के बीच रूस समर्थक कार्यकर्ताओं ने आज क्रीमिया में कीव समर्थक रैली में लोगों पर डंडों एवं कोड़ों से प्रहार किया। अंतरिम प्रधानमंत्री अर्सेनी यातसेनयुक ने इस बात की प्रतिबद्धता जतायी कि देश अपनी भूमि का एक इंच भी मास्को को नहीं देगा। इससे पहले रूसी सेना एवं क्रेमलिन समर्थक बंदूकधारियों ने काला सागर प्रायद्वीप पर अपना कब्जा जमा लिया था।

रूस में पुसी रायट की सदस्यों पर हमला, केमिकल फेंका

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 19:33

कुछ लोगों के हमले में पुसी रायट समूह की दो सदस्य घायल हुई हैं। अज्ञात लोगों ने गुरुवार को महिला सदस्यों पर उस वक्त ज्वलनशील पदार्थों से हमला किया जब वे मैकडोनाल्ड रेस्तरां में अपने क्रू मेंबरों के साथ नाश्ता कर रही थीं।

यूक्रेन संकट: क्रीमिया की संसद का रूस में शामिल होने का फैसला

Last Updated: Thursday, March 6, 2014, 23:16

यूक्रेन के स्वायत्तशासी क्षेत्र क्रीमिया की संसद ने रूसी संघ का औपचारिक रूप से हिस्सा बनने के पक्ष में मतदान किया है। इस फैसले पर जनादेश हासिल करने के लिए जनमत संग्रह कराए जाने के आसार हैं।

उक्रेन संकट : अमेरिका ने रूस को जी-8 से बाहर करने की दी चेतावनी

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 10:48

उक्रेन का संकट दिनोंदिन गहराने के साथ ही अमेरिका और रूस के बीच तल्खी भी बढ़ती जा रही है। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने रूस को चेतावनी दी है कि उसे आर्थिक प्रतिबंधों के रूप में दुष्परिणाम का सामना करना पड़ सकता है।

क्रीमिया के नेता ने किया नियंत्रण का दावा, पुतिन से मांगी मदद

Last Updated: Saturday, March 1, 2014, 18:33

रूस और यूक्रेन के बीच गतिरोध आज उस वक्त गहरा गया जब मास्को समर्थक यूक्रेनी नेता ने क्रीमिया क्षेत्र में सेना एवं पुलिस पर नियंत्रण का दावा किया तथा रूसी राष्ट्रपति बलादिमीर पुतिन से शांति बरकरार रखने में मदद मांगी।

कानून के खौफ से यहां महिलाएं अंडरवियर नहीं पहनती

Last Updated: Friday, February 21, 2014, 17:24

कजाकिस्तान, बेलारूस और रूस में महिलाओं के लिए एक चीज पर पाबंदी है जो हैरान करती है। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि यहां महिलाओं को अंडरवियर पहनने से रोकने का कानून है।

सीरिया पर सुरक्षा परिषद की वार्ता से नदारद रहे रूस, चीन

Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 09:43

रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका और उसके सहयोगियों की सीरिया से जुड़ा वह प्रस्ताव लाने के प्रयास विफल करने में लगा है जिससे सीरिया सरकार द्वारा मानवीय मदद पहुंचाने के लिए अप्रतिबंधित पहुंच देने तक सीरिया के खिलाफ प्रतिबंधों की संभावना बढ़ जाएगी।

ओलम्पिक खेलों के दौरान विमानों में ‘टूथपेस्ट बम’ का खतरा

Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 14:18

अमेरिका की सरकार ने रूस के सोची शहर में शुक्रवार से शुरू हो रहे शीतकालीन ओलिंपिक के लिए उड़ान सेवा मुहैया कराने वाली अमेरिकी और विदेशी एयरलाइन्स को ‘टूथपेस्ट बम’ के प्रति आगाह किया है।

एशियाई खेलों का हिस्सा बनी रूसी मार्शल आर्ट सांबो

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 17:51

एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने रूसी मार्शल आर्ट सांबो को मान्यता प्रदान कर दी है और अब यह एशियाई खेलों का हिस्सा बन गया है।

उलटफेर का शिकार होने से बची मारिया शारापोवा

Last Updated: Thursday, January 16, 2014, 13:32

रूस की मारिया शारापोवा कड़ी गर्मी में खेले जा रहे आस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर में इटली की कारिन नाप के हाथों उलटफेर का शिकार होने से बाल बाल बची ।

कलाश्निकोव को एके-47 राइफल बनाने पर था अफसोस

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 09:54

महान बंदूक डिजाइनर और एके-47 राइफल के आविष्कारक मिखाइल कलाश्निकोव ने मृत्यु से करीब छह महीने पहले मास्को और पूरे रूस के पेट्रियार्क किरिल प्रथम को एक पश्चाताप पत्र लिखा था। कलाश्निकोव का निधन पिछले महीने यानी दिसंबर में हुआ था।

`दिल्ली में अमेरिकी दूतावास में काम किया था स्नोडेन ने`

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 08:33

एनएसए के निगरानी कार्यक्रमों से जुड़ा खुलासा कर ओबामा प्रशासन को दिक्कत में डालने वाले एडवर्ड स्नोडेन ने ऐसा करने से करीब तीन साल पहले भारत में अमेरिकी दूतावास में काम किया था और दिल्ली में ‘ऐथिकल हैकिंग’ की पढ़ाई की थी।

रूस के वोल्गोग्राद में हुए आत्मघाती हमले में मृतकों की संख्या 15 हुई, 27 घायल

Last Updated: Monday, December 30, 2013, 18:26

रूस के वोल्गोग्राद शहर में सोमवार सुबह बिजली से चलने वाली एक ट्रॉली बस में हुए विस्फोट में मृतकों संख्या बढ़कर 15 हो गई और 27 अन्य घायल हो गए हैं।

रूस के वोल्गाग्राद में फिर धमाका, 10 मरे , सोची ओलंपिक खेलों पर आतंकी खतरा

Last Updated: Monday, December 30, 2013, 11:54

रूस के वोल्गाग्राद रेलवे स्टेशन पर रविवार को हुए आत्मघाती धमाके के 24 घंटे के अंदर रूस एक बार फिर धमाके से दहल गया है।

रूस में आत्‍मघाती हमले से सोची में ओलंपिक खेलों पर आतंकी खतरा बढ़ा

Last Updated: Monday, December 30, 2013, 10:53

आगामी फरवरी महीने में सोची में होने वाले ओलंपिक खेल से पहले रूस के वोलगोग्राद (स्टालिनग्राद) शहर में एक ट्रेन स्टेशन पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया, जिसमें कम से कम 18 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। इन धमाकों से सोची ओलंपिक खेलों पर आतंकी खतरा बढ़ गया है। इन खतरों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां खासी चौकन्‍नी हो गई है।

यूएन, अमेरिका ने की रूस में हुए आतंकी हमले की निंदा

Last Updated: Monday, December 30, 2013, 10:22

अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने रूस के वोल्गोग्राद में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। इस हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए थे।

एके-47 के INVENTOR मिखाइल कालाशनिकोव का निधन

Last Updated: Tuesday, December 24, 2013, 21:05

दुनिया की आधुनिक रायफलों में शामिल एके-47 के डिजाइनर मिखाइल कालाशनिकोव का निधन हो गया है। रूसी मीडिया ने यह खबर दी है।

अंतरिक्ष में 32 उपग्रह भेजेगी रूस की अंतरिक्ष कंपनी कॉस्मोट्रास

Last Updated: Thursday, November 21, 2013, 16:28

रूस की अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कंपनी कॉस्मोट्रास ने बुधवार को बताया कि कंपनी अंतरिक्ष में एक रॉकेट से 32 उपग्रह भेजेगी।

समुद्र में भारत की सामरिक क्षमता बढ़ी, INS विक्रमादित्य नौसेना में शामिल

Last Updated: Saturday, November 16, 2013, 17:29

बहुप्रतीक्षित और महत्वाकांक्षी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य को शनिवार को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया। भारत की समुद्री युद्ध क्षमता में यह बड़ा इजाफा है।

भारतीय नौसेना में आज शामिल होगा विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य

Last Updated: Saturday, November 16, 2013, 12:18

रूस के विमानवाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव का भारतीय अवतार आईएनएस विक्रमादित्य आज (शनिवार को) औपचारिक तौर पर भारतीय नौ सेना में शामिल कर लिया जाएगा। रक्षा मंत्री ए के एंटनी की मौजूदगी में भारतीय तिरंगा आईएनएस विक्रमादित्य पर फहराया जाएगा।

विक्रमादित्य को सौंपे जाने के समारोह में एंटनी आज पहुंचेंगे रूस

Last Updated: Friday, November 15, 2013, 13:10

रूस के परमाणु पनडुब्बी निर्माण केंद्र सेवमेश शिपयार्ड में विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य को शनिवार को नौसेना शामिल करने के लिए आज रात यहां पहुंचेंगे।

आईएनएस विक्रमादित्य को रूस से सुरक्षित लाने को भेजे गए युद्धपोत

Last Updated: Friday, November 15, 2013, 00:29

विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य के रूस से भारत आने के दौरान उसे हवाई हमले से बचाने के लिए उसमें कोई सुरक्षा प्रणाली नहीं होगी और नौसेना ने इसे सुरक्षित तरीके से यहां लाने के लिए अपने युद्धपोत भेजे हैं।

अंतरिक्ष से ओलंपिक मशाल वापस लौटी

Last Updated: Tuesday, November 12, 2013, 10:13

पहली बार ओलंपिक मशाल को अंतरिक्ष में चहलकदमी के बाद एक रूसी अंतरिक्ष यान उसे लेकर सोमवार को धरती पर लौट आया।

पुतिन ने मनमोहन सिंह को दिए विशेष उपहार

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 10:25

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ तस्वीरें और सिक्के उपहार में देकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आश्चर्यचकित कर दिया जो कि 100 वर्ष से अधिक समय पहले के द्विपक्षीय संबंधों के प्रतीक हैं।

पुतिन से आज मिलेंगे मनमोहन, कुडनकुलम पर समझौते की संभावना नहीं

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 09:47

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के साथ मुलाकात करेंगे। जानकारी के अनुसार, आज की बैठक के दौरान कुडनकुलम में दो नए परमाणु संयंत्र लगाने के समझौते को संभवत: झटका लग सकता है क्योंकि जवाबदेही कानून को लेकर कानूनी अड़चन उभरती दिख रही है।

बिड़ला मामले में मोइली बोले- भारत को रूस न बनाएं

Last Updated: Saturday, October 19, 2013, 13:19

उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला को जांच एजेंसी सीबीआई द्वारा कोयाला खान आवंटन संबंधी एक मामले में नामजद किए जाने पर उद्योग जगत की चिंताओं के बीच पेट्रोलियम मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने शुक्रवार को कहा कि जांच एजेंसियों तथा न्यायपालिका को यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत, रूस जैसा न न बन जाए जहां निवेशक जाने को तैयार नहीं तथा अरबपतियों को सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है।

सीरिया पर लगे प्रतिबंध तुरंत हटाए जाएं: रूस

Last Updated: Tuesday, October 1, 2013, 19:42

रूस ने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचसीआर) से कहा है कि सीरिया पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों के कारण लाखों सीरियाई नागरिकों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, तथा बड़ी संख्या में लोगों को पलायन कर शरणार्थी बनने के लिए बाध्य किया है।

यूएन ने स्वीकार किया सीरिया के रासायनिक हथियारों को नष्ट करने का प्रस्ताव

Last Updated: Saturday, September 28, 2013, 13:28

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सीरिया के रासायनिक हथियारों को नष्ट करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया जो एक ऐतिहासिक फैसला है।

सीरिया के प्रस्ताव पर समझौते तक पहुंचे रूस, अमेरिका

Last Updated: Friday, September 27, 2013, 11:53

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका और रूस, सीरिया में मौजूद रासायनिक हथियारों पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर समझौते के लिए तैयार हो गए हैं।

सीरिया ने ओपीसीडब्ल्यू को दी रासायनिक हथियारों के बारे में जानकारी

Last Updated: Friday, September 20, 2013, 21:50

सीरिया ने रासायनिक हथियार रोकथाम संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) को अपने हथियार कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने वाला ‘शुरुआत घोषणा पत्र’ भेजा है। इस संगठन ने शुक्रवार को यहां जानकारी दी।

सुरक्षा परिषद में सीरिया के रासायनिक हथियारों पर वार्ता

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 10:50

सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य देशों ने सीरिया के रासायनिक हथियारों को नष्ट करने संबंधी रूस समर्थित अमेरिकी योजना के एक प्रस्ताव पर वार्ता की। राजनयिकों ने बताया कि यदि रूस के साथ समझौता हो जाता है तो पश्चिमी देश इस सप्ताहांत सुरक्षा परिषद में मतदान कराने की मांग कर सकते हैं।

सीरिया पर अमेरिकी हमला नहीं चाहते पुतिन

Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 12:19

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि सीरिया के रासायनिक हथियारों को अंतर्राष्ट्रीय नियंत्रण में देना तभी सार्थक होगा जब अमेरिका उस पर सैन्य हमले की योजना रद्द कर दे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुतिन ने एक वक्तव्य में कहा कि निश्चित रूप से यह तभी सार्थक और सफल हो सकता है अगर हमें अमेरिका और उनके समर्थकों द्वारा सेना के इस्तेमाल की योजना को रद्द करने की सूचना मिले।

अमेरिकी हमला रोकने के लिए रूस की योजना पर सहमत हुआ सीरिया

Last Updated: Tuesday, September 10, 2013, 21:36

सीरिया आज रूस के इस प्रस्ताव पर सहमत हुआ कि ‘अमेरिकी आक्रामकता समाप्त करने के लिए’ सीरिया के रासायनिक हथियारों के भंडार को अंतरराष्ट्रीय निगरानी में रखा जाए।

रूस का दावा- भूमध्य सागर में छोड़े गए 'मिसाइल'

Last Updated: Tuesday, September 3, 2013, 16:16

सीरिया पर अमेरिका ने हमला कर दिया है। रूस के हवाले से कहा गया है कि सीरिया में हुए इस हमले की शुरुआत में दो मिसाइल दागे गए है।

स्नोडेन पर रूस के फैसले से बराक ओबामा निराश

Last Updated: Wednesday, August 7, 2013, 15:54

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के निगरानी कार्यक्रम का भंडाफोड़ करने वाले एडवर्ड स्नोडेन को अस्थायी शरण देने के रूस के फैसले से वह ‘निराश’ हुए हैं।

स्नोडेन को शरण देने पर अमेरिका रूस से निराश

Last Updated: Friday, August 2, 2013, 09:03

अमेरिकी खुफिया जानकारियों का खुलासा करने वाले सीआईए के पूर्व अनुबंधकर्ता एडवर्ड स्नोडेन को रूस द्वारा अस्थाई शरण दिए जाने से अमेरिका बेहद निराश है और व्हाइट हाउस ने कहा है कि वह मास्को के साथ अपने संबंधों का आकलन कर रहा है।

स्नोडेन से ज्यादा अहम हैं रूस-अमेरिका संबंध: पुतिन

Last Updated: Wednesday, July 17, 2013, 13:54

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अमेरिकी भगोड़े एडवर्ड स्नोडेन द्वारा जासूसी मामले का खुलासा करने के बाद उठे विवाद की तुलना में मास्को के वॉशिंगटन के साथ रिश्ते कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

स्नोडेन जितनी जल्द हो सके रूस छोड़ देंगे: पुतिन

Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 00:07

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मास्को हवाई हड्डे पर तीन हफ्ते से फंसे एवं अमेरिकी खुफिया कार्यक्रम को लीक करने वाले एडवर्ड स्नोडेन खुद के सक्षम होने की स्थिति में जितनी जल्द हो सकेगा रूस छोड़ देंगे।

ओबामा ने स्नोडेन के मामले पर पुतिन से की बातचीत

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 11:08

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश की खुफिया जानकारी लीक करने वाले एड्वर्ड स्नोडेन के बारे में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की है।

बैकानूर से प्रक्षेपण के बाद ही रूसी रॉकेट में विस्फोट

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 14:24

कजाखस्तान स्थित बैकानूर कास्मोड्राम से प्रक्षेपित होने के बाद रूस के मानवरहित प्रोटॉन-एम रॉकेट में विस्फोट हो गया। इसका सीधा प्रसारण सरकारी टेलीविजन पर किया जा रहा था।

स्नोडेन ने भारत समेत 20 देशों से मांगी शरण

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 10:39

अमेरिकी जासूसी कारनामों को उजागर करने वाले एडवर्ड स्नोडेन ने भारत समेत 20 देशों से शरण मांगी है। स्नोडेन के मामले में विकीलीक्स की कानूनी सलाहकार साराह हैरिसन ने स्नोडेन की ओर से इस संबंध में आवेदन किया है।

रूस में राजनीतिक शरण चाहता है एडवर्ड स्नोडेन

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 08:50

अमेरिकी खुफिया जानकारी लीक करने वाले एडवर्ड स्नोडेन ने रूस में राजनीतिक शरण दिये जाने का अनुरोध किया है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि जब तक वह अमेरिकी खुफिया जानकारी को लीक करना बंद रखेंगे तब तक वह यहां पर रूक सकते हैं।

स्नोडेन के प्रत्यर्पण पर अमेरिका-रूस में वार्ता जारी

Last Updated: Thursday, June 27, 2013, 19:08

अमेरिका में जासूसी के आरोप में वांछित अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व कान्ट्रेक्टर एडवर्ड स्नोडेन के प्रत्यर्पण को लेकर अमेरिका और रूस के बीच बातचीत जारी है।

मास्को एयरपोर्ट पर है स्नोडेन लेकिन प्रत्यर्पण नहीं करेंगे : पुतिन

Last Updated: Wednesday, June 26, 2013, 00:10

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने अमेरिकी खुफिया दस्तावेजों को लीक करने वाले (अमेरिकी) राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के टेक्नीशियन एडवर्ड स्नोडेन के अमेरिका प्रत्पर्यण की मांग को खारिज करते हुए खुलासा किया कि वह (स्नोडेन) अभी भी मास्को हवाईअड्डे के ट्रांजिट जोन में है ।

अमेरिकी ह्विसलब्लोअर स्नोडेन रूस में दाखिल नहीं हुए?

Last Updated: Tuesday, June 25, 2013, 16:45

एनएसए के बारे में सनसनीखेज खुलासा कर दुनिया को भौचक्का कर देने वाले अमेरिकी नागरिक एडवर्ड स्नोडेन इस वक्त कहां है, इस पर रहस्य और गहरा गया है।

अमेरिकी ह्विसलब्लोअर को राजनीतिक शरण दे सकता है रूस

Last Updated: Tuesday, June 11, 2013, 18:46

इंटरनेट एवं फोन के इस्तेमाल पर अमेरिकी सरकार की निगरानी की सूचना को लीक करने वाले अमेरिकी कॉन्ट्रैक्टर एडवर्ड स्नोडेन की राजनीतिक शरण के अनुरोध पर रूस विचार करेगा। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

10 अप्रैल के बाद विदेशी दूतावासों को सुरक्षा नहीं: उत्तर कोरिया

Last Updated: Friday, April 5, 2013, 20:50

उत्तर कोरिया ने ब्रिटेन को आगाह किया है कि बढ़ते मौजूदा तनाव के संदर्भ में किसी तरह का टकराव पैदा होने पर 10 अप्रैल के बाद वह विदेशी दूतावासों को सुरक्षा नहीं दे पायेगा।

उत्तर कोरिया की सलाह, प्योंगयांग दूतावास खाली कर दे रूस

Last Updated: Friday, April 5, 2013, 19:45

उत्तर कोरिया ने रूस को सुझाव दिया है कि कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ने के मद्देनजर उसे प्योंगयांग स्थित अपना दूतावास खाली कराने के बारे में सोचना चाहिये।

उत्तर कोरिया की चेतावनी-उकसावे की कार्रवाई परमाणु संघर्ष में बदल सकती है

Last Updated: Saturday, March 30, 2013, 14:42

उत्तर कोरिया ने आज कहा कि वह औपचारिक रूप से दक्षिण कोरिया के साथ ‘‘युद्ध की स्थिति’’ में प्रवेश कर गया है और आगाह किया कि कोई उकसावेबाजी इसे परमाणु संघर्ष में बदल सकती है।

रूस 2015 तक कक्षा में 68 अंतरिक्षयान करेगा स्थापित

Last Updated: Wednesday, March 27, 2013, 12:46

रूस 2015 तक कक्षा में 68 अंतरिक्षयान स्थापित करेगा। वह अपने संचार उपग्रहों की संख्या को भी 2020 तक दुगना कर 44 कर लेगा।

रूस में गिरा उल्का पिंड है लाखों साल पुराना

Last Updated: Sunday, March 17, 2013, 15:12

पिछले महीने रूस के यूराल में गिरा उल्का पिंड एक बड़े ग्रह का हिस्सा था, जो कई लाख साल पहले अंतरिक्ष में किसी अन्य ग्रह से टकरा गया था।

सीरिया पर रूस ने अरब लीग को चेताया

Last Updated: Friday, March 15, 2013, 11:18

रूस ने अरब लीग में सीरिया की रिक्त पड़ी सीट विपक्षी नेशनल काउंसिल को देने पर आगाह किया है। रूस का कहना है कि अरब लीग का यह कदम आतंकवादियों तक हथियार आपूर्ति को वैध बनाएगा।

26000 हीरों के साथ व्यक्ति हिरासत में

Last Updated: Wednesday, March 13, 2013, 10:01

मास्को के शेरेमेटयेवो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोमवार को एक रूसी नागरिक को 26000 हीरों के साथ गिरफ्तार किया। सभी हीरे का वजन 166 ग्राम (630 कैरेट) है।

सीरिया से 25 रूसी नागरिक सुरक्षित निकाले

Last Updated: Wednesday, February 27, 2013, 11:55

सीरिया स्थित रूसी दूतावास ने अलेप्पो शहर से 25 रूसी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला है। अलेप्पो में सरकार के सुरक्षाबलों और विद्रोहियों के बीच संघर्ष जारी है।

रूस में उल्कापिंड का टुकड़ा मिला

Last Updated: Tuesday, February 26, 2013, 17:13

रूस के युराल फेडरल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों को एक किलोग्राम के उल्कापिंड के टुकड़े मिले हैं। पिछली 15 फरवरी को युराल क्षेत्र में उल्कापिंड टकराने का मामला सामने आया था।

सोने से 40 गुना महंगे बिक रहे हैं उल्कापिंड

Last Updated: Wednesday, February 20, 2013, 10:25

रूस के मास्को में गिरे उल्कापिंड की कीमत सोने से भी ज्यादा है।

रूसी उल्का के टुकड़े खोजने का दावा

Last Updated: Monday, February 18, 2013, 13:24

वैज्ञानिकों ने उस उल्का पिंड के टुकड़े खोज निकालने का दावा किया है, जिसने रूस के यूराल पर्वत से टकराकर एक तीव्र तरंग पैदा करके 1200 लोगों को घायल कर दिया था और हजारों मकानों को नुकसान पहुंचाया था।

उल्कापिंड का कोई टुकड़ा झील में नहीं मिला: रूस

Last Updated: Sunday, February 17, 2013, 16:06

रूस में करीब 1500 लोगों को घायल करने और हजारों घरों को नुकसान पहुंचाने वाले उल्का के टुकड़ों की तलाश करने के लिए गोताखोरों ने चेलियाबिंस्क क्षेत्र की जमी हुई झील की तलहटी खंगाली गई, लेकिन उसका कोई टुकड़ा झील में कहीं नहीं पाया गया।

उल्का के टुकड़ों की तलाश में झील को खंगाला

Last Updated: Saturday, February 16, 2013, 18:01

रूस में 1200 लोगों को घायल करने और हजारों घरों को नुकसान पहुंचाने वाले उल्का के टुकड़ों की तलाश करने के लिए गोताखोरों ने चेलियाबिंस्क क्षेत्र की जमी हुई झील की आज तलहटी खंगाली।

यह उल्कापिंड नहीं, अमेरिका का हथियार परीक्षण था : रूसी सांसद

Last Updated: Saturday, February 16, 2013, 14:10

विवादित बयानों के लिए मशहूर रूस के सांसद व्लादिमीर जिरिनोवस्की ने कहा है कि रूस पर आसमान से ऊल्कापिंड के टुकड़े नहीं गिरे, बल्कि प्रकाश की चमक और झटके अमेरिकी हथियार परीक्षणों के परिणाम थे।

रूस में गिरा विशाल उल्कापिंड, 1500 लोग घायल

Last Updated: Saturday, February 16, 2013, 13:52

रूस के उरल पर्वतीय क्षेत्र के उपर आसमान में शुक्रवार को एक विशाल उल्का के विस्फोट में करीब 1500 लोग घायल हो गए। यह विस्फोट इतना भीषण था कि इसके वेग से खिड़कियां टूट गईं और इमारतें हिल उठीं तथा लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

रूस में धमाके के साथ गिरा उल्का पिंड, 500 लोग जख्मी

Last Updated: Friday, February 15, 2013, 19:02

रूस के यूराल पर्वतमाला पर शुक्रवार सुबह एक उल्का पिंड गिरने से करीब 500 लोग घायल हो गए। तेज रोशनी और धमाके के साथ धरती से टकराने वाले इस उल्का के टुकड़े चेलियाबिंस्क इलाके में गिरे हैं।

रूस का यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचा

Last Updated: Tuesday, February 12, 2013, 19:23

रूस का प्रोग्रेस एम-18एम मालवाहक अंतरिक्ष यान मंगलवार तड़के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) पहुंच गया। यह यान सोमवार को आईएसएस के लिए छोड़ा गया था।

सीरिया पर असद की पकड़ कमजोर हो रही: मेदवेदेव

Last Updated: Monday, January 28, 2013, 23:59

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए रूस के प्रधानमंत्री दमित्रि मेदवेदेव ने कहा है कि दमिश्क पर असद की पकड़ कमजोर हो रही है और रूस सीरिया का ‘विशेष सहयोगी’ देश नहीं है।

सीरिया से रूसियों को निकालेंगे 2 विमान

Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 14:18

रूस के आपात मंत्रालय ने सीरिया में फंसे रूसियों को स्वदेश लाने के लिए दो विमान भेजने का फैसला किया है। रूसी मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह फैसला मंगलवार को लिया गया।

रूस में मारे गए तीन आतंकी

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 11:17

रूस में आर्थोडॉक्स क्रिसमस के दौरान आतंकवादी घटना को अंजाम देने की साजिश रचने वाले तीन संदिग्ध दक्षिण-पश्चिमी इलाके कैबरडिनो-बाल्कारिया में मारे गए हैं। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी।