Last Updated: Friday, August 31, 2012, 09:01

ह्यूस्टन : भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और उनके एक जापानी सहयोगी ने आज अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतरिक्ष में चहलकदमी की।
नासा की अंतरिक्षयात्री सुनीता और जापानी उड़ान इंजीनियर आकिहिको होशिदे का अंतरिक्ष में चहलकदमी का मकसद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की खराब पावर स्विचिंग यूनिट और रोबोटिक कैमरा को ठीक करना था।
सुनीता ने पांचवीं बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की है। नासा ने 1998 में अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सुनीता का चयन किया था। सबसे अधिक 195 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने वाली वह पहली महिला अंतरिक्ष यात्री हैं। (एजेंसी)
First Published: Thursday, August 30, 2012, 20:57